Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

9 करोड़ का नशे का सामान जलाया:पहली बार सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में नष्ट हो रही ब्राउन शुगर, गांजा, चरस और डोडा, 18 थानों की पुलिस ने 91 अलग-अलग मामलों में जब्त किया था माल

9 करोड़ का नशे का सामान जलाया:पहली बार सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में नष्ट हो रही ब्राउन शुगर, गांजा, चरस और डोडा, 18 थानों की पुलिस ने 91 अलग-अलग मामलों में जब्त किया था माल

जयपुर
उदयपुर उदयपुर में बुधवार को पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे का सामान नष्ट किया। नशे का ये सामान 18 थानों में अलग-अलग 91 कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। इसमें 26,820 किलो डोडा-पोस्त, 17 किलो गांजा और 16.2 ग्राम ब्राउन शुगर नष्ट की गई। पहली बार इस पूरे सामान को उदयपुर के डबोक स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया गया। इस सामान की कुल कीमत करीब 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। SSP अनंत कुमार ने बताया कि NDPS एक्ट के तहत पकड़े गए माल को जल्द से जल्द से नष्ट करने की कोशिश है। आम तौर पर पहले किसी खुले जंगल में यह प्रकिया की जाती रही थी, मगर पहली बार पुलिस ने समय और ईधन बचाने के लिए डबोक सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन से बात की। फैक्ट्री के बड़े बॉयलर में आसानी से माल नष्ट किया जा रहा है। कई थानों ने बड़ी मात्रा में माल हटने से राहत महसूस की है। थानों में जगह भी खाली हुई है। SP डॉ राजीव पचार के न...
उपचुनाव में टिकट बना परेशानी:वल्लभनगर और धरियावद विधायकों के निधन के बाद परिवारों से मजबूत दावेदारी, बागी और निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण

उपचुनाव में टिकट बना परेशानी:वल्लभनगर और धरियावद विधायकों के निधन के बाद परिवारों से मजबूत दावेदारी, बागी और निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों उदयपुर में वल्लभनगर और प्रतापगढ़ में धरियावद के लिए विधानसभा उपचुनाव होने हैं। दोनों जगहों पर इस बार परिवारवाद के आधार पर ही टिकट देने की संभावना बन रही है। सहानुभूति के वोट लेने के लिए दोनों ही सियासी पार्टियों ने मन बना लिया है। क्योंकि पिछले विधानसभा उपचुनाव का रिकॉर्ड इसी ओर इशारा करता है। ऐसे में बागी प्रत्याशी भी निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी में जुट गए हैं। वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और धारियावाड़ से भाजपा विधायक गौतम मीणा का कोरोना संक्रमण काल में निधन हो जाने से ये दोनों सीटें खाली हुई हैं। यहां उपचुनाव करवाने पड़ रहे हैं, लेकिन दोनों ही पार्टियां सहानुभूति के वोट लेने और गढ़ को मजबूत रखने के लिए उन विधायकों के परिजनों को ही टिकट देने के मूड में नजर आ रही हैं। हालांकि दिवंगत विधायकों के परिजन भी अलग-अलग दावेदारी पेश क...
राजस्थान में 2 महीने बाद जमकर बरसे मानसून का एनालिसिस:जुलाई और अगस्त ने बेहाल किया, सितम्बर में इतनी बारिश कि सूखे पड़े 10 बाधों में आया पानी; अभी 3 से 4 सप्ताह और बाकी

