Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

उदयपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट

उदयपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट

जयपुर
उदयपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 49,790.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 230.0 रुपये बड़ा, वहीं चांदी का भाव 64,150.0 रुपये रहा। कल उदयपुर 10 ग्राम सोने का भाव 49,790.0 रुपये और चांदी का भाव 64,150.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने से आप धोखा खाने से बच सकते हैं।...
REET पेपर लीक पर पूनिया बोले- घोटाला हुआ, सरकार का पलटवार- BJP के शासन में थाने से आगे नहीं बढ़ी बात

REET पेपर लीक पर पूनिया बोले- घोटाला हुआ, सरकार का पलटवार- BJP के शासन में थाने से आगे नहीं बढ़ी बात

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। भाजप विधायक रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। सदन की हंगामेदार शुरुआत रही। प्रश्नकाल में हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि रीट की सीबीआई जांच कराने वालों की मांग पर कहना चाहता हूं कि 2016 और 2018 में पेपर लीक हुए थे। उस वक्त तो एसओजी से जांच भी नहीं करवाई गई थी।  रीट पेपर दो बार लीक हुआ था। अब ये लोग सीबीआई की जांच की मांग कर रही है। इन्हें शर्म आनी चाहिए। धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार सख्त कानून लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेपर लीक और नकल गिरोह पर लगाम कसने के लिए कड़े प्रावधानों वाला बिल सदन में लाया जाएगा। ...
पीएम मोदी के कांग्रेस पर कॉमेंट्स से भड़के अशोक गहलोत, कहा- भाजपा की फासीवादी सोच को पूरी तरह से खारिज करेंगे देशवासी

पीएम मोदी के कांग्रेस पर कॉमेंट्स से भड़के अशोक गहलोत, कहा- भाजपा की फासीवादी सोच को पूरी तरह से खारिज करेंगे देशवासी

जयपुर
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक इंटरव्यू में कांग्रेस पार्टी को लेकर की गईं कतिपय टिप्पणियों की निंदा करते हुए इन्हें दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। गहलोत ने कहा कि भाजपा की फासीवादी सोच को देशवासी पूरी तरह से खारिज कर देंगे।  गहलोत ने ट्वीट किया,' प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए साक्षात्कार में कांग्रेस पार्टी पर जो टिप्पणियां की हैं वे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांग्रेस की विचारधारा देश की एकता, अखंडता व लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बेअंत सिंह, बलवंत राय मेहता समेत जिस पार्टी के तमाम नेताओं ने आजादी के बाद भी देश की एकता एवं अखंडता के लिए शहादत दी हो उस पार्टी की निंदा करना बहुत ही दुखद है।' गहलोत ने कहा,' भाजपा की विचारधारा ने देश का जो हाल बनाया है वह पूरा देश देख रहा है।'...
12 कोरोना संक्रमितों की मौत, नए और एक्टिव केस फिर घटे, राहत के संकेत

12 कोरोना संक्रमितों की मौत, नए और एक्टिव केस फिर घटे, राहत के संकेत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में सोमवार को 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि एक्टिव केस घटकर 40880 हो गए है। प्रदेस में पिछले 24 घंटे के दौरान 2298 नए केस मिले है। राज्य में कोरोना के केसों में लगातार कमी राहत का संकेत मानी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राजधानी जयपुर में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। भऱतपुर, कोटा और बीकानेर में एक-एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। झालावाड़ में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सीकर में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सोमवार को 7 हजार से अधिक लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है।...
राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा 25 फरवरी से, समीक्षा बैठक में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा 25 फरवरी से, समीक्षा बैठक में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

जयपुर
अजमेर राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आगामी 25 एवं 26 फरवरी 2022 को होने जा रही आरएएस मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज संभागीय मुख्यालयों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा प्रेजेंटेशन के माध्यम से परीक्षा प्रक्रियाओं को समझाया गया।...
जयपुर में गर्मियों में नहीं होगा पेयजल संकट, बीसलपुर बांध का शटडाउन कार्य पूरा

