Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक

हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक

जयपुर
बूंदी बूंदी जिले के हिंडोली उपखंड के तालाब गांव स्थित जिला जेल के सामने शनिवार सुबह एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़कर बैठा देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को टावर से उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तभी वह खुद टावर से उतर कर खेतों में भाग गया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। फिलहाल युवक का मेडिकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। हिंडोली डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि 27 वर्षीय मानसिक रोगी गणेशजी के झोपड़ा बड़ोदिया काे पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसका मेडिकल करवाया जा रहा है। सुबह करीब दस बजे वह पहाड़ी पर हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़कर बैठ गया। उसे टावर पर बैठा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। हिंडोली पुलिस मौके ने टावर से युवक को उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस...
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए पद छोड़ने के संकेत

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए पद छोड़ने के संकेत

जयपुर
जयपुर गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भविष्य में मंत्री पद से हटने के संकेत दिए हैं। रघु शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का क्षेत्राधिकार है। सत्ता हमारे पास है तो मंत्री रहना मेरे लिए जरूरी भी नहीं है। मेरी पहली प्राथमिकता संगठन है और संगठन में काम करूंगा। रघु शर्मा गुजरात रवाना होने से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी आलाकमान जो आदेश देगा, उस आदेश का पालन करूंगा। हम पार्टी में काम करने के लिए आए हैं।...
10वीं पास ठग, फर्राटे से बोलते हैं अंग्रेजी

10वीं पास ठग, फर्राटे से बोलते हैं अंग्रेजी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर पुष्कर के दो लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे कॉल सेंटर पर रेड के बाद चौँकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां से गिरफ्तार 10वीं-12वीं पास ठग फर्राटे से अंग्रेजी बोलते हैं। इनके बोलने का अंदाज भी अमेरिकियों से पूरी तरह मिलता-जुलता रहता है। इसी बूते ये पुष्कर में बैठकर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के लोगों से धोखाधड़ी कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। खास बात यह है कि फर्जीवाड़ा करने वाले इन कॉल सेंटर के संचालकों ने पहले विदेशी साइट से वहां के नागरिकों का डेटा खरीदा। फिर कॉल या मैसेज के जरिए ठगी करना शुरू कर दिया। इन युवाओं को 25 हजार रुपए प्रति माह वेतन और ठगी से मिलने वाली राशि पर इंसेंटिव मिलता है। अजमेर ग्रामीण के सहायक पुलिस अधीक्षक IPS सुमित मेहरड़ा बताया कि पुष्कर के 'द नेचर रिटरीट' व रॉक्स एण्ड वुड रिसॉर्ट में छापेमारी कर संचालकों सहित 17 युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इनसे प...
वल्लभनगर पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज:हेलीपैड से पायलट ने चलाई कार

वल्लभनगर पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज:हेलीपैड से पायलट ने चलाई कार

जयपुर
उदयपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का नामांकन भरवाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन वल्लभनगर पहुंचे। अपने समय से लगभग 1 घंटे देरी से तीनों एक ही हेलिकॉप्टर में उदयपुर पहुंचे। हेलीपैड से सचिन पायलट ने कार ड्राइव की और उनके बगल में सीएम अशोक गहलोत बैठे रहे।...
12 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ा

12 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ा

जयपुर
झुंझुनूं झुंझुनूं जिले में बदमाश एटीएम उखाड़ कर ले गए। बदमाशों ने चिड़ावा शहर के मंड्रेला बाइपास चौराहे के पास लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। बदमाश 12 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़कर 25 किलोमीटर दूर बड़सरी गांव के खेत में ले गए। यहां रुपए लूट कर एटीएम को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चिड़ावा क्षेत्र में 25 दिन में यह पांचवीं लूट की वारदात है। पुलिस अब यह अंदेशा जता रही है कि यह गैंग हरियाणा की हो सकती है। इससे पहले बदमाशों ने चिड़ावा में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। यहां भी उन्होंने सीसीटीवी को काले रंग का स्प्रे कर ढक दिया, लेकिन अचानक से कुछ गाड़ियां निकलने लगी तो बदमाश डर कर वहां से फरार हो गए थे। अब बदमाशों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया।...
पायलट का फिर गहलोत पर हमला

