Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पुलिस से घिरा शार्प शूटर, खुद को गोली मारी

पुलिस से घिरा शार्प शूटर, खुद को गोली मारी

जयपुर
जयपुर जयपुर के कोटपूतली में मंगलवार देर रात एक शार्प शूटर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। शार्प शूटर रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में फरार था। उसके साथ दो अन्य बदमाश भी थे। दरअसल, पुलिस सुक्खा शूटर को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेर लिया तो पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। सुक्खा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को अस्पताल में रखवाया गया है। कोटपूतली में बाजरे के खेत में सुक्खा शूटर ने खुद को गोली मार ली। एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर (21) पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेतड़ी झुंझुनूं की मौत हो गई है। सुक्खा खेतड़ी में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था। इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। सुक्खा के खिलाफ हत्या, लूट और मारपीट के चार मामले दर्ज थे। कोटपूतली...
दिल्ली में पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद अशरफ 14 साल पहले अजमेर में रहा, 2 साल तक नाम बदल कर रहा था झाड़-फूंक

दिल्ली में पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद अशरफ 14 साल पहले अजमेर में रहा, 2 साल तक नाम बदल कर रहा था झाड़-फूंक

जयपुर
अजमेर दिल्ली के लक्ष्मीनगर में गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ नूरी उर्फ नासिर का राजस्थान से कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली की स्पेशल सेल ने तफ्तीश के बाद यह पुष्टि की है कि आतंकी अशरफ का कनेक्शन बिहार, राजस्थान, दिल्ली के कई शहरों में था। वह ज्यादातर मौलवी और पीर फकीर के तौर पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रहा। आतंकी करीब 15 साल से अलग-अलग पहचान से कई जगह रह चुका है। वह सिलीगुड़ी से अजमेर आया था। अजमेर IGP एस.सैंगाथिर ने बताया कि अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है, लेकिन पता चला है कि आतंकी 2005-2006 में करीब डेढ़-दो साल अजमेर में रहा। यहां झाड़ फूंक कर अपना समय बिताया। इसके बहाने कई एरिया में रेकी भी की थी। इसके लिए इंटेलिजेंस से भी इनपुट लिया जाएगा। इधर, पुलिस विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले को ...
प्रदेश भर में धार्मिक कार्यक्रमों से रोक हटी

प्रदेश भर में धार्मिक कार्यक्रमों से रोक हटी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान सरकार ने प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रमारें में 200 लोगों के शामिल होने की शर्तों के साथ छूट दे दी है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों की छूट दी गई हैं धार्मिक कार्यक्रमों में आने वालों के कम से कम वैक्सीन का एक डोज लगा होने की शर्त रखी गई है। धार्मिक कार्यक्रमों की सयूचना पहले जिला प्रशासन को देनी होगी। गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के प्रावधान तुरंत लागू होंगे। धामिक कार्यक्रमों की अनुमति देने से अब दशहरे पर कार्यक्रम हो सकेंगे।...
CM से सम्मानित है गंदी चैट करने वाला टीचर

CM से सम्मानित है गंदी चैट करने वाला टीचर

जयपुर
जयपुर सेंट जेवियर्स स्कूल के एनसीसी टीचर को छात्राओं से इंस्ट्राग्राम पर अश्लील कमेंट्स करने पर बाल आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। बाल आयोग ने 7 दिन में पूरे मामले की जांच कर प्रोग्रेस रिपोर्ट देने का नोटिस जारी किया है। वहीं, छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने पर सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबंधन ने टीचर निखिल जोस को सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन ने तीन सदस्यों की कमेटी जांच के लिए बनाई है। निखिल जोस को सीएम ने भी सम्मानित किया था। पुलिस ने निखिल जोस के मोबाइल की जांच की तो पता लगा कि वह पिछले 6 महीने से छात्राओं को अश्लील कमेंट्स और मैसेज भेज रहा था।...
3 मिनट में 22 लाख से भरा ATM उखाड़ा

3 मिनट में 22 लाख से भरा ATM उखाड़ा

जयपुर
झुंझुनूं झुंझुनूं जिले में लगातार ATM लूट की वारदात सामने आ रही है। एक महीने में पांच वारदात को बदमाश अंजाम दे चुके हैं। एक ऐसी ही लूट की वारदात का CCTV सामने आया है। यह फुटेज 17 सितंबर को बुहाना इलाके का है। 3 नकाबपोश बदमाश महज 3 मिनट में ही 22 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ ले गए।
राजस्थान में अब रोटेशन में होगी बिजली कटौती