जयपुर में गर्मियों में नहीं होगा पेयजल संकट, बीसलपुर बांध का शटडाउन कार्य पूरा

जयपुर
जयपुर जयपुर शहर में गर्मियों जनता को बीसलपुर प्रोजेक्ट से निर्बाध रूप से निर्धारित मात्रा में समयबद्ध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के लिए गत दिनों लिए गए शटडाउन में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। बीसलपुर सिस्टम के तहत लगभग 100 किलोमीटर लम्बाई में मुख्य ट्रांसमिशन मैन व लगभग 130 किलोमीटर लम्बाई में ट्रांसफर मैन में लीकेज मरम्मत का कार्य, सूरजपुरा पम्प हाउस, बालावाला पम्प हाउस, रामनिवास बाग पम्प हाउस, पृथ्वीराज नगर के वेस्टर्न फीडर, अमानीशाह एवं जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन सहित चारदीवारी क्षेत्र एवं बाहरी क्षेत्रों में मात्र 32 घंटे की शटडाउन अवधि में रिपेयर एवं मेंटेनेंस के जो का:र्य कराए गए। उनसे लम्बे समय तक गुलाबी नगरी की जनता को और बेहतर तरीके से पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर सिस्टम के तहत सूरजपुरा पर शुक्रवार 4 फरवरी को शाम 4 बजे से शटडाउन आरम्भ किया गया। 5 फरवरी...
62 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, REET 2021 लेवल- 2 भर्ती परीक्षा रद्द, CM गहलोत ने की घोषणाा

62 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, REET 2021 लेवल- 2 भर्ती परीक्षा रद्द, CM गहलोत ने की घोषणाा

जयपुर
जयपुर रीट पेपर लीक मामले में घिरी गहलोत सरकार ने रीट लेवल 2 भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम गहलोत ने प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। सीएम गहलोत ने कहा कि परीक्षा को रद्द करना आसान काम है। लेकिन विपक्ष के नेता लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा की हरकतों से आकर हम परीक्षा रद्द कर रहे हैं। यह फैसला इसलिए किया गया। भाजपा के नेता लोग माहौल बना रहे हैं। सीएम ने कहा कि रीट में 62 हजार पदों पर भर्ती होगी। दो टेस्ट होंगे। अब कुल 62  हजार तृतीय श्रेणी के अध्यापकों की भर्ती होगी। सीएम  ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ पूरी तरह से खड़ी है। गहलोत कैबिनेट ने  रीट परीक्षा 2022 के माध्यम से होने वाली भर्ती में पदों की संख्या  20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया है। इसमें  रीट-2021 के लेवल द्वितीय 16 हजार 500 पद जोड़ते हुए  अब कुल 46 हजार 500 पदों के लिए री...
खुशखबरी ! चिकित्सा विभाग में होगी 8890 पदों पर होगी भर्ती

खुशखबरी ! चिकित्सा विभाग में होगी 8890 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर
जयपुर राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे शिक्षित युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा विभाग में 8890 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है।  चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि विभाग के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूती देने के लिए 8890 विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। ...
CM गहलोत बोले- सरकार को बदनाम करने का एजेंडा दिल्ली से चलकर आया

CM गहलोत बोले- सरकार को बदनाम करने का एजेंडा दिल्ली से चलकर आया

जयपुर
जयपुर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने का एजेंड़ा दिल्ली से चलकर आया है। भाजपा नेताओं का एक मात्र एजेंड़ा सरकार को बदनाम करना है। भाजपा नेताओं ने बदनाम करने की मास्टरी हासिल कर रखी है। सोशल मीडिया में इनके लोग बैठे हैं। सीएम ने कहा कि इनके पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में डंके की चोट कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ। उसका अनुसरण राजस्थान के भाजपा नेता करते हैं।  पीएम बोलते हैं 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ। इन्हें दिखाई नहीं देता कि 70 साल में क्या हुआ है। कुछ तो हुआ है। लोकतंत्र को बचाए रखा है। यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। 75 साल तक लोकतंत्र जीवित रहा। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सरदार बेअंत सिंह शहीद हो गए। सीएम ने कहा कि गोड़से केलोकतंत्र में अनुयायी है। इन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ...
सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार, चूरू जिले में सबसे ठंड़ी रात, जानें कब मिलेगी राहत

सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार, चूरू जिले में सबसे ठंड़ी रात, जानें कब मिलेगी राहत

जयपुर
जयपुर राजस्थान में शीतलहर के साथ गलन भरी सर्दी का दौर रविवार को भी जारी रहा। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण गत दिनों से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में अलसुबह कोहरे के वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि, बाद में दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 2-3 दिन तामपान में उतार-चढ़ाव का क्रम देखने को मिलेगा। राज्य में फिलहाल शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि हिमाचल और कश्मीर में बर्फभारी का असर राज्य में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग  ने प्रदेश में 2 से 3 दिन के लिए कई जगह पर कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। ...