पायलट का फिर गहलोत पर हमला

जयपुर
जयपुर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर एक बार फिर तंज कसते हुए करारा जवाब दिया है। एक किताब के विमोचन के मौके पर सचिन पायलट जयपुर के एक होटल पहुंचे थे। पायलट ने आयोजकों के किताब लिखने के आग्रह का जवाब देते हुए कहा कि आप चिंता मत कीजिए, मैं 50 साल तक यहां पर हूं। पायलट के इस बयान को 2 अक्टूबर को अशोक गहलोत के दिए उस बयान का जवाब माना जा रहा है। जिसमें गहलोत ने कहा था कि अभी 15-20 साल मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, जिसे दुखी होना हो वह हो जाए।...
राजस्थान में बिजली संकट का असर:कोयले की कमी ने बढ़ाई चिंता

राजस्थान में बिजली संकट का असर:कोयले की कमी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर
जयपुर राजस्थान में सरकार का बिजली उत्पादन से लेकर खरीद और वितरण मैनेजमेंट पूरी तरह फेल होता दिख रहा है। बिजली उत्पादन में काम आने वाले कोयले की खरीदी समय पर नहीं हो पाई। इससे कोयले की कमी आ गई है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में घोषित और अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। बिजली संकट को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने भी बिजली बचत के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों से भी अपील की है कि वे AC कम चलाएं।...
मेवाड़ के दो बच्चे बनें मॉडलिंग का लोकप्रिय चेहरा

मेवाड़ के दो बच्चे बनें मॉडलिंग का लोकप्रिय चेहरा

जयपुर
चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के दो बच्चे छोटी सी उम्र में टीवी की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। दोनों बच्चे सगे भाई बहन हैं। बच्चों को बड़े कलाकार 'One Take Artist' बोलते हैं। माता-पिता के सपोर्ट और खुद के टैलेंट से दोनों भाई-बहन विज्ञापनों में कमाल दिखा रहे हैं। कमल आंजना और रजनी आंजना प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी तहसील के बसेड़ा गांव के रहने वाले हैं। बच्चों के पिता का सॉफ्टवेयर और रियल स्टेट का बिजनेस है। साल 2006 में बच्चे अरनव और अराध्या के माता-पिता गुरुग्राम शिफ्ट हो गए थे। अरनव और अराध्या दोनों ही अपने ननिहाल जोधपुर में पैदा हुए। दोनों गुरुग्राम के ही डीपीएस स्कूल में पढ़ते हैं।...
राजस्थान में आज से वैक्सीनेशन का मेगा कैंप

राजस्थान में आज से वैक्सीनेशन का मेगा कैंप

जयपुर
जयपुर राजस्थान में वैक्सीनेशन का आज से बड़ा अभियान शुरू होगा है। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में 37 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में वैक्सीनेशन सेंटर्स को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सेंटर्स की संख्या वर्तमान में करीब 4 हजार है, जिसे दो गुना बढ़ाकर 8 हजार के करीब करने की तैयारी है। ये अभियान रविवार 10 अक्टूबर तक चलेगा।...
देश में प्रसिद्ध राजस्थान के 9 अनोखे मंदिर

देश में प्रसिद्ध राजस्थान के 9 अनोखे मंदिर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर इन मंदिरों की कई खूबियां हैं। उदयपुर के ईडाणा माता मंदिर में माता रानी अग्नि स्नान करती हैं तो बीकानेर के करणी माता मंदिर में हर वक्त हजारों की संख्या में चूहे घूमते रहते हैं। वहीं जैसलमेर का तनोट माता मंदिर यहां गिरे पाकिस्तानी बम नहीं फटने से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है। इन मंदिरों की कई खूबियां हैं। उदयपुर के ईडाणा माता मंदिर में माता रानी अग्नि स्नान करती हैं तो बीकानेर के करणी माता मंदिर में हर वक्त हजारों की संख्या में चूहे घूमते रहते हैं। वहीं जैसलमेर का तनोट माता मंदिर यहां गिरे पाकिस्तानी बम नहीं फटने से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है।...