Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कार्यसमिति में शाह के स्वागत के लिए वसुंधरा को बुलाया तो गृह मंत्री बोले- कितनी बार स्वागत करवाएंगे, बहुत हुआ

कार्यसमिति में शाह के स्वागत के लिए वसुंधरा को बुलाया तो गृह मंत्री बोले- कितनी बार स्वागत करवाएंगे, बहुत हुआ

जयपुर
जयपुर अमित शाह ने कार्यसमिति में सभी राजस्थान बीजेपी नेताओं को साफ कह दिया है कि अगले चुनाव राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होंगे। उन्होंने कहा मिशन 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव के लिए सभी एकजुट होकर तैयारियां शुरू करें। कार्यसमिति में जब अमित शाह के स्वागत के लिए वसुंधरा राजे का नाम पुकारा गया तो अमित शाह ने टोकते हुए कहा कि कितनी बार स्वागत करवाएंगे। बहुत हो गया स्वागत। वसुंधरा राजे स्वागत के लिए उठते उठते रुक गईं। इस घटनाक्रम की सियासी हलकों में काफी चर्चा हो रही है। अमित शाह ने कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में यह भी कहा कि व्यक्ति ही संगठन नहीं है। इस बात को सभी को समझ लेना होगा। हालांकि जनप्रतिनिधि सम्मेलन में वसुंधरा ने अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद अपने संबोधन में वसुंधरा ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे गृह ...
कोटा में 5 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, मौत:

कोटा में 5 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, मौत:

जयपुर
कोटा कोटा में पति से परेशान महिला 5 बेटियों को लेकर कुएं में कूद गई। सबकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने रविवार सुबह कुएं से 6 शव निकाले। बताया जा रहा है कि महिला का पति से रोज झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने जान दे दी। मामला कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना के कालियाखेड़ी (मदनपुरा ग्राम पंचायत) गांव का है। सूचना के बाद रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक, सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।...
सभापति बीना गुप्ता को एसीबी ट्रैप के बावजूद पद से नहीं हटाने पर कल्ला ने साधी चुप्पी

सभापति बीना गुप्ता को एसीबी ट्रैप के बावजूद पद से नहीं हटाने पर कल्ला ने साधी चुप्पी

जयपुर
अलवर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने रविवार काे अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें बहरोड़ के विधायक (निर्दलीय) बलजीत यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। रोजाना एसीबी ट्रैप करती है। फिर भी समझ नहीं रहे। मीटिंग के बाद प्रभारी मंत्री कल्ला ने जवाब दिया कि पिछले 3 साल में एसीबी व सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है। अलवर में कांग्रेस की नेता व नगर परिषद अलवर की सभापति बीना गुप्ता को एसीबी की ओर से ट्रैप किए जाने के बावजूद सरकार ने पद से नहीं हटाया। इस सवाल के जवाब में मंत्रीजी ज्यादा कुछ नहीं बोल सके। इतना ही कहा कि किसी को बचाने की कोशिश नहीं है। हम तो चाहते हैं हर कोई ईमानदारी से कार्य करे। हमारे मुख्यमंत्री सख्त हैं। अलवर के सभापति के मामले में मुझे पूरे प्रकरण का मालूम नहीं है। जो भी प्रकरण में लिप्त है, उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई निश्चित...
हिस्ट्रीशीटर बोला- जिसने मेरी पिस्टल छीनी, उसे 5 दिन में मार दूंगा, इसके बाद ही जेल जाऊंगा

हिस्ट्रीशीटर बोला- जिसने मेरी पिस्टल छीनी, उसे 5 दिन में मार दूंगा, इसके बाद ही जेल जाऊंगा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अलवर अलवर में बदमाश बेखौफ हैं। अलवर के बानसूर के खटोटी गांव के एक हिस्ट्रीशीटर विक्रम ने हरसौरा थानेदार ताराचंद शर्मा को वीडियो कॉलिंग पर धमकी दी। बोला- राकेश मीणा को 5 दिन में मार दूंगा। उसने मेरी पिस्टल छीनी है और मुझसे मारपीट की है। दरअसल, 2 दिन पहले बानसूर के बाबरिया गांव में राकेश मीणा के ढाबे पर बदमाशों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी। ढाबा संचालक पर फायरिंग की, लेकिन गोली दुकान के शटर में लगी। उसके बाद परिवादी राकेश मीणा ने खटोटी के विक्रम गुर्जर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस विक्रम गुर्जर सहित तीनों की तलाश कर रही है।...
तनोट माता मंदिर पहुंचे अमित शाह

तनोट माता मंदिर पहुंचे अमित शाह

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जैसलमेर गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर 3:30 बजे तनोट माता मंदिर पहुंच गए है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद है। यहां बीएसएफ की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजी दी। उन्होंने बीएसएफ की हैट भी पहनी। इसके बाद वे मंदिर में पहुंचे। जहां तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। यहां वे करीब 10 मिनट तक रूके। इसके बाद उन्होंने सेना के जवानों के साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले वे दोपहर 2:30 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। यहां से वे बॉर्डर के नजदीक स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं। राजस्थान दौरे से पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने दो दिवसीय प्रवास पर वीरभूमि राजस्थान में रहूंगा। आज जैसलमेर में BSF के बॉर्ड...
बादाम से भी महंगा मारवाड़ का ‘पंचकूटा’

