आखिर मॉस्को से भारत पहुंचा हितेंद्र का शव, परिवार ने की शिनाख्त; कल होगा अंतिम संस्कार
उदयपुर
छह महीनों तक लगातार संघर्ष के बाद हितेंद्र गारासिया का शव रविवार को मॉस्को से भारत पहुंच गया। परिवार द्वारा शव की शिनाख्त के बाद औपरिकताएं पूरी की गई। कल उदयपुर के खेरवाड़ा स्थित पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुबह 10 बजे आया शवपारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सुबह 10 बजे हितेन्द्र का शव फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद करीब 4 घंटों तक कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुछ ही देर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके लिए गरासिया का परिवार समेत विदेश मंत्रालय और राजस्थान के सरकार के अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
परिजनों ने की शिनाख्त उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हितेन्द्र गरासिया की पार्थिव देह को लेने के लिए पत्नी आशा, पुत्र पीयूष, चाचा नटवरलाल और कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा पहुंचे। बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। इसक...








