Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बैंक मैनेजर को हनीट्रैप में फंसाया:लोन लेने के बहाने महिला ने 51 साल के मैनेजर को होटल बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया

बैंक मैनेजर को हनीट्रैप में फंसाया:लोन लेने के बहाने महिला ने 51 साल के मैनेजर को होटल बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया

जयपुर
जयपुर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के साथ होटल के कमरे में अश्लील वीडियो बनाकर हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जांच में पता चला कि मैनेजर के खास दोस्त ने ही उसे महिला से मिलवाया था। वीडियो वायरल करने और रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देकर वह 20 लाख रुपए मांग रही थी। जांच में सामने आया कि महिला दिल्ली व अलवर में भी हनीट्रैप के मामले में लोगों को फंसाने में गिरफ्तार हो चुकी है। भरतपुर की रहने वाली सीमा शर्मा (44) फिलहाल दिल्ली के उत्तमनगर में रहती है। सीमा जयपुर में पिछले कुछ महीनों से नया ग्राहक तलाश कर रही थी। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के दोस्त से सीमा की मुलाकात हुई। बैंक मैनेजर की 51 साल की उम्र है। उसके दोस्त ने बैंक मैनेजर से बात की और महिला को लोन दिलाने को कहा। सीमा ने उसे कहा कि वह प्रॉप...
मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर
बीकानेर आते-जाते मानसून में नहाने के बाद के बाद पूरा राजस्थान अब 'अक्टूबर हीट' की चपेट में है। यह वो दौर है, जब सूरज की गर्मी और धरती के बीच बादल नहीं है। आसमान पूरा साफ है तो सूरज भी दस नवम्बर तक अपने तेवर दिखाने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाने वाले जैसलमेर ने तपना शुरू कर दिया है, यहां तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है, तो श्रीगंगानगर तो चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उदयपुर और कोटा के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने वाली है। कुल मिलाकर राजस्थान का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, सभी जिलों में नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि ये हवाओं के रुख पर भी निर्भर करेगा कि कहां कितनी गर्मी पड़ने वाली है और कितनी उमस होगी? यहां मानसून गया, तापमा...
REET पेपर लीक का खुलासा : 23 लाख छात्रों के भविष्य का जिम्मेदार कौन?

REET पेपर लीक का खुलासा : 23 लाख छात्रों के भविष्य का जिम्मेदार कौन?

जयपुर
जयपुर राजस्थान में प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) -2021 में 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पेपर लीक और नकल न हो, इसके लिए सरकार ने पूरा मैन पावर झोंक दिया, फिर भी एग्जाम से ढाई घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया। 
इस रॉयल हवेली में चमगादड़ों का खौफ

इस रॉयल हवेली में चमगादड़ों का खौफ

जयपुर
जैसलमेर जैसलमेर की रॉयल पटवा हवेली अब नए रूप में देश-विदेश के सैलानियों के सामने होगी। दरअसल, इस हवेली में चमगादड़ों का डेरा लगा होने से यहां सैलानी आने से कतराते थे, ऐसे में चमगादड़ों को यहां से हटाने के लिए राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग ने कदम उठाए हैं। हवेली की छत पर लोहे का पिंजरा लगाया गया है जिससे चमगादड़ों का प्रवेश रोका जा सके। साथ ही हवेली में किए गए पेटिंग को भी संरक्षित करने की दिशा में भी कार्य किया गया है।...
जयपुर में काम के बहाने महिला से गैंगरेप

जयपुर में काम के बहाने महिला से गैंगरेप

जयपुर
जयपुर जयपुर में काम दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को होटल में बुलाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। एक दिन बंधक बनाकर रखा। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। घर पहुंच कर विवाहिता ने परिवार को पूरी बात बताई। शनिवार देर रात चाकसू में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवाहिता ने बताया कि वह सांगानेर सदर में किराए के मकान में रहती है। काफी दिनों से वह बेरोजगार है। कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात गंगा सहाय से हुई थी। गंगा सहाय ने उसे काम दिलाने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वह होटल में मिलने के लिए पहुंची। उसे एक कमरे में ले गए। होटल के कमरे में गंगा सहाय के अलावा पहले से गणेश व उसका एक साथी मौजूद थे। वे तीनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। उसे बंधक बना लि...
जमीनी विवाद में सास बहू को जलाने का प्रयास

