सांवलिया सेठ को चांदी का आईफोन भेंट
चित्तौड़गढ़
राजस्थान के मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी में मंगलवार को कृष्ण चतुर्दशी के दिन मंदिर की दानपेटी खोली गई। तो इसमें 4.93 करोड़ रुपए नकदी और सोने-चांदी के कई सामान मिले। नोटों की गिनती आज भी होगी। दान पेटी में नोटों के अलावा चांदी से बना एक आईफोन भी मिला है।
भक्तों ने अपनी मन्नतों की पर्ची भी सांवलिया सेठ को दी हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त श्रद्धा से भेंट भी चढ़ाते हैं। मंदिर समिति की ओर से हर महीने दानपेटी खोली जाती है। इसके बाद रुपयों की गिनती में 6 से 10 दिन तक का समय लग जाता है। पिछले महीने दानपेटी में 7.39 करोड़ का चढ़ावा आया था।...