राजस्थान में 2 महीने बाद जमकर बरसे मानसून का एनालिसिस:जुलाई और अगस्त ने बेहाल किया, सितम्बर में इतनी बारिश कि सूखे पड़े 10 बाधों में आया पानी; अभी 3 से 4 सप्ताह और बाकी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में इस बार बारिश सामान्य से कम ही हुई है। हर महीने के अलग-अलग रिपोर्ट कार्ड देखें तो जुलाई और अगस्त में बारिश सामान्य से कम ही हुई है। सितम्बर के 12 दिन निकल गए और अब तक सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वर्तमान में जो परिस्थिति बनी हुई है और आगे की भविष्यवाणी से अंदाजा लगाएं तो इस साल सितम्बर का महीना सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना हो सकता है। सितम्बर के महीने में जितनी औसत बरसात पूरे राज्य में अब तक हुई, उतनी बरसात पिछले साल 2020 में पूरे सितम्बर नहीं हुई। इस साल सितम्बर महीने में अब तक 83.3MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (63.7) की तुलना में 31 फीसदी ज्यादा है। साल 2020 में पूरे सितम्बर महीने में 73.2MM ही बारिश हुई थी। अब तक सामान्य बारिश ओवरऑल मानसून की स्थिति देखें तो राजस्थान में अब तक हुई बारिश सामान्य है। पूरे राज्य में एक जून से 12 सितम्बर औसतन 392...
नितिन गडकरी का मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों पर तंज:जयपुर में बोले- MLA मंत्री नहीं बनने से दुखी, मंत्री मुख्यमंत्री नहीं बनने से दुखी, CM इसलिए दुखी कि पता नहीं कब तक रहेंगे

नितिन गडकरी का मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों पर तंज:जयपुर में बोले- MLA मंत्री नहीं बनने से दुखी, मंत्री मुख्यमंत्री नहीं बनने से दुखी, CM इसलिए दुखी कि पता नहीं कब तक रहेंगे

जयपुर
जयपुर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पार्टी बीजेपी सहित सभी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि समस्या सबके साथ है। पार्टी के भीतर और बाहर सब जगह समस्या है। हर कोई दुखी है। एमएलए इसलिए दुखी है कि मंत्री नहीं बने। मंत्री बन गए तो इसलिए दुखी हैं कि अच्छा विभाग नहीं मिला और जिन मंत्रियों को अच्छा विभाग मिल गया, वे इसलिए दुखी हैं कि मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। मुख्यमंत्री इसलिए दुखी हैं कि पता नहीं कब तक रहेंगे। गडकरी सोमवार को विधानसभा में संसदीय लोकतंत्र और जन अपेक्षाएं विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा- जाने-माने व्यंग्यकार शरद जोशी ने लिखा था कि जो राज्यों में काम के नहीं थे, उन्हें दिल्ली भेज दिया। जो दिल्ली में काम के न थे, उन्हें गवर्नर बना दिया और जो वहां भी काम के नहीं थे उन्हें एंबेसडर बना दिया। भाजपा अध्यक्ष रहते मुझे ऐसा कोई नहीं मिला, जो दुखी न हो...
बालिका वधू की आपबीती:पति के अत्याचार के कारण घर छोड़कर जयपुर भागी; रेड में मिली तो पुलिसवालों ने दूसरे दलाल को बेच दिया, उसने तीसरे को

बालिका वधू की आपबीती:पति के अत्याचार के कारण घर छोड़कर जयपुर भागी; रेड में मिली तो पुलिसवालों ने दूसरे दलाल को बेच दिया, उसने तीसरे को

जयपुर
जैसलमेर जैसलमेर पुलिस को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में एक 14 साल किशोरी मिली। उसे देह व्यापार में किस तरह धकेला गया, आपबीती सुनाई। उसे तीन बार बेचा गया। जो मिला, उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब मामला जैसलमेर एसपी अजय सिंह के पास पहुंचा है। उन्होंने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस मामले में शामिल जयपुर के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जयपुर कमिश्नरेट को भी लिखा है। अलवर एसपी को नाबालिग के परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए लिखा है। फिलहाल बच्ची को सीडब्ल्यूसी जोधपुर भेजा गया है। जैसा बालिका वधू ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई अलवर जिले के एक गांव में पैदा हुई। पिता शराबी था। 14 साल की उम्र में ही पिता ने शादी कर दी। ससुराल में हर दिन अत्याचार होता था। तंग आकर एक दिन ससुराल से भागकर मायके आ गई। इस बीच मां ने शराबी पिता को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। मां ...
आसाराम को जोधपुर AIIMS लाया गया:अस्पताल परिसर में लगा समर्थकों का जमावड़ा, गार्ड ने खदेड़कर बाहर निकाला; यूरोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज

