Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में सर्दी शुरू, कल बारिश भी हो सकती है

राजस्थान में सर्दी शुरू, कल बारिश भी हो सकती है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में सर्दी शुरू होने लग गई। लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। राजस्थान के 4 शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला गया है। सबसे ज्यादा सर्दी सीकर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी जयपुर में भी बीती रात लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पारा 20 डिग्री से भी नीचे चला गया। वहीं कल से अगले दो दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। जयपुर मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिलों धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में अगले दो दिन बादल छा सकते है। इसके साथ ही इन जिलों में कही...
यहां रावण को पैरों से रौंदा जाता है

यहां रावण को पैरों से रौंदा जाता है

जयपुर
कोटा देशभर में दशमी के दिन रावण दहन किया जाता है। कोटा में जेठी समाज के लोग अनोखे तरीके से रावण दहन करते हैं। समाज के लोग मिट्टी के रावण को पैरों तले रौंदते हैं। छोटे, बड़े, बुजुर्ग सभी सामूहिक रूप से मिट्टी के बनाए रावण का पैरों से रौंदते हुए उसके अहंकार को चकनाचूर करते हैं। जेठी समाज में सालों से ये परंपरा चली आ रही है। जेठी समाज के लोग मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।...
REET पेपर जिसको मिला, उसी ने बेचा:40 लाख से लेकर 3 लाख तक में बिका, 20 दिन में 20 गिरफ्तार

REET पेपर जिसको मिला, उसी ने बेचा:40 लाख से लेकर 3 लाख तक में बिका, 20 दिन में 20 गिरफ्तार

जयपुर
जयपुर REET 2021 परीक्षा लीक का असली मास्टरमाइंड अब तक सामने नहीं आ सका है। एसओजी की जांच में रोज नए खुलासे आ रहे हैं और रोजाना नए चेहरे सामने आ रहे हैं। 20 दिनों में एसओजी ने पेपर लीक में जुड़े जेईएन से लेकर हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक 20 चेहरों को बेनकाब कर दिया है। जो पेपर 40 लाख से बिकने शुरू हुआ, वो अंत तक 3 लाख तक पहुंच गया, लेकिन अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिरकार भर्ती परीक्षा का मुख्य मास्टरमाइंड कौन है। एसओजी की जांच में रोजाना एक-एक कड़ी खुलती जा रही है। जांच में अब सामने आया है कि भजनलाल ने ही पृथ्वीराज को एक दिन पहले वॉट्सऐप पर पेपर दिया था। भजनलाल पश्चिमी राजस्थान में नकल कराने वाली कई बड़ी गैंग से जुड़ा हुआ है। कांस्टेबल भर्ती से लेकर कई भर्तियों में नाम आ चुका है। पेपर कहां से और कैसे लीक कराया, ये अभी क्लियर नहीं है। एसओजी भजनलाल को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। ...
छात्रा से स्कूल में ही रेप

छात्रा से स्कूल में ही रेप

जयपुर
झुंझुनूं सरकारी स्कूल के हेड मास्टर ने क्लास रूम में ही 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप किया है। छुट्‌टी के बाद सभी बच्चे चले गए तो गंदी नीयत से उसने छात्रा को रोक लिया था। दरिंदे मामला 5 अक्टूबर का है। घरवालों ने 14 अक्टूबर को FIR कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला झुंझुनू के सिंघाना थाना क्षेत्र का है। सिंघाना थाना एसएचओ भजना राम ने बताया की हेड मास्टर केशव यादव ने दुष्कर्म के बाद 11 साल की बच्ची को धमकाया। उसने कहा कि किसी को भी अगर उसने इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। बच्ची काफी परेशान थी। बच्ची ने अपने परिजनों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। गुरुवार को पढ़ाई करते हुए बच्ची की नजर अचानक किताब के पीछे लिखे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर पड़ी। बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया। फोन पर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने घटना के ...
नशे में इंस्पेक्टर के बेटे ने अंधाधुंध दौड़ाई ऑडी : काबू नहीं कर सका और लोगों को रौंदता चला गया

नशे में इंस्पेक्टर के बेटे ने अंधाधुंध दौड़ाई ऑडी : काबू नहीं कर सका और लोगों को रौंदता चला गया

