Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

IAS ने सोशल मीडिया पर शेयर की बचपन की फोटो, 2.85 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया

IAS ने सोशल मीडिया पर शेयर की बचपन की फोटो, 2.85 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया

जयपुर
जयपुर IAS टीना डाबी ने मंगलवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। टीना ने सोशल मीडिया एकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन और बचपन के फोटो भी शेयर किए। इन फोटो को 24 घंटे से भी कम समय में 2.85 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। डाबी ने अपने एकाउंट पर अपनी बचपन की फोटो को भी स्टेट्स के तौर पर लगाया है। बर्थ डे सेलिब्रेट करते हुए। दरअसल, टीना डाबी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली फोटो को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। साल 2015 यूपीएससी टॉपर डाबी राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। हाल ही में टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने भी यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर किया है। पूरे देश में 15वीं रैंक हासिल की थी।...
गहलोत के ओएसडी को गिरफ्तारी की चेतावनी:फोन टैपिंग केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी के तौर पर 12 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

गहलोत के ओएसडी को गिरफ्तारी की चेतावनी:फोन टैपिंग केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी के तौर पर 12 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

जयपुर
जयपुर फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीसरी बार नोटिस जारी कर 12 नवंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस बार गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी की चेतावनी दी है। क्राइम ब्रांच ने दो बार 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजे थे, लेकिन इस बार सीआरपीसी 41 (1) ए के तहत लोकेश शर्मा को आरोपी के तौर पर नोटिस भेजकर तलब किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इससे पहले गहलोत के ओएसडी को नोटिस जारी कर 24 जुलाई और 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया था। दोनों बार पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। इस बार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सीएम के ओएसडी को भेजे नोटिस में कई शर्तें रखी हैं। इस बार पूछताछ के लिए पेश नहीं होने और नोटिस की शर्तों का पालन नहीं करने पर अगली बार गिरफ्तारी की चेतावनी दी है। लोक...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4588 पदों पर निकली भर्ती:आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4588 पदों पर निकली भर्ती:आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

जयपुर
जयपुर राजस्थान पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। प्रदेश में 4 हजार 588 पदों पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कांस्टेबल के लिए भर्ती निकाली गई है। पीएचक्यू में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड में अतिरिक्त महानिदेशक विनिता ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी 3 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा इस साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी में आयोजित करवाई जा सकती है।...
जन्मदिन के बहाने युवती से इंजीनियर ने किया रेप:फेसबुक पर दोस्ती, युवक ने शादी के लिए पूछा तो मना किया

जन्मदिन के बहाने युवती से इंजीनियर ने किया रेप:फेसबुक पर दोस्ती, युवक ने शादी के लिए पूछा तो मना किया

जयपुर
जयपुर जयपुर में एक 20 साल की छात्रा को होटल में चार दिनों तक बंधक बना रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बंगाल के इंजीनियर से युवती की 6 साल पहले दोस्ती हुई थी। युवती को जन्मदिन मनाने के लिए होटल बुलाया था। 4 दिनों तक होटल के कमरे में बंधक बना कर रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवक चुपचाप बंगाल फरार हो गया। युवती ने देर रात जवाहर सर्किल थाने में इंजीनियर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। कोटा की रहने वाली युवती ने बताया कि वह जयपुर में रह कर पढ़ाई कर रही है। उसकी 6 साल पहले फेसबुक पर बंगाल के युवक से पहचान हुई थी। तब वह नाबालिग थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों चेटिंग करते थे। फिर दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे से शेयर कर लिए। दोनों फोन पर भी बातें करने लगे। युवती को इंजीनियर ने शादी का ऑफर किया, लेकिन युवती ने पढाई को लेकर शादी से मना कर दिया था। दोनों अच्छे दो...
ICU में भर्ती आसाराम की सेहत में सुधार नहीं

ICU में भर्ती आसाराम की सेहत में सुधार नहीं

जयपुर
जोधपुर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन जेल की सजा काट रहा आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती है। यूरिन इंफेक्शन के कारण आए बुखार के बाद उसे दो दिन पहले ICU भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। कोई विशेष सुधार देखने को नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि यूरिन इंफेक्शन के अलावा उसके लिवर में भी सूजन है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में सुधार बहुत धीमी गति के साथ हो रहा है। अब डॉक्टर इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आसाराम को बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों हो रहा है। तीन महीने पहले जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद से आसाराम की सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। कुछ दिनों के अंतराल से वह लगातार बीमार पड़ता जा रहा है। AIIMS में उसकी कई बार जांच की गई। दो बार पहले भी उसे भर्ती कराया जा चुका है।...
राजस्थान की 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री

राजस्थान की 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान को इस बार कुल 8 पद्मश्री पुरस्कार मिले हैं। जिनमें 2020 में चुने गए बगरू के गोभक्त और भजन गायक रमजान खान उर्फ मुन्ना मास्टर, अलवर जिले की उषा देवी, नागौर जिले के हिम्मतराम भांबू, सीकर के दातारामगढ़ के सुंडाराम वर्मा और जैसलमेर के उस्ताद अनवर खां मांगणियार शामिल हैं। वहीं, 2021 की श्रेणी में शामिल हुए राजस्थान की तीन हस्तियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पाली जिले के डॉ.अर्जुन सिंह शेखावत को 50 से ज्यादा मायड़ भाषा में रचनाओं के लेखन संग्रहण के लिए, जोधपुर जिले के प्रख्यात लोक कलाकार लाखा खान को कला के क्षेत्र में काम करने के लिए और राजसमंद जिले के श्याम सुन्दर पालीवाल को सामाजिक सेवा और पर्यावरण सुरक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।...
पायलट समर्थक विधायक के इस्तीफे पर अटका फैसला

