Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

लग्जरी कार फॉर्च्यूनर से भी महंगा है शमशेर

लग्जरी कार फॉर्च्यूनर से भी महंगा है शमशेर

जयपुर
अजमेर मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की डिमांड देश-विदेशों में भी होने लगी है। इनकी ताकत, रफ्तार और सुन्दरता के साथ-साथ कदकाठी का हर कोई दीवाना है। पुष्कर के प्रसिद्ध मेले में भी मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के घोडे़ बिकने के लिए बड़ी तादाद में आए हैं। शमशेर नाम का घोड़ा मेले में चर्चा में है। इसकी वजह है शमशेर की कीमत, जो ऑडी की अपकमिंग कार ऑडी क्यू-3 से थोड़ी ही कम है, लेकिन इसका मेंटेनेंस यानी एक महीने का खर्च लग्जरी कार BMW और मर्सिडीज से भी ज्यादा है। शमशेर पर उसका मालिक महीने में 40 हजार रुपए से ज्यादा खर्च करता है। शमशेर की एक और खास पहचान है, उसके पिता दाना नाम का घोड़ा जो कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति अनिल अंबानी के पास है।...
महिला और नेताजी की बातचीत का ऑडियो लीक

महिला और नेताजी की बातचीत का ऑडियो लीक

जयपुर
जयपुर राजनीति में अफवाहों और उनके क्रिएटर्स का भी बड़ा रोल है। दिवाली के आसपास विपक्षी पार्टी के एक नेताजी के ऑडियो को लेकर अंदरखाने खूब चर्चा हुई। यहां तक कहा गया कि आपत्तिजनक बातचीत वाला मैसेज ऊपर तक पहुंच गया है। पड़ताल में पूरा मामला अलग निकला। ऑडियो तो था, लेकिन महिला से आपत्तिजनक बातचीत का नहीं, दो नेताओं के बीच चुनावी मुद्दों पर था। अब इस अफवाह के सूत्रधारों की तलाश की जा रही है।...
प्रशासन शहरों के संग शिविर में आत्मदाह की कोशिश

प्रशासन शहरों के संग शिविर में आत्मदाह की कोशिश

जयपुर
भीलवाड़ा भीलवाड़ा में चल रहे प्रशासन गांव के संग अभियान में शुक्रवार को एक और हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। एक युवक ने बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे शिविर में जाकर अधिकारियों के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और तुरंत उस पर पानी डाला।...
सूदखोरों से परेशान किसान ने जान दी:बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्जा लिया था, छोटी के दुपट्‌टे को फंदा बनाकर फांसी लगाई

सूदखोरों से परेशान किसान ने जान दी:बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्जा लिया था, छोटी के दुपट्‌टे को फंदा बनाकर फांसी लगाई

जयपुर
धौलपुर धौलपुर के जाटोली गांव में शनिवार तड़के एक किसान ने अपनी बेटी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। अधेड़ ने एक साल पहले बेटी की शादी के लिए खेत गिरवी रखकर कर्जा लिया था। ब्याज देने के बावजूद सूदखोरों ने खेत की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली थी। इससे परेशान होकर किसान ने जान दे दी। किसान के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। सदर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि 50 साल के राकेश ने शनिवार सुबह घर में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। राकेश का 12 साल का बेटा सुबह उठा तो पिता को फंदे पर लटका देखा। तीन बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। राकेश की पत्नी भैंस को चारा डालने के लिए गई थी। राकेश ने ही पत्नी को चारा डालने भेजा था। सूचना पर पहुंची पुलिस...
नाबालिग के कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा:चोरी के शक में पेड़ से बांधा

नाबालिग के कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा:चोरी के शक में पेड़ से बांधा

जयपुर
चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ के सूरजपोल गांव में एक नाबालिग के कपड़े उतार कर उसे बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आया है। मामला सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन ने संज्ञान लेते हुए दो भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। मामला दर्ज होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली क्षेत्र में दुर्ग के पीछे सूरजपोल गांव में दो भाई शक्ति सिंह और राजेंद्र सिंह के घर में 2 महीने से 16 वर्षीय नाबालिग काम कर रहा था। बुधवार शाम को परिवार घर से बाहर गया था। वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। घर की तलाशी लेने पर जेवर, कपड़े और करीब 25 हजार रुपए गायब थे। पास में ही काम करने वाले नाबालिग की पेंट भी पड़ी थी। इस पर दोनों भाइयों को उस पर शक हुआ। गुरुवार दोपहर को नाबालिग उन्हें बस स्टैंड के पास मिला। दोनों भाई उसे खेत में ले आए। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने बेल्ट से नाबा...
कोटा इस साल का सबसे प्रदूषित शहर

