Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

विधानसभा में गतिरोध बरकरार, सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

विधानसभा में गतिरोध बरकरार, सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर विधानसभा में गतिरोध बरकरार है। भाजपा 4 विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग पर अड़ी है। भाजपा विधायकों का सदन में हंगामा जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। स्पीकर जोशी ने अपने चैंबर में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के साथ मंथन किया, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। विधानसभा सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करने और 4 विधायकों के निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया।  इससे पहले स्पीकर जोशी की समझाइश के बाद नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि पहले पुलिस के हवाले पेपर की सुरक्षा थी लेकिन अब प्राइवेट लोगों को क्यों लगाया गया। शिक्षा संकुल में ही यह सारी घटनाएं कैस हुई। जब बाड़ ही खेत को खा जाए तो फिर कैसे हो गया। रीट पेपर लीक मामले की जांच ऊपर तक होनी चाहिए।...
राजस्थान: रेप की कोशिश करने वाले को पकड़ने गई थी पुलिस, गांववालों की पिटाई में पांच पुलिसवाले घायल

राजस्थान: रेप की कोशिश करने वाले को पकड़ने गई थी पुलिस, गांववालों की पिटाई में पांच पुलिसवाले घायल

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर स्थित उच्चैन थाना पुलिस दुष्कर्म की कोशिश करने के एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को पकड़ कर जीप में बैठाया तो पुलिस की टीम पर 50 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में उच्चैन थानाधिकारी सहित 5 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस की टीम दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।...
दलित की शादी में पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी, फौज में तैनात दूल्हे की बारात में हुई घटना

दलित की शादी में पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी, फौज में तैनात दूल्हे की बारात में हुई घटना

जयपुर
झालावाड़ राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दलित की शादी में पत्थरबाजी हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान पुलिस की तैनाती होने के बावजूद मनबढ़ों ने इस घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दूल्हा फौज में तैनात है। 
राजस्थान: दुकान में घुसे, शटर गिराया और बुजुर्ग व्यापारी पर बरसाए थप्पड़, चाकू दिखा उदयपुर में लूट करने वाले बदमाश धरे गए

राजस्थान: दुकान में घुसे, शटर गिराया और बुजुर्ग व्यापारी पर बरसाए थप्पड़, चाकू दिखा उदयपुर में लूट करने वाले बदमाश धरे गए

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर के चमनपुरा इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों ने 8 फरवरी को देर शाम बुजुर्ग व्यापारी को चाकू दिखाकर 19 हजार रुपए लूटे थे और फिर अजमेर भाग गए थे। वहां से ये बदमाश मुंबई भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया।...
हिजाब विवाद की राजस्थान में एंट्री, चाकसू में छात्राओं के बुरका पहनने पर टोकाटाकी से विवाद

हिजाब विवाद की राजस्थान में एंट्री, चाकसू में छात्राओं के बुरका पहनने पर टोकाटाकी से विवाद

जयपुर
जयपुर हिजाब विवाद में राजस्थान में भी एंट्री हो गई है। जयपुर ग्रामीण के चाकसू तहसील में एक निजी काॅलेज में बुरका पहनकर पहुंची कुछ छात्राओं को टोकसे से विवाद उत्पन्न हो गया है। घटना राजधानी जयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक काॅलेज की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया गया। चाकसू पुलिस थाना उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि हालात नियंत्रमण में है। लोगों को समझा-बुझाने से मामला शांत हो गया है। दूसरी तरफ काॅलेज प्रबंधन का कहना कि विद्यार्थियों को कॉलेज में यूनिफॉर्म ही पहनकर आने की इजाजत है। हांलाकि, छात्राओं और काॅलेज प्रबंधन ने मीडिया के सामने बात करने से इंकार कर दिया।...
रेड लाइट एरिया की लड़कियां, अश्लील वीडियो कॉल, राजस्थान से मुम्बई तक फैला जाल… फेसबुक से ठगी करने वाला गिरफ्तार

रेड लाइट एरिया की लड़कियां, अश्लील वीडियो कॉल, राजस्थान से मुम्बई तक फैला जाल… फेसबुक से ठगी करने वाला गिरफ्तार