आसाराम को जोधपुर AIIMS लाया गया:अस्पताल परिसर में लगा समर्थकों का जमावड़ा, गार्ड ने खदेड़कर बाहर निकाला; यूरोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज

जयपुर
जोधपुर दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सोमवार को फॉलोअप चेकअप के लिए AIIMS लाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि आसाराम को यूरिन प्रोबलम है। जिसका युरोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा है। जून महीने में भी आसाराम करीब 9 दिन AIIMS में भर्ती थे। उसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था। आसाराम के AIIMS तक जाने की सूचना समर्थकों को पहले ही मिल चुकी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। गार्ड खदेड़ कर उन्हें निकालते नजर आए। OPD भी 18 महीने बाद आज खुली। ऐसे में पहले ही भीड़ थी। इस पर आसाराम के पहुंचने से उनके समर्थकों की भीड़ से मरीज परेशान हुए। अस्पताल के गार्ड्स ने आसाराम के समर्थकों को खदेड़ा। जून में AIIMS में था भर्तीआसाराम 16 जून को यूरिन की प्रोबलम होने पर AIIMS में भर्ती हुआ था। हालात में सुधार के बा...
भैरोसिंह शेखावत ने भेजा था गोश्त:गुलाब नबी बोले-मैं उनके खिलाफ प्रचार करने आया था, लेकिन उनका आदमी मेरे लिए गोश्त लेकर आया था

भैरोसिंह शेखावत ने भेजा था गोश्त:गुलाब नबी बोले-मैं उनके खिलाफ प्रचार करने आया था, लेकिन उनका आदमी मेरे लिए गोश्त लेकर आया था

जयपुर
जयपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने विधानसभा में हुए सेमिनार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत से जुड़े खुलासे किए। आजाद ने कहा कि राजनीति में कटुता के लिए जगह नहीं होनी चाहिए, मेरे सबसे बेहतर संबंध रहे हैं। एक बार मैं पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत के खिलाफ प्रचार करने उनके निर्वाचन क्षेत्र में जा रहा था। एयरपोर्ट पर ही शेखावत साहब मिल गए, उन्होंने मुझसे कहा कि उनका एक वर्कर निर्वाचन क्षेत्र में मिलेगा, वह आपके लिए गोश्त लेकर आएगा। तुम कश्मीरी हो, गोश्त खाने वाले हो। मैं शेखावत साहब के खिलाफ प्रचार करने आया था और उन्होंने मेरे लिए गोश्त ​भिजवाया। यह संबंधों की प्रगाढ़ता होती है। आजाद ने कहा, 'मैं भैरोसिंह शेखावत के चुनाव क्षेत्र में गया। सभा की और उनके राज के खिलाफ बोला, लेकिन राजनीति के कारण हमने कभी व्यक्तिगत संबंधों में कटुता नही...
गर्भवती को खाट पर कराई नदी पार:बारिश में टूट गई थी पुलिया, गांव का संपर्क टूटा; महिला को हुई प्रसव पीड़ा, नदी में उतरे 12 युवा

गर्भवती को खाट पर कराई नदी पार:बारिश में टूट गई थी पुलिया, गांव का संपर्क टूटा; महिला को हुई प्रसव पीड़ा, नदी में उतरे 12 युवा