जमीनी विवाद में सास बहू को जलाने का प्रयास

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
झुंझुनूं झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना इलाके के सीथल गांव में जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी और बहू को घर में बंद कर आग लगा दी। घटना के दौरान उनके साथ दो बच्चे भी थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और उन्हें बाहर निकाला। इससे पहले देवर अपने 22 से ज्यादा साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट कर दी। यहां तक की खेत में ग्वार की फसल पर भी ट्रेक्टर चला दिए। इसके बाद दोनों को घर में बंद कर छप्पर पर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला की ओर से थाने में देवर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।...
अपराधियों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

अपराधियों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

जयपुर
जयपुर जयपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस ने अपराधियों पर सेना की स्टाइल में सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। देर रात 3 बजे शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 150 से ज्यादा बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जयपुर के चारों सर्किल में 341 जगहों पर 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने गैंगवार में शामिल आरोपी, हिस्ट्रीशीटर, फरार वारंटी, चोरी की वारदातों में शामिल 300 से अधिक बदमाशों की सूची बनाई थी। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस टीमों ने जयपुर के चारों सर्किल में ऑपरेशन शुरू किया। मानसरोवर, मुहाना, मोतीडूंगरी, भांकरोटा, सांगानेर, प्रताप नगर, जवाहर नगर जैसे 341 स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंची। हर टीम में 7 पुलिसकर्मी थे। हर थाना स्तर पर बदमाशों को पकड़ कर घरों की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे से शुरू हु...
मेवात में बुखार से 25 दिनों में 12 मौतें

मेवात में बुखार से 25 दिनों में 12 मौतें

जयपुर
भरतपुर भरतपुर के मेवात इलाके में तेज बुखार से पिछले 25 दिनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच बच्चे हैं। करीब 12 गांव में बुखार का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यह मौतें डेंगू की वजह से हुई हैं, लेकिन चिकित्सा विभाग न तो डेंगू की पुष्टि कर रहा है और न ही किसी और बीमारी की। मेवात इलाके के करीब 12 गांव के बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं। कामां तहसील के इंद्रोली, विलोंद, बड़कली, सबलाना, विलग, लाड़लाका, मुसेपुर, उदाका, ढिलावती, पाई और जुरहरा में अब भी 50 से ज्यादा लोगों को बुखार है। चिकित्सा विभाग लगातार गांव में सर्वे कर रहा है। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को दवाएं दी जा रही हैं। चिकित्सा विभाग के अधिकारी डेंगू से मौतें होने से साफ मना कर रहे हैं।...
अब रसोई में दिखेंगे हल्के सिलेंडर

अब रसोई में दिखेंगे हल्के सिलेंडर

जयपुर
जयपुर घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के काम की खबर है। पेट्रोलियम एवं गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के नए मॉडल को राजस्थान के बाजार में उतारा है। ये रसोई गैस सिलेंडर साइज में छोटे होने के साथ हल्के भी हैं, जिसको घर में मौजूद महिला आसानी से उठा सकेगी। इस सिलेंडर का वजन लिक्विड पैट्रोलियम गैस (LPG) भरने के बाद 16 किलोग्राम होगा, जो सामान्य लोहे के सिलेंडर के वजन की तुलना में आधा है। नए लुक वाले फाइबर ग्लास सिलेंडर को कंपनियों ने कंपोजिट सिलेंडर नाम दिया है।...
4 शहरों से 31 अक्टूबर को जैसलमेर आएगी फ्लाइट

4 शहरों से 31 अक्टूबर को जैसलमेर आएगी फ्लाइट

जयपुर
जैसलमेर जैसलमेर से 31 अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू होने वाली है। स्पाइस जेट ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पाइस जेट पहली बार संडे को भी हवाई सेवाओं का संचालन करेगी। संडे फ्लाइट की जानकारी से लोगों में खुशी दुगुनी हो गई है। अब वीकेंड टूरिज्म को काफी बैनिफिट मिलने की संभावना है। कोरोना काल के समय से हवाई सेवाएं बंद हैं, जिसे 31 अक्टूबर से शुरू करने की कंपनी ने घोषणा की थी। इसके लिए स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट को अपना फ्लाइट शेड्यूल भेजकर अप्रूवल मांगा था। अप्रूवल मिलने के बाद स्पाइस जेट ने अपना फ्लाइट शेड्यूल अपडेट कर दिया है। फ्लाइट दोबारा शुरू होने से अब ज्यादा से ज्यादा सैलानी जैसलमेर आ सकेंगे और पर्यटन व्यवसाय फिर शुरू हो सकेगा।...