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने चार राज्यों के वांटेड ठग राहुल मेव निवासी नगला आराम सिंह थाना कैथवाड़ा को गिरफ्तार किया है। राहुल गैंग बनाकर देश के कई राज्यों में लोगों के साथ ठगी की वारदात कर रहा था। इसकी गैंग में रेड लाइट एरिया की महिलाएं भी शामिल है। इस गैंग से जुड़े लोग लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से फ्रेंडशिप करते थे और फिर सेक्स चैट कर अश्लील वीडियो क्लिप बना लेते थे। इसके बाद वे अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रुपये वसूलते थे।...
आज से 6 से 9 वीं क्लास के स्कूल खुले, स्कूल संचालकों को करनी होगी इन नियमों की पालना

आज से 6 से 9 वीं क्लास के स्कूल खुले, स्कूल संचालकों को करनी होगी इन नियमों की पालना

जयपुर
जयपुर प्रदेश में 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 वीं तक की स्कूल खुल गए है। विद्यार्थियों को माता-पिता की सहमति से स्कूल आने की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने स्कूल खोलने की गाइडलाइंस 28 जनवरी को जारी की थी। जिसके अनुसार 10 वीं से 12 वीं तक के स्कूल 1 फरवरी से खोल दिए गए थे। प्रदेश में आनलाइन की कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी। गृह विभाग के आदेश के बाद राज्य के शिक्षा विभाग ने भी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए थे। गहलोत सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से पिछले महीने स्कूल बंद कर दिए थे।...
उपेन यादव की सरकार के साथ हुई वार्ता, बेरोजगार महासंघ की इन मांगों पर बनी सहमति

उपेन यादव की सरकार के साथ हुई वार्ता, बेरोजगार महासंघ की इन मांगों पर बनी सहमति

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति बन गई है। महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव की सरकार के साथ वार्ता हुई है। वार्ता के बाद उपेन यादव ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन मिला है। उल्लेखनीय है कि उपेन यादव ने बेरोजगारों की मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। उपेन यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ विधानसभा के पास प्रदर्शन भी किया। उपेन यादव का कहना है कि गहलोत सरकार से पेपर लीक और नकल गिरोह पर रोक के लिए कड़े प्रावधानों वाला कानून लाने की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि सीएम अशोक गहलोत उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएंगे।...
भरतपुर: ट्यूशन पढ़ते-पढ़ाते 42 साल के टीचर को हुआ स्टूडेंट से प्यार, भागकर अजमेर कोर्ट में की शादी

भरतपुर: ट्यूशन पढ़ते-पढ़ाते 42 साल के टीचर को हुआ स्टूडेंट से प्यार, भागकर अजमेर कोर्ट में की शादी

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक 42 वर्षीय टीचर को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते अपनी 22 साल की स्टूडेंट से प्यार हो गया। दोनों एक साथ भाग निकले और फिर कोर्ट में जाकर शादी कर ली। बीते बुधवार की शाम को दोनों भरतपुर उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों के बयान दर्ज किये गए, जिसमें लड़की ने अपने पति के साथ जाने की सहमति जताई। लड़की के घरवालों ने उससे अपने साथ चलने को लेकर काफी मिन्नतें कीं लेकिन लड़की नहीं मानी और वह अपने टीचर के साथ चली गयी।  जानकारी के मुताबिक, भरतपुर के डीग थाना इलाके के जनूथर गांव में सरस्वती आईटीआई कॉलेज में 42 साल का सतवीर पढ़ाता था। सतवीर इंग्लिश का टीचर था। सतवीर, 22 साल की सोनिया को इंग्लिश की ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था, जहाँ दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।...
आयकर विभाग का बडे़ कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

आयकर विभाग का बडे़ कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

जयपुर
जयपुर आआयकर विभाग के निशाने पर टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी समूह निशाने पर आ गए है। आयकर विभाग ने गुरुवार अल सुबह तिरुपति और बाबा ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही की है। छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने जयपुर, सांवरदा, टोंक, देवली  और किशगढ़ में स्थित  करीब 43 ठिकानों पर  ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमार कार्रवाई में करीब 300 आयकर कर्मी और पुलिसकर्मी शामिल बताए जाते हैं। ये कारोबारी स्टोन कारोबार से जु़ड़े हैं। आयकर विभाग को काफी लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी।  आयकर विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अजमेर में कार्रवाई जारी आयकर विभाग की अजमेर समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की अचानक हुई छापेमार कार्रवाई को देखकर कारोबारियों और उनके सहयोगियों में अफरातफरी मच गई। कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों की भी जांच...