जयपुर
उदयपुर उदयपुर जिले के परसाद इलाके में एक पुल टूटने से प्रसूता की जान पर बन आई। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बहती नदी से गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाया। दरअसल गांव में रविवार सुबह ही जर्जर पुल नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद गांव से परसाद जाने के लिए संपर्क टूट गया। गांव के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर करीब पांच 5 फीट गहरे पानी में उतर कर महिला को उठाकर नदी पार कराई। दरअसल, परसाद क्षेत्र में पारेई नदी पर देवेंद्र बांध बना हुआ है। इसी के किनारे आशावानिया नाम का एक गांव है। गांव के लोग नदी पर बने पुल को पार कर परसाद आते-जाते हैं। पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद नदी में जलस्तर बढ़ने से रविवार सुबह जर्जर पुल टूटकर पानी में बह गया। इसी दौरान आशावानिया गांव में रहने वाली केसरी देवी को प्रसव पीड़ा हुई। पहले तो ग्रामीणों ने पानी कम ...
शादी के लिए 3 बीघा जमीन गिरवी, दुल्हन भागी:दलाल ने महिला को 60 हजार रुपए देकर बहू बना दिया, गहने लेकर भागी; आरोपी ने कहा-मुझे जबरदस्ती रखा गया है

शादी के लिए 3 बीघा जमीन गिरवी, दुल्हन भागी:दलाल ने महिला को 60 हजार रुपए देकर बहू बना दिया, गहने लेकर भागी; आरोपी ने कहा-मुझे जबरदस्ती रखा गया है

जयपुर
अलवर भरतपुर जिले में शादी के 9 दिन बाद ही लूटेरी दुल्हन गहने और रुपए लेकर भाग गई। कुछ दिन बाद में महिला ने पुलिस में यह शिकायत दे दी कि उससे जबरदस्ती ले आए थे। परिजनों ने वरमाला के फोटो व वीडियो दिखाकर पीछा छुड़ाया। इसके बाद दलाल ने पीड़ित को ही लूट में फंसाने की कोशिश की, ताकि वह उसे दी गई रकम वापस मांगने का दबाव नहीं बना सके। जब लूट का मामला दर्ज हो गया तो रविवार को पुलिस जांच में यह पूरी कहानी सामने आ गई। भरपुर निवासी किसान भोला गुर्जर बहू लाने के चक्कर में दलालों के झांसे में आ गया। शादी के लिए भोला से खेरली के लाठकी गांव निवासी दलाल राम सिंह गुर्जर व उसके दो साथियों ने 6 लाख रुपए लिए। इसके अलावा भोला ने अपने बेटे की शादी पर 2 लाख रुपए खर्च किए। बहू को सोने-चांदी के करीब 1 लाख के आभूषण भी पहनाए। इसके लिए भोला ने अपनी 3 बीघा जमीन साहूकार के पास गिरवी रख दी।17 जुलाई को अलवर में शाद...
PM मोदी ने पैरालिंपिक मेडलिस्ट से किए सवाल:जयपुर की अवनि से पूछा- गोल्ड लाने के बाद भी मैदान में डटी रही, यह कैसे किया; कृष्णा से पूछा- माता-पिता को कहां ले जा रहे हो?

PM मोदी ने पैरालिंपिक मेडलिस्ट से किए सवाल:जयपुर की अवनि से पूछा- गोल्ड लाने के बाद भी मैदान में डटी रही, यह कैसे किया; कृष्णा से पूछा- माता-पिता को कहां ले जा रहे हो?

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर टोक्यो पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मुलाकात की। ये मुलाकात गुरुवार को की गई थी। इसका वीडियो रविवार को जारी किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व राजस्थान (जयपुर) के देवेंद्र झाझड़िया ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को पैरालिंपिक मेडल विजेता खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाली स्टॉल भेंट की। इस दौरान PM मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की। PM ने जयपुर की अवनि लेखरा से पूछा कि मैच के दौरान मन में क्या चल रहा था? वहीं, कृष्णा नागर से पूछा कि माता-पिता को कहां घूमने लेकर जाओगे? जयपुर की अवनि लेखरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट दी टी-शर्ट। मोदी ने पूछा- गोल्डन गर्ल बनने के बाद कैसा लग रहा है?अवनि ने बताया कि फाइनल के वक्त मेरे दिमाग में आपकी (प्रधानमंत्री) कही बातें ही चल रही थीं। जब आपने कहा था कि सिर्फ अपना बेस्ट ...