कोटा इस साल का सबसे प्रदूषित शहर

जयपुर
जयपुर दीपावली के बाद बढ़ी सर्दी ने प्रदेश की हवा को भी प्रदूषित कर दिया है। राजस्थान का कोटा रेड और जयपुर ऑरेंज जोन में है। इधर, दिल्ली के प्रदूषण ने भिवाड़ी की हवा को भी बिगाड़ दिया है। शनिवार को जारी हुई एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में कोटा इस साल का सबसे प्रदूषित शहर में दर्ज हुआ। कोटा शहर प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रदूषित एरिया रहा, जहां एक्यूआई लेवल 322 के स्तर पर दर्ज किया गया। इससे पहले कोटा में दीपावली के दूसरे दिन एक्यूआई लेवल 300 के पार पहुंचा था, लेकिन आज सबसे ज्यादा रहा। इसके साथ ही जयपुर की हवा भी प्रदूषित हो गई है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से जारी डेटा के मुताबिक जयपुर में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 284 पर पहुंच गया। इससे पहले दीपावली पर जयपुर में एक्यूआई लेवल 370 तक पहुंच गया था। इस वजह से जयपुर रेड जोन में आ गया था। इस साल में कोटा में सबसे खराब एयर क्वालिटी है। इससे पहल...
तीन दिन चलेंगे विक्की-कटरीना की शादी के फंक्शन:घोड़ी पर बैठकर कहां से आएगा दूल्हा, मेहंदी और मंडप की लोकेशन देखने पहुंची टीम

तीन दिन चलेंगे विक्की-कटरीना की शादी के फंक्शन:घोड़ी पर बैठकर कहां से आएगा दूल्हा, मेहंदी और मंडप की लोकेशन देखने पहुंची टीम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सवाई माधोपुर अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अटकलों को विराम लग गया है। ये कपल दिसंबर में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस होटल बरवाड़ा फोर्ट में शादी रचाएगा, जिसकी लगभग पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार रात को मुंबई से आई 10 सदस्यों की टीम होटल बरवाड़ा फोर्ट पहुंची। टीम ने शादी में क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं, इसकी व्यवस्था देखी। होटल प्रबंधन के अनुसार बुकिंग कन्फर्म हो गई है, लेकिन शादी के प्रोग्राम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में मंगलवार रात मुंबई से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की टीम ने जायजा लिया। होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने शादी से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान किस जगह से घोड़ी पर बैठकर दूल्हा आएगा, मेहंदी, मंडप कहां होगा, कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे, इसकी पूरी रूप...
बस-ट्रेलर भिड़ंत, 12 लोग जिंदा जले:जोधपुर नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा, दोनों वाहनों में आग लगी

बस-ट्रेलर भिड़ंत, 12 लोग जिंदा जले:जोधपुर नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा, दोनों वाहनों में आग लगी

जयपुर
बाड़मेर राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भांडियावास गांव में संस्कार स्कूल के पास हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। इसमें 12 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और सवारियां फंस गईं। शुरुआत में 5 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन बाद में जिले के SP ने 7 और मौतों की पुष्टि की, जिसमें एक बच्ची है। 40 घायलों को पास के नाहटा राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 13 को जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।...
मोबाइल टूटने से नाराज आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, हमला करते हुए बोला- मारकर ही जाऊंगा

मोबाइल टूटने से नाराज आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, हमला करते हुए बोला- मारकर ही जाऊंगा

जयपुर
कोटा राजस्थान में कोटा के विनोबाभावे नगर में 17 साल के नाबालिग की निर्ममता से हत्या का वीडियो सामने आया है। बच्चे की 7 नवंबर की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद उसका शव बरामद होने पर हत्या का खुलासा हुआ था। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बदमाश आरोपी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता नजर आ रहा है। हत्या के वीडियो में पीछे से दो और लोगों की आवाजें भी आ रही हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बदमाश बच्चे पर चाकू से वार करते समय उसके पैर, हथेली और नस काटने की बात कह रहे हैं। एक बदमाश तो हत्या ही कर देने की बात कह रहा है।...
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की लड़ाई का गणित:गहलोत सरकार पेट्रोल पर केंद्र के मुकाबले 2.75 रु. ज्यादा वसूल रही, लोगों पर बोझ

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की लड़ाई का गणित:गहलोत सरकार पेट्रोल पर केंद्र के मुकाबले 2.75 रु. ज्यादा वसूल रही, लोगों पर बोझ

जयपुर
जयपुर केन्द्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद राजस्थान में पेट्रोल पर 6.35 रुपए लीटर और डीजल पर 12.69 रुपए लीटर की कमी हुई। केन्द्र सरकार ने राज्यों को वैट कम कर जनता को राहत देने की अपील की है। केन्द्र सरकार से केन्द्रीय पूल की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और विशेष एक्साइज ड्यूटी को और कम करने को कह दिया। सियासत गरमाने के बाद आखिरकार सीएम ने तेल के दाम घटाने के संकेत दिए हैं। तेल के दामों को लेकर जारी सियासत के बीच यह समझना जरूरी है कि कौन कितना टैक्स वसूल रहा है। इससे आमजन पर कितना बोझ पड़ रहा है और सरकार को कितना राजस्व मिल रहा है। दैनिक भास्कर ने राजस्थान में उदाहरण के तौर पर सरदारशहर इलाके में पेट्रोल-डीजल पर केन्द्र और राज्य के टैक्स का गणित समझा, तो 10 चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आई हैं।...