Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कांग्रेस का लखीमपुर मार्च टला

कांग्रेस का लखीमपुर मार्च टला

जयपुर
जयपुर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने यूपी बॉर्डर पर पहुंचकर पैदल मार्च टाल दिया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भरतपुर जिले के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन बॉर्डर पर पहुंचने के बाद लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च टालने की घोषणा कर दी। डोटासरा ने कहा कि प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया इसलिए अब वह लखीमपुर खीरी नहीं जाएंगे। कांग्रेस नेता बॉर्डर पर सभा करके और पुतला दह दहन करके वापस लौट गए। कांग्रेस ने कल ही लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च की घोषणा की थी। इसके लिए कल से तैयारियां शुरू कर दी थी। भरतपुर के प्रभारी सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बुधवार को ही बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च की जिम्मेदारी दी थी। कांग्रेस नेता ऊंचा नगला बॉर्डर पहुंचे तो यूपी पुलिस ने किसी को नहीं रोका...
मानसून की राजस्थान से विदाई शुरू

मानसून की राजस्थान से विदाई शुरू

जयपुर
जयपुर राजस्थान में चार महीने पहले आए मानसून की विदाई अब शुरू हो गई है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग से यह विदा हो गया। इन जिलों में मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। अगले 2-4 दिन में यह उत्तरी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र से भी चला जाएगा। मानसून के साढ़े तीन महीने तक एक्टिव रहने के कारण इस बार प्रदेश में सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा औसत बारिश हुई। जिलेवार स्थिति देखें तो इस साल प्रतापगढ़ जिले में अब तक औसतन 46 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जो सबसे ज्यादा है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। उत्तर पश्चिम भारत में वातावरण से नमी बहुत कम हो गई। इस स्थिति को देखते हुए मानसून की विदाई की घोषणा की है। पिछले 5 सालों की स्थिति देखें तो इस बार मानसून देरी से विदा होगा। साल 2020 में 28 सितंबर को मानसून क...
पायलट यूपी पुलिस की हिरासत से रिहा

पायलट यूपी पुलिस की हिरासत से रिहा

जयपुर
जयपुर सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को यूपी पूलिस ने रात भर हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया है। सचिन पायलट को यूपी पुलिस ने अलसुबह दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया। पायलट और आचार्य प्रमोद को किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया। सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को बुधवार शाम मुरादाबाद में यूपी पुलिस ने धारा 144 तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया था। दोनों नेताओं को हिरासत में लेने के बाद गेस्ट हाउस में रखा गया। फिर देर रात मुरादाबाद से लेकर दिल्ली बॉर्डर रवाना हो गए। सचिन पायलट यूपी पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। पायलट ​कल आचार्य प्रमोद के साथ गाजीपुर बॉर्डर होते हुए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे। पहले उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रक लगाकर रोका था, बाद में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। मुरादाबाद में सचि...
भाजपा-कांग्रेस में बगावत शुरू

भाजपा-कांग्रेस में बगावत शुरू

जयपुर
उदयपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत और धरियावद से नगराज मीणा को टिकट दिया। वहीं, बीजेपी ने वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला और धरियावद से खेत सिंह मीणा को टिकट दिया। दोनों पार्टियों के टिकट तय होने के साथ ही दोनों पार्टियों में बगावत भी शुरू हो गई है। दोनों पार्टियों से दोनों सीटों पर टिकट मांग रहे अन्य दावेदारों ने पार्टियों पर दबाव बनान शुरू कर दिया। वल्लभनगर से कांग्रेस के टिकट की मांग कर रहे गजेंद्र सिंह शक्तावत के बड़े भाई देवेंद्र शक्तावत ने टिकट तय होने के बाद कहा कि वो अपने स्टैंड पर कायम रहेंगे। देवेंद्र सिंह इसके लिए गुलाब सिंह शक्तावत मेवाड़ कांग्रेस नाम से अलग पार्टी का गठन भी कर सकते हैं।...
यहां माता को पिलाते हैं ढाई प्याला शराब

यहां माता को पिलाते हैं ढाई प्याला शराब

जयपुर
नागौर देशभर में गुरुवार को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में नागौर जिले के भंवाल ग्राम स्थित भंवाल माता मंदिर में भी माता की पूजा-अर्चना और आरती के बाद घट स्थापना की गई। माता के इस मंदिर की खासियत अन्य मंदिरों और शक्तिपीठों में सबसे अलग है। दूसरे देवी मंदिरों की तरह यहां माता को सिर्फ लड्डू, पेड़े या बर्फी का नहीं, शराब का भोग भी लगता है। वह भी ढाई प्याला शराब। सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह सच है, लेकिन यह भोग हर भक्त का नहीं चढ़ाया जाता। इसके लिए भक्तों को भी आस्था की कसौटी पर परखा जाता है। यदि माता को प्रसाद चढ़ाने आए श्रद्धालु के पास बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, तंबाकू और चमड़े का बेल्ट, चमड़े का पर्स होता है तो भक्त मदिरा का प्रसाद नहीं चढ़ा सकता।...
राजस्थान में गहराने लगा बिजली संकट