बादाम से भी महंगा मारवाड़ का ‘पंचकूटा’

जयपुर
नागौर/बाड़मेर देश के बड़े उद्योगपतियों की डाइनिंग टेबल या फिर किसी VIP शादी का खाना, मारवाड़ के पंचकूटे की सब्जी के बिना अधूरा ही होता है। यहां उगने वाली पांच तरह की प्राकृतिक वनस्पतियों को मिक्स कर बनाई जाने वाली पंचकूटा देश की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है। इसके दाम काजू और बादाम से भी ज्यादा हैं। राजस्थानी जायका की इस कड़ी में आपको ले चलते हैं रेतीले धोरों सें दुनिया तक पहुंचने वाले पंचकूटा के स्वाद के सफर पर।...
डूंगरपुर में तीन संक्रमित मिलने के बाद जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू : मेडिकल स्टोर और दूध की दुकान भी बंद

डूंगरपुर में तीन संक्रमित मिलने के बाद जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू : मेडिकल स्टोर और दूध की दुकान भी बंद

जयपुर
डूंगरपुर डूंगरपुर में दो महिला और एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को एक कॉलोनी में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदिया कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी गई है। मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को भी बंद रखा गया है। प्रशासन घर-घर सैंपलिंग कर बीमारों को दवाईयां और जरूरी सामान दे रहा है। चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में किसी के भी आने-जाने पर रोक है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। गलियाकोट दरगाह के पास मोहम्मदिया कॉलोनी में ढाई सौ घर इस जोन में शामिल हैं। दूसरी लहर में लगे कर्फ्यू के बाद पहली बार तीसरी लहर की आहट के बीच राजस्थान के किसी इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।...
राजस्थान में तेज हुए सर्दी के तेवर

राजस्थान में तेज हुए सर्दी के तेवर

जयपुर
जयपुर पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राजस्थान में सर्दी के तेवर तेज होने लगे हैं। शनिवार को सभी स्थानों पर मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली, लेकिन अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा सर्द रात सीकर जिले के फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, शेखावाटी बेल्ट के जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जयपुर समेत उत्तरी राजस्थान के जिलों में आज सुबह सर्दी कुछ ज्यादा थी। जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखें तो आज चूरू में न्यूनतम 7.6, सीकर में 8 और झुंझुनूं के पिलानी में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में शुक्रवार रात तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 से 12.2 पर पहुंच गया। जोधपुर, टोंक, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही को छोड़कर शेष जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ...
विक-कैट की शादी के लिए मुंबई से आया खास टेंट:6 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसस पहुंचेगा कपल

विक-कैट की शादी के लिए मुंबई से आया खास टेंट:6 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसस पहुंचेगा कपल

जयपुर
सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसस बरवाड़ा फोर्ट मे 9 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एवं कटरीना कैफ की शादी होगी। अभी तक कपल ने शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अब जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इस हाई प्रोफाइल शादी की तैयारियां भी तेज हो गई है। होटल के बाहर टेंट का काम सवाई माधोपुर के कासलीवाल टेंट हाउस द्वारा किया जा रहा है और अंदर के लिए मुंबई से टेंट आया है। वहीं शादी करवाने के लिए महाराष्ट्र से 2 और पंजाब से 1 पंडित आ रहा है, उनके साथ कुछ सहयोगी भी हैं। इनके लिए होटल ताज के सामने एक होटल में कमरे बुक किए गए हैं। इवेंट कंपनियों और जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए बैठक भी की जा चुकी है। शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था और इसे पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए होटल के पास से निकल रहे चौथ माता बाइपास पर सड़क के एक किनारे बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं।...
दोस्त ने लेक्चरर का अश्लील वीडियो बनाकर 11 लाख हड़पे

दोस्त ने लेक्चरर का अश्लील वीडियो बनाकर 11 लाख हड़पे

जयपुर
बाड़मेर बाड़मेर में एक लेक्चरर को पार्टी के बहाने बुलाकर उसके दोस्त ने चाकू की नोक पर युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर 11 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 3 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 10-12 युवक भी थे पार्टी मेंबाड़मेर शहर के शास्त्री नगर निवासी लेक्चरर उदाराम पुत्र मोहनलाल ने सदर थाने में 20 फरवरी को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के उदाराम ने बताया कि गालाबेरी हाल रामनगर निवासी जस्साराम पुत्र हरजीराम 12 साल से उसका दोस्त था। दोनों साथ में कई बार ड्रिंक पार्टी कर चुके हैं। 3 जनवरी को जस्साराम ने उदाराम से कहा कि रात को मेरे दोस्त गोपाल सारस्वत पुत्र राधाकिशन के घर शराब पार्टी करने चलते हैं। रात को दोनों दोस्त व रामनगर निवासी देवीसिंह उर्फ रमेश शिवकर गोपाल सारस्वत के मकान पर चले गए।...