पायलट समर्थक विधायक के इस्तीफे पर अटका फैसला

जयपुर
जयपुर सचिन पायलट समर्थक विधायक और पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के मई में दिए इस्तीफे पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। विधानसभा स्पीकर के स्तर पर फैसला अटका हुआ है। हेमाराम चौधरी ने अपने क्षेत्र के विकास से भेदभाव होने और सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर 18 मई को विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा भेजा था। तब से लेकर हेमाराम के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हुआ है। जानकारों के मुताबिक अब यह इस्तीफा स्पीकर के पास स्थायी रूप से ही लंबित रह सकता है। विधानसभा स्पीकर ने हेमाराम चौधरी का इस्तीफा मिलने के बाद उन्हें लॉकडाउन हटने के सात दिन के भीतर पेश होने को कहा था। लॉकडाउन हटने के बाद हेमाराम चौधरी विधानसभा में पेश होने गए तो मोडिफायड लॉकडाउन का हवाला देकर लॉकडाउन पूरी तरह हटने के बाद आने को कहा। अब प्रदेश में पूरी तरह लॉकडाउन हट चुका है, लेकिन हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर स्पीकर ने कोई आगे एक्शन नहीं लिया है।...
कोरोना ने बदला ट्रेंड:राजस्थान में बेटा-बेटी की जगह नाती-पोतों को संपत्ति ट्रांसफर करने का चलन बढ़ा

कोरोना ने बदला ट्रेंड:राजस्थान में बेटा-बेटी की जगह नाती-पोतों को संपत्ति ट्रांसफर करने का चलन बढ़ा

जयपुर
जयपुर देश में पिछले साल आई कोरोना महामारी में हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई। कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनमें एक से ज्यादा सदस्यों की मौत हुई। साल 2020 और इस साल आई इस त्रासदी ने लोगों की सोच को बदल दिया है। जिन पैतृक संपत्तियों का बंटवारा या नामांतरण परिवार के सबसे बड़े मुखिया के चले जाने के बाद होता था, वह अब जीवित रहते होने लगा है। यही कारण है कि पिछले 2 साल में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री विभाग में गिफ्ट डीड और विल (वसीयतनामा) करवाने के डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड होने आए हैं। विशेषज्ञों की माने तो कोरोनाकाल शुरू होने के बाद से गिफ्ट डीड और वसीयतनामे के मामलों में इजाफा हुआ है। मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग से मिली रिपोर्ट को देखें तो इस साल अब तक अप्रैल से अक्टूबर तक 10,770 से भी ज्यादा डॉक्यूमेंट वसीयतनामे के रजिस्टर्ड हो चुके हैं। जबकि साल 2020 में कुल वसीयतनामे 10 हजार के आसपास थे।...
पूनिया बोले- केंद्र को विश्लेषण करने की आवश्यकता, पार्टी को जिताने का धर्म सबका

पूनिया बोले- केंद्र को विश्लेषण करने की आवश्यकता, पार्टी को जिताने का धर्म सबका

जयपुर
जयपुर वल्लभनगर और धरियावद सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार पर पार्टी की अंदरुनी सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अकेले हार की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कुछ मामलों में केंद्रीय नेतृत्व से विश्लेषण की बात कहकर विरोधी खेमे पर पलटवार किया है। पूनिया ने भास्कर से बातचीत में कहा कि एक व्यक्ति पर हार की जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती, पार्टी में सामूहिक फैसले होते हैं। पार्टी को जीत दिलाने का धर्म सभी का होता है। कुछ चीजों पर केंद्र को भी विश्लेषण करके देखना चाहिए। सतीश पूनिया ने हार के कारणों, पार्टी की गुटबाजी, वसुंधरा राजे की गैर मौजूदगी, उम्मीदवारों पर किए प्रयोग से होने वाले नुकसान सहित सियासी मुद्दों पर लंबी बातचीत की।...
महिला को पटककर लाठी-ईंटों से पीटा:कोटा में पड़ोसी से उधारी के रुपए मांगने गई थी

महिला को पटककर लाठी-ईंटों से पीटा:कोटा में पड़ोसी से उधारी के रुपए मांगने गई थी

जयपुर
कोटा कोटा में एक महिला को लाठियों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। रुपए के लेन-देन को लेकर पड़ोसी बाप-बेटे ने महिला को जमीन पर पटककर हमला कर दिया। महिला को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना शनिवार की है, इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला नंदू बाई ने पड़ोसी मकसूद (मंजूर) को रुपए उधार दे रखे थे। जब वह मकसूद के घर रुपए मांगने गई तो दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मकसूद और उसके बेटे ने नंदू बाई की जमकर पिटाई कर दी। घटना सुकेत थाना क्षेत्र की है।...