Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

संक्रमित पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, विदेशी महिला दिल्ली पहुंची

संक्रमित पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, विदेशी महिला दिल्ली पहुंची

जयपुर
जयपुर देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में आज 4 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और प्रताप नगर निवासी एक बुजुर्ग की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई। इसके अलावा एक विदेशी महिला पॉजिटिव मिली है। महिला पिछले दिनों जांच करवाने के बाद दिल्ली चली गई थी। राहत की बात यह है कि एक संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना के इस नए वैरिएंट से 22 लोग संक्रमित हाे चुके हैं। भारत में इस समय 15 राज्यों में ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट फैल चुका है। राजस्थान चौथे नंबर पर आता है। सबसे ज्यादा 65 केस महाराष्ट्र में मिल चुके है। 57 केस के साथ दूसरे नंबर पर दिल्ली और 24 केस के साथ तीसरे नंबर पर तेलंगाना है। जयपुर सीएमएचओ की टीम ने जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिलने के बाद जवा...
किताब में गांधीजी के ब्रह्मचर्य के प्रयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी

किताब में गांधीजी के ब्रह्मचर्य के प्रयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी

जयपुर
जयपुर जयपुर में दो दिन तक चले आदिवासी विकास परिषद के जिस सम्मेलन में केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों और भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया, उसमें बांटी गई किताब में ब्राह्मणों को यूरेशिया से आया हुआ आक्रांता और महात्मा गांधी को रुढिवादी-नस्लभेदी बताया गया है। अधूरी आजादी टाइटल से लिखी गई इस किताब में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के लिए भी कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। महात्मा गांधी को रुढिवादी, नस्लभेदी, काइयां,दोहरे चरित्र का व्यक्ति और व्याभिचारी बताया गया है। पंडित नेहरू के बारे में लिखा है कि उन्होंने परिवार और ब्राह्मणवाद को हवा दी। सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए।...
उत्तरी राजस्थान में कल से घने कोहरे की चेतावनी:गंगानगर, हनुमानगढ़ में 3 दिन का येलो अलर्ट

उत्तरी राजस्थान में कल से घने कोहरे की चेतावनी:गंगानगर, हनुमानगढ़ में 3 दिन का येलो अलर्ट

जयपुर
जयपुर पिछले 4 दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बुधवार को लोगों को राहत मिली है। जयपुर, कोटा, चूरू, सीकर समेत राजस्थान के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बेल्ट में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। कोहरे के कारण इन एरिया में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है। जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल बेल्ट में हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। विक्षोभ ने उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का दिशा बदल दी। इसी कारण राजस्थान में तापमान अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर...
पेरेंट्स को पता नहीं कि पूरी रात गेम खेल रहे बच्चे; ऑनलाइन गेम्स कंट्रोल और बैन करने के कई एप्स

पेरेंट्स को पता नहीं कि पूरी रात गेम खेल रहे बच्चे; ऑनलाइन गेम्स कंट्रोल और बैन करने के कई एप्स

जयपुर
जयपुर फ्री फायर जैसे बैटलग्राउंड गेम्स बच्चों को बच्चों की मानसिकता को हिंसक बना रहे हैं। कई बच्चे तो पूरी रात इन गेम्स में खोए रहते हैं। इन गेम्स की लत के शिकार कई बच्चे बीते दिनों अपने ही प्रियजनों का मर्डर तक कर चुके हैं। गेम खेलने से रोकने पर बच्चे सुसाइड जैसे कदम उठा रहे हैं। राजस्थान पुलिस को रोज करीब 250 शिकायतें मिल रही हैं। करीब 10 से 12 बच्चे गेम्स खेलने से मना करने पर घर छोड़ रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार 10 से 15 साल के बच्चे गेम्स एडिक्शन का ज्यादा शिकार बन रहे हैं। आज पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती है अपने बच्चों को गेमिंग का लत का शिकार होने से रोकना। दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट से बात की तो उन्होंने कुछ जरूरी टिप्स सुझाए। इन टिप्स के जरिए पेरेंट्स अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं और सही समय पर उन्हें रोक सकते हैं।...
अपनी ही सरकार की घेराबंदी:केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले- सरकारी कंपनियां प्राइवेट कर दीं

अपनी ही सरकार की घेराबंदी:केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले- सरकारी कंपनियां प्राइवेट कर दीं

जयपुर
जयपुर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जयपुर में अपनी ही सरकार को मुश्किल में डालने वाला बयान दिया है। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण देने की वकालत करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की बात कही है। मंगलवार को आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुलस्ते ने कहा कि सरकारी कंपनियों का निजीकरण हो रहा है। ऐसे में सरकार को प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन लागू करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हमें सरकार के खिलाफ प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने के लिए आंदोलन भी खड़ा करना पड़ेगा।...
युवती ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को जूती से पीटा:काफी देर से परेशान कर रहा था, नहीं माना तो बीच बाजार पीट दिया

