Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर : सीने और हाथ में लगी गोलियां

बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर : सीने और हाथ में लगी गोलियां

जयपुर
जोधपुर जोधपुर में 13 अक्टूबर की शाम पहली बार किसी हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर बीच सड़क पर हुआ। गुरुवार सुबह भी मामले की चर्चा जोधपुर में बनी रही। रातानाडा पुलिस ने बुधवार शाम हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा को पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग में मार गिराया था। जांच में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर ने कुल 4 फायर किए। पुलिस ने जवाब में 8 राउंड फायरिंग की। गोलियां लवली की पसलियों, सीने और हाथ पर लगी। इधर, कुछ लोग इस एनकाउंटर का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह हत्या है।...
पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

जयपुर
जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के 23 जिलों में 5 हजार 378 पदों पर पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थी अपने भाग्य को आजमाएंगे। वहीं परीक्षा से 10 दिन पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।...
बयान पर बहुमत डोटासरा के खिलाफ

बयान पर बहुमत डोटासरा के खिलाफ

जयपुर
जयपुर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के महिला शिक्षकों पर दिए बयान पर विवाद जारी है। बीजेपी नेताओं और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफे की मांग की है। विपक्षी नेताओं के बाद अब आम लोगों ने भी शिक्षा मंत्री के बयान को गलत बताते हुए माफी मांगने को कहा है। शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर भास्कर ने पोल के जरिए लोगों की राय ली। उस पोल में 55 फीसदी लोगों की राय थी कि शिक्षा मंत्री का बयान गलत है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।...
पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 : सभी विषयों से वेटेज और एग्जाम पैटर्न पर आधारित हैं 150 प्रश्न

पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 : सभी विषयों से वेटेज और एग्जाम पैटर्न पर आधारित हैं 150 प्रश्न

जयपुर
जयपुर पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 के कैंडिडेट्स की तैयारी के लिए दैनिक भास्कर ऐप पर मेगा मॉडल पेपर सीरीज में आज दूसरा मॉडल पेपर शेयर किया जा रहा है। हमारे साथ जुड़े सब्जेक्ट एक्सपर्ट रोजाना स्टूडेंट्स के लिए नया स्टडी मटेरियल तैयार करके दे रहे हैं। मेगा सीरीज के मॉडल टेस्ट पेपर में सिलेबस के सभी विषयों को शामिल करके 150 प्रश्न तैयार किए गए हैं। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की जानकारी भी मिलेगी। हर मॉडल पेपर में अलग-अलग विषयों के चयनित प्रश्न ही शामिल किए गए हैं।...
ट्रांसजेंडर्स के लिए गहलोत सरकार ने खोला खजाना : सर्जरी के लिए 2.5 लाख की मदद

ट्रांसजेंडर्स के लिए गहलोत सरकार ने खोला खजाना : सर्जरी के लिए 2.5 लाख की मदद

जयपुर
जयपुर प्रदेश में ट्रांसजेंडर्स के कल्याण लिए गहलोत सरकार ने अलग से योजना बनाई है। ट्रांसजेंडर्स को पढ़ाई से लेकर खुद का कारोबार करने तक के लिए राज्य सरकार पैसा देगी। ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए पूरी पढ़ाई सरकारी खर्चे पर होगी। प्रदेश भर में ट्रांसजेंडर्स को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगें। गहलोत सरकार ने ट्रांसजेंडर्स उत्थान कोष के नाम से योजना के नियम जारी कर इसे लागू कर दिया है। सीएम ने इस साल के बजट में इस योजना की घोषणा की थी।...
पूर्व राजपरिवार की संपत्ति हड़पने का प्रयास

पूर्व राजपरिवार की संपत्ति हड़पने का प्रयास

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर का पूर्व राजपरिवार एक बार फिर से प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चर्चा में है। पूर्व राजपरिवार की 100 करोड़ रुपए की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से 20 करोड़ रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। जमीन के पहले फर्जी दस्तावेज बनाए गए। इसके बाद उसका 20 करोड़ रुपए में सौदा कर दिया। प्रॉपर्टी का मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन है। जयपुर राजघराने की राजमाता पद्मिनी देवी, सांसद व राजकुमारी दीया कुमारी व पद्मनाभ सिंह की ओर से केयरटेकर ठाकुर नारायण सिंह ने बनीपार्क थाने में रिपोर्ट दी है। पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह के स्वामित्व की खसरा नंबर 428 गांव हथरोई में थी। 16 अप्रैल 2011 को उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति पर राजमाता पद्मिनी देवी, दीया कुमारी व पद्मनाभ सिंह का अधिकार हो गया था। राजपरिवार की हथरोई गांव में करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति है।...
हनुमानगढ़ घटना पर सियासत:योगी के मीडिया सलाहकार ने लिखा- हर लाश पर वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यों जाएंगे

हनुमानगढ़ घटना पर सियासत:योगी के मीडिया सलाहकार ने लिखा- हर लाश पर वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यों जाएंगे

जयपुर
जयपुर हनुमानगढ़ में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं, अब इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के सीएम के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी और राजस्थान सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ट्विटर पर भिड़ गए। शलभ मणि त्रिपाठी ने अशोक गहलोत के बयान का 13 सेकंड का हिस्सा ट्वीट कर ​राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- ईमानदारी से सच स्वीकार करने के लिए आभार आदरणीय अशोक गहलोत जी, सच ही कहा आपने, हर लाश पर महज वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यूं जाएंगे भला, उनको तो केवल राजनीति करनी है, उनसे संवेदना की उम्मीद करना बेवकूफी ही तो है।...
राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी:शेखावाटी में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे आया

राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी:शेखावाटी में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे आया

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अब लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं (शेखावटी बेल्ट) में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 17 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक शेखावटी अंचल में रात का पारा 15 डिग्री या उससे भी नीचे जा सकता है। इसके अलावा जयपुर, दौसा, भरतपुर, कोटा क्षेत्र में भी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। चूरू जिले में बीती रात सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, धौलपुर जिलों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री गिरकर अब 34 से 36 डिग्री तक पहुंच गया है। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों मौसम साफ है। दिन में तेज धूप रहती है। हालांकि, शाम होते ही तापमान...
ISI के हनीट्रैप का शिकार MES कर्मचारी

ISI के हनीट्रैप का शिकार MES कर्मचारी

जयपुर
जोधपुर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में जासूसी कराने से बाज नहीं आ रही। पश्चिमी राजस्थान में उसका नेटवर्क देश की खुफिया एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने जोधपुर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। उस पर सैन्य निर्माण से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। उसे जोधपुर से जयपुर ले जाया गया है। खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही है।...
गहलोत की दिल्ली दौरे की तैयारी:16 अक्टूबर को सीएम का दिल्ली दौरा प्रस्तावित

गहलोत की दिल्ली दौरे की तैयारी:16 अक्टूबर को सीएम का दिल्ली दौरा प्रस्तावित

जयपुर
जयपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण कांग्रेस सत्ता और संगठन में बदलावों की चर्चाएं रुकने के बाद अब एक बार फिर सियासत गरमाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 16 अक्टूबर को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगे। इस साल गहलोत का यह दूसरा दिल्ली दौरा होगा। इससे पहले गहलोत 27 फरवरी को दिल्ली गए थे। गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नहीं हैं, लेकिन अब तक की बैठकों में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होते रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर वे बैठक में शामिल होंगे।...