राजस्थान में अब रोटेशन में होगी बिजली कटौती

जयपुर
जयपुर प्रदेश में कोयले की कमी और पावर प्लांट्स के ठप पड़ने से पैदा हुए बिजली संकट से हल्की राहत के संकेत मिलने लगे हैं। कुछ यूनिट में प्रोडक्शन शुरू होने के साथ ही कोयले की सप्लाई भी बढ़ गई है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में रोटेशन के आधार पर बिजली कटौती की जाएगी। यानी, एक इलाके में कटौती होगी तो दूसरे इलाके में बिजली सप्लाई। कहां कितनी कटौती होगी, यह वहां की सप्लाई और डिमांड पर तय किया जाएगा। कोटा ताप बिजली घर की यूनिट 6 में 195 मेगावॉट बिजली का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। 9 अक्टूबर से काली सिंध थर्मल बिजली घर की यूनिट 2 में 600 मेगावॉट बिजली बनना शुरू हो चुकी है। राजस्थान में 10 अक्टूबर को बिजली की उपलब्धता में कुछ सुधार हुआ है। इससे औसत मांग और अधिकतम मांग में कमी दर्ज हुई है। प्रदेश में 9353 मेगावॉट बिजली उपलब्ध हुई, जबकि 10,639 मेगावॉट की औसत मांग और 12 हजार मेगावॉट क...
कांग्रेस ने बनाए 20 स्टार प्रचारक

कांग्रेस ने बनाए 20 स्टार प्रचारक

जयपुर
जयपुर वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 20 नेताओं की सूची दी है। स्टार प्रचारकों में केवल राजस्थान के नेताओं को ही शामिल किया है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन के अलावा किसी भी बाहरी राज्य के नेता या केंद्रीय नेता को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक में शामिल नहीं किया है। स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 5 मंत्रियों को शामिल किया है। कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में बाहरी प्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया था। राजस्थान से सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का स्टार प्रचारक बनाया है।...
कैलाश चौधरी ने किया बाड़मेर-मुंबई ट्रेन का वादा

कैलाश चौधरी ने किया बाड़मेर-मुंबई ट्रेन का वादा

जयपुर
बाड़मेर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने सूरत (गुजरात) में मारवाड़ियों और राजस्थानियों से कहा कि अगली बार वोट मांगने तब आऊंगा, जब बाड़मेर से मुंबई की सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वोट मांगने सूरत नहीं आऊंगा। कैलाश चौधरी बाड़मेर के सांसद भी हैं। रविवार को सूरत में वह प्रवासी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बीते कई सालों से बाड़मेर से मुंबई रेल सेवा की मांग की जा रही है। बाड़मेर सहित आसपास के जिलों के लोग बड़ी संख्या में गुजरात व महाराष्ट्र में रहते हैं। चुनावों के समय मारवाड़ी व राजस्थानी लोगों से वोट मांगने नेता वहां जाते रहते हैं। यूपीए सरकार ने नई रेल बिछाने की घोषणा की थी और उसका सर्वे भी करवाया गया था। उसके बाद से यह योजना अटकी पड़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बालोतरा चुनावी रैली में वा...
ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन को लगाया 3 करोड़ का चूना

ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन को लगाया 3 करोड़ का चूना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर ​​​​​कोरोना में नौकरी जाने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिलने और ज्यादा कमाई के लालच ने पढे़-लिखे युवाओं को साइबर ठग बना दिया। ऐसे ठग जो फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर विदेशियों को झांसे में लेने लगे। पहले से तय की गई स्क्रिप्ट के जरिए कोई इनकम टैक्स ऑफिसर बनता तो कोई अमेजन कंपनी का प्रतिनिधी। इसके बाद शुरू होता इनका ठगी का खेल। इन युवाओं की तनख्वाह भले ही 25 हजार थी लेकिन ठगी की कमाई में अच्छा-खासा इंसेटिव मिलता और जिससे कमाई एक लाख तक हो जाती थी। 7 अक्टूबर को पुष्कर के दो लग्जरी होटल में अलग-अलग रेड के बाद पकड़ में आए ठगी के आरोपियों से इस बात का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों में फर्जी कॉल सेंटर के संचालक सहित 1 युवती और 17 युवक शामिल थे। बाद में एक अन्य आरोपी दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अजमेर ग्रामीण असिसटेंट एसपी IPS सुमित मेहरड़ा ने बताया कि कोरोना काल में...
कोयला लेने MP-छत्तीसगढ़ भागे राजस्थान के अफसर

कोयला लेने MP-छत्तीसगढ़ भागे राजस्थान के अफसर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में बिजली का संकट और कोयले की किल्लत दोनों बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) और मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) से कोयले की पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कोयला लेने के लिए विभाग ने अपने 3 अधिकारी और एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों को इन कोलफील्ड्स में भेजा है। विभाग के अधिकारी एसपी अग्रवाल को SECL बिलासपुर भेजा गया है। एक्सईएन जीएस मीणा भी SECL बिलासपुर पहुंच चुके हैं। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनूप चतुर्वेदी को विभाग की ओर से NCL सिंगरौली मध्यप्रदेश भेजा जा चुका है। इन तीनों अधिकारियों को यह टास्क दिया गया है कि ये कोलफील्ड्स में मौजूद अफसरों से कॉर्डिनेशन करके कोयले की सप्लाई के रैक वहां से जल्द से जल्द रवाना करवाते जाएं।...