युवती ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को जूती से पीटा:काफी देर से परेशान कर रहा था, नहीं माना तो बीच बाजार पीट दिया

जयपुर
भीलवाड़ा भीलवाड़ा में एक युवती ने बीच सड़क पर ऐसी हिम्मत दिखाई, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। युवती ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को जूती से पीटा। युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया। युवती के एक साथी ने घटना का वीडियो भी बनाया। घटना शहर के रोडवेज बस स्टैंड की है। एक युवती सामान के साथ गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक उसे इशारे करने लगा। गुस्साई युवती ने पहले लड़के को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर युवती ने अपनी जूती निकाली और युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवती ने पिटाई करते हुए अपने साथी से वीडियो भी बनवाया। युवक को पिटता देख मौके पर खड़े लोग बीच बचाव में आए। युवक इस दौरान भी गाली गलौच करता रहा। कुछ समय तक चले इस घटना क्रम के बाद युवक मौका देख अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। युवती भी अपने साथी के साथ वहां से चली गई।...
हीरक जयंती के लिए जयपुर में जुटे देशभर के राजपूत:हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

हीरक जयंती के लिए जयपुर में जुटे देशभर के राजपूत:हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

जयपुर
जयपुर जयपुर में श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर से हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले राजपूत समाज के संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ का हीरक जयंती समारोह सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन में दोपहर से शुरू हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। सभा स्थल पर मौजूद लोगों पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई।...
अब यूडीएच मंत्री धारीवाल बोले- हिंदुत्व का मतलब कट्‌टरवादी हिंदू:कहा- हिंदू धर्म मखमली-मुलायम है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा से लेकर बजरंग दल वगैरह क्या हैं

अब यूडीएच मंत्री धारीवाल बोले- हिंदुत्व का मतलब कट्‌टरवादी हिंदू:कहा- हिंदू धर्म मखमली-मुलायम है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा से लेकर बजरंग दल वगैरह क्या हैं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर हिंदू और हिंदुत्व को लेकर पिछले रविवार को हुई रैली में राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि हिंदुत्व का मतलब कट्टरवादी हिंदू से माना जाता है। मेरा व्यक्तिगत तौर पर भी यह मानना है और सामान्य तौर पर भी यही माना जाता है। कट्टरवादिता चाहे हिंदू की हो या मुस्लिम की हो वह अच्छी बात नहीं मानी जाती। हिंदू तो हम सब हैं, लेकिन कट्टर होकर दूसरे धर्मों की आलोचना करना और उन्हें बर्दाश्त नहीं करना गलत है।...
जमीन से 1200 फीट नीचे चांदी निकाल रहीं महिलाएं

जमीन से 1200 फीट नीचे चांदी निकाल रहीं महिलाएं

जयपुर
उदयपुर जावर माइंस में महिलाओं की एक पूरी टीम जमीन से 1200 फीट नीचे चांदी निकाल रही हैं। दो साल पहले तक यहां जाना भी इनके लिए प्रतिबंधित था। खनिजों की रिसर्च से खनन तक इन महिलाओं के हाथ में है। ये महिलाएं तेज गर्मी, उमस, जहरीली गैसों के बीच जमीन से 1200 फीट नीचे काम करती हैं और जिंक, लेड, सिल्वर निकालती हैं। जावर के तहत मोचिया, बलारिया, जावरमाला और बरोई माइंस है। जहां 4.6% जिंक-लेड रिजर्व है। यहां से हर साल 650 से 700 टन तक चांदी निकाली जाती है।...
मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम बनने के लिए ब्लैक वन पीस में की रैंप वॉक, डांस परफोर्मेंस भी दी

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम बनने के लिए ब्लैक वन पीस में की रैंप वॉक, डांस परफोर्मेंस भी दी

जयपुर
जयपुर जयपुर में होने वाले ब्यूटी पेजेंट्स ने राजस्थान के गांव से निकली गर्ल्स नई पहचान दे रहा है। इंजीनियरिंग, मेडिकल से लेकर डिज़ाइनर और प्रोफेशनल कोर्स कर रही गर्ल्स ने सोमवार को रैंप वॉक कर खुद का कॉन्फिडेंस दिखाया। मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के आयोजकों द्वारा जयपुर में फाइनल ऑडिशन और इंटरव्यू राउंड रखा गया था। जिसमें मॉडल्स ने ब्लैक वन पीस टॉप थीम पर कैटवॉक किया। इस दौरान मॉडल्स ने अपनी हॉबी कैरियर के बारे में बताने के साथ ही डांस और सिंगिंग कर खुद का टैलेंट भी दिखाया।...