जयपुर
जोधपुर अंधाधुंध रफ्तार से ऑडी कार भगा रहे 18 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में गुरुवार रात जोधपुर के चौपासनी रोड पर तीन वाहनों को उड़ा दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। युवक जोधपुर में सीआई (सर्कल इंस्पेक्टर) जुल्फिकार अली का बेटा है। देर रात हुए इस हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे सीआई जुल्फिकार अली अपने बेटे जैद अली और उसके दो दोस्तों को वहां खड़े आक्रोशित लोगों से बचा कर अपने साथ थाने ले गए। घटना चौपासनी रोड पर जीवन ज्योति नर्सिंग होम के पास की है। भ्रष्टाचार के मामले में चर्चित रहे सीआई जुल्फीकार अली का बेटा अपने एक दोस्त से कार मांगकर घूमने निकला था। वह पार्टी के बाद देर रात दो दोस्तों अफरोज और अर्चित गांधी के साथ चौपासनी की तरफ से शहर की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेहद तेज रफ्तार के साथ आ रही ऑडी कार वहां बने एक स्पीड ब्रेकर पर ...
रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद फ्री

रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद फ्री

जयपुर
जयपुर शुक्रवार को देशभर में दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। इस बार प्रदेश में रावण दहन और दशहरा मेले का आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन कॉलोनियों और सोसायटीज में छोटे स्‍तर पर रावण दहन की छूट है। जयपुर की रावण मंडी में पारम्‍परिक रूप से कई समय से जालोर के कारीगर रावण बनाते आ रहे हैं। यहां 100 रुपए से 10 हजार रुपए तक के रावण खरीदे जा सकते हैं। जहां रावण बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं। दिवाली पर बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें एक के साथ एक फ्री और डिस्‍काउंट जैसे ऑफर शामिल हैं। इस बार रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण मुफ्त में भी खरीद सकते हैं। जयपुर की रावण मंडी में ये ऑफर लोगों के लिए रखा गया है। बड़े स्तर पर रावण की बिक्री बहुत कम हो रही है। बड़े साइज के मुकाबले केवल छोटे साइज के ही रावण के पु...
जेईई-एडवांस्ड में जयपुर के मृदुल ने किया टॉप

जेईई-एडवांस्ड में जयपुर के मृदुल ने किया टॉप

जयपुर
कोटा देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। परिणामों में विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगरी रैंक भी जारी की गई। कोटा एलन कोचिंग के मृदुल अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक-1 बनी है। मृदुल ने 360 में से 348 अंकों के साथ 96.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मृदुल जयपुर के रहने वाले हैं। जेईई-एडवांस्ड के इतिहास में सर्वाधिक अंक 348 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। परिणाम जारी होने के साथ ही कोचिंग में जश्न का माहौल शुरू हो गया। ढोल की धुन पर स्टूडेंट के साथ टीचर में नाचने लगे। टॉप 20 में 6 एलन के स्टूडेंट ने स्थान बनाया है। 1 9,12,13,14,15 रैंक पर साथ ही टॉप 50 में से 25 एलन स्टूडेंट ने कब्जा जमाया है।...
श्रद्धालुओं के ऊपर गिरी कार:जोगणिया माता के दर्शन करने पैदल जा रहे थे श्रद्धालु, कार ड्राइवर समेत 4 की मौत

श्रद्धालुओं के ऊपर गिरी कार:जोगणिया माता के दर्शन करने पैदल जा रहे थे श्रद्धालु, कार ड्राइवर समेत 4 की मौत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार को कार हादसे में 3 श्रद्धालुओं (जातरू) सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है। भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले सलावटिया गांव के पास दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई। यहां कुछ लोग जोगणिया माता के दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उछली और साइड में चल रहे श्रद्धालुओं पर आ गिरी। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजौलिया थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।...
कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंडक : जयपुर, चुरू, अलवर में रात का तापमान 2 से 9 डिग्री नीचे आया

कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंडक : जयपुर, चुरू, अलवर में रात का तापमान 2 से 9 डिग्री नीचे आया

जयपुर
जयपुर मानसून की विदाई के बाद राजस्थान सहित उत्तर भारत के राज्यों का मौसम बदलने लगा है। दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। राजस्थान के भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, सीकर, कोटा, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बूंदी, चूरू, नागौर समेत कई जिलों में रात का तापमान 2-8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिस तरह उत्तरी भारत के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) का असर दिखा है और आने वाले समय में स्थिति इसी तरह की बनती रही तो राजस्थान में इस बार सर्दी जल्दी दस्तक दे सकती है।...
राजस्थान में महिला आयोग ठप : महिला आयोग में तीन साल से अध्यक्ष और मेंबर्स के पद खाली

राजस्थान में महिला आयोग ठप : महिला आयोग में तीन साल से अध्यक्ष और मेंबर्स के पद खाली

जयपुर
जयपुर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला शिक्षकों को झगड़ालु बताया था। शिक्षा मंत्री के इस बयान पर विवाद के बीच अब खाली पड़े महिला आयोग का मुद्दा भी गरमा गया है। पिछले तीन साल से महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इसके पीछे कांग्रेस की अंदरुनी सियासी खींचतान को वजह माना जा रहा है। बीजेपी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अब महिला आयोग में तीन साल से अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली होने पर सवाल उठाए हैं।...