राजस्थान में गहराने लगा बिजली संकट

जयपुर
जयपुर राजस्थान में एक बार फिर बिजली व्यवस्था बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोल इंडिया राजस्थान को कोयले की जरूरत के मुताबिक पूरी सप्लाई अब भी नहीं दे पा रहा है। भारत सरकार से हुई वार्ता और वादे के मुताबिक कोल इंडिया को रोजाना 7 रैक कोयला भेजना था, लेकिन 4 रैक कोयला ही राजस्थान को भेजा जा रहा है। इससे कोयले की कमी हो रही है। इसका सीधा असर बिजली बनाने वाले पावर प्लांट पर पड़ रहा है। उन्हें बंद करना पड़ रहा है। कोयले की कमी और अन्य कारणों से करीब 10 यूनिट बंद पड़ी है। बिजली खपत भी 20 करोड़ यूनिट रोजाना से बढ़कर 24 करोड़ यूनिट हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली संकट बढ़ सकता है।...
हमेशा कोई पद पर नहीं रहता, लोगों में यह घमंड आ जाता है कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में रहेंगे – सचिन

हमेशा कोई पद पर नहीं रहता, लोगों में यह घमंड आ जाता है कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में रहेंगे – सचिन

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने लखीमपुर खीरी की घटना पर बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों में सीएम अशोक गहलोत को भी जवाब दे दिया। पायलट ने टोंक में कहा कि पद पर बैठा व्यक्ति भी इंसान है। हमेशा कोई पद पर रहता भी नहीं है। यह जनता है, जितना समय आप दोगे, सिंहासन पर बैठोगे। जब जनता करवट बदलती है, तो इतनी जोर की पलटी पड़ती है कि आदमी को पता ही नहीं पड़ता क्या हो रहा है, लेकिन जिन लोगों के अंदर यह घमंड और अहंकार आ जाता है कि हम जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में बैठे रहेंगे, मैं समझता हूं कि वो गलत हैं।...
BI जांच कराने और दोबारा परीक्षा कराने की याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव शिक्षा

BI जांच कराने और दोबारा परीक्षा कराने की याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव शिक्षा

जयपुर
जयपुर REET-2021 में नकल और पेपर लीक की जांच CBI से कराने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, DGP, प्रारम्भिक शिक्षा के निदेशक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और SOG के ADG को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस पर अगली सुनवाई 27 अक्टूबर 2021 को होगी।...
दुष्कर्म केस में 4 दिन ट्रायल

दुष्कर्म केस में 4 दिन ट्रायल

जयपुर
जयपुर जयपुर की अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में 9 दिन में अपराधी को सजा सुनाकर मिसाल पेश की है। जयपुर के कोटखावदा इलाके में 26 सितंबर को 9 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने 13 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अगले 6 घंटे में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया। लगातार 7-7 घंटे के स्लॉट में 4 दिन तक 28 घंटे की सुनवाई हुई और कोर्ट ने कुछ सैकंड्स में फैसला सुना दिया। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची जयपुरिया अस्पताल में भर्ती है। कोर्ट नहीं पहुंच सकी तो कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही बयान दर्ज किए। पांचवें दिन सजा पर बहस हुई और 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 2 लाख रुपए के जुर्माना की सजा सुना दी। ऑफिसर केस स्कीम में 29 सितंबर को गवाहों को समन जारी कर पॉक्सो कोर्ट में ट्रायल हुआ। देशभर में यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें मासूम...
नागौर के ब्रह्माणी माता मंदिर में मां भी रखती हैं 7 दिन का उपवास

नागौर के ब्रह्माणी माता मंदिर में मां भी रखती हैं 7 दिन का उपवास

जयपुर
नागौर राजस्थान के नागौर जिले में मेड़ता रोड स्थित फलौदी ब्रह्माणी माता के मंदिर में बुधवार को अमावस्या के दिन घट स्थापना हो गई है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां एक दिन पहले शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि मंदिर में गर्भगृह में रहने वाले भक्तों के साथ मां भी उपवास करती हैं। यानी अमावस्या से छठ तक मंदिर में भोग नहीं लगता। पंचमी की रात को दुवा की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन भी होगा। घट स्थापना के बाद से अब यहां पर एक दिन में 4 आरती होंगी। सुबह 4 बजे, 10 बजे, शाम 7 बजे और रात 10 बजे आरती होगी।...