Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

प्रेग्नेंट हुई तो पति बोला- ये किसका बच्चा:2 महीने की गर्भवती को गोलियां खिलाकर कर दिया अबॉर्शन, पति ने फिर दुत्कारा तो बर्दाश्त नहीं कर पाई और खा लिया जहर

प्रेग्नेंट हुई तो पति बोला- ये किसका बच्चा:2 महीने की गर्भवती को गोलियां खिलाकर कर दिया अबॉर्शन, पति ने फिर दुत्कारा तो बर्दाश्त नहीं कर पाई और खा लिया जहर

जयपुर
जयपुर जयपुर में विवाहिता ने पति और दहेज से तंग आकर 22 जुलाई को सल्फास खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान 29 जुलाई को उसकी मौत हो गई। गर्भवती होने पर पति व ससुराल वालों ने अबॉर्शन कराने की बात कही थी। उसे ताना दिया कि ये बच्चा किसका है? महिला ने अबॉर्शन से इनकार किया तो ननद बुखार का बहाना बनाकर डॉक्टर के पास ले गई। गोलियां खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। पेट दर्द हुआ तो अस्पताल भी नहीं ले गए। हालत बिगड़ी तो भाई आकर मायके (पीहर) ले गया। वहीं इलाज कराया गया। वह ठीक भी हो गई। फिर एक दिन पति ने उसे इतना दुत्कारा कि बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने उसी रात जहर खा लिया। 30 जुलाई की देर रात विवाहिता के पिता ने जमवारामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संगे भाइयों से जुड़वा बहनों की शादी रामनिवास (48) पुत्र बिरदाराम निवासी भूज जमवारामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी चार बेटियां थीं। दो ...
राजस्थान में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल:मेडिकल एक्सपर्ट ने सीएम को दी राय; जब तक बच्चों की वैक्सीन न आए, तब तक स्कूल बुलाना ठीक नहीं

राजस्थान में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल:मेडिकल एक्सपर्ट ने सीएम को दी राय; जब तक बच्चों की वैक्सीन न आए, तब तक स्कूल बुलाना ठीक नहीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कोरोना की तीसरी लहर सितंबर में आने की आशंका जताई जा रही है। सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। तीसरी लहर को कैसे कंट्रोल किया जाए, इसको लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स संग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चर्चा की। इसमें विशेषज्ञों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल तब तक न खोलने का सुझाव दिया, जब तक बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती। विशेषज्ञों के इस सुझाव के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में स्कूल नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत की बैठक में SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, सीनियर श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह, SMS मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक विभाग के प्रोफेसर और जेके लोन हॉस्पिटल जयपुर सीनियर डॉक्टर डॉ. एमएल गुप्ता सहित अन्य विशेषज्ञों ने स्कूल खोलने के मामले में राय दी। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता और बचाव के समस्त उपायों ...
RBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट:99.56% स्टूडेंट पास, पिछले साल की तुलना में 18.92% ज्यादा हुए सफल; लड़कों के मुकाबले लड़कियां 0.01 फीसदी अधिक पास हुईं

RBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट:99.56% स्टूडेंट पास, पिछले साल की तुलना में 18.92% ज्यादा हुए सफल; लड़कों के मुकाबले लड़कियां 0.01 फीसदी अधिक पास हुईं

जयपुर
अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। दसवीं का परीक्षा परिणाम 99.56% रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 18.64 फीसदी ज्यादा है। लास्ट ईयर का रिजल्ट 80.64 प्रतिशत रहा था। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कियों का 99.52 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही 12 लाख स्टूडेंट का परिणाम को लेकर इंतजार खत्म हो गया। 12,04,606, छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 44,875 स्टूडेंट्स ने सेकंड जबकि 352 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया है। एक छात्र का सप्लीमेंट्री आया है। दसवीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 12 लाख 14 हजार 512 परीक्षार्थी थे। दसवीं मूक-बधिर परीक्षा के लिए 1763 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। 10वीं वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 स्टूडेंट ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8355 स्टूडेंट ने आवेदन किए। यहां देख सकेंगे पर...
DEO पर फेंकी स्याही:स्कूल फीस बढ़ने से गुस्साए पेरेंट्स ने जयपुर के शिक्षा संकुल में प्रदर्शन किया, पुलिस ने लाठी चलाकर खदेड़ा, 7 पर केस

DEO पर फेंकी स्याही:स्कूल फीस बढ़ने से गुस्साए पेरेंट्स ने जयपुर के शिक्षा संकुल में प्रदर्शन किया, पुलिस ने लाठी चलाकर खदेड़ा, 7 पर केस

जयपुर
जयपुर स्कूल फीस बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को अभिभावकों (बच्चों के पेरेंट्स) ने जयपुर में शिक्षा संकुल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने आए जिला शिक्षा अधिकारी पर प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने स्याही से भरी शीशी उछाल दी। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। पुलिस 7 लोगों को हिरासत में लेकर बजाज नगर थाने ले आई। कुछ पेरेंट्स ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस पूरी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदर्शन कर रहे पेरेंट्स को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस और पीछे से डंडा मारता पुलिस का जवान। पूरा मामला बच्चों की स्कूल फीस से जुड़ा है। संयुक्त अभिभावक संघ के नेतृत्व में आए पेरेंट्स ने शुक्रवार को जब शिक्षा संकुल में घुसने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज प...
आमागढ़ प्रकरण में युवा आक्रोश रैली:सांसद किरोड़ीलाल बोले- हम भगवा के सम्मान में उतरे हैं, सरकार को जगाने आए है; जो खुद को हिंदू नहीं मानता, वो आरक्षण छोड़े

आमागढ़ प्रकरण में युवा आक्रोश रैली:सांसद किरोड़ीलाल बोले- हम भगवा के सम्मान में उतरे हैं, सरकार को जगाने आए है; जो खुद को हिंदू नहीं मानता, वो आरक्षण छोड़े

जयपुर
जयपुर जयपुर में आमागढ़ प्रकरण को लेकर शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली निकाली गई। दोपहर एक बजे सांसद किरोड़ीलाल मीणा आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान पहुंचे। वहां से एक बड़ी रैली निकालकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए कूच किया। रैली में मीणा समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस रैली में सामाजिक एकजुटता के नारे लगे। साथ ही, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। युवा आक्रोश रैली में किरोड़ीलाल मीणा ऐतिहासिक धरोहरों पर कब्जे हटवाए सरकार पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर को ज्ञापन देने से पहले किरोड़ीलाल मीणा गर्वनमेंट हॉस्टल चौराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर ठहरे। वहां किरोड़ीलाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम भगवा के सम्मान में सड़कों पर उतरे है। हम सरकार को जगाने के लिए आए है। हमारी ऐतिहासिक धरोहरों पर ...
मंत्रियों को हटाने के संकेत:अजय माकन बोले- बहुत से मंत्री पद छोड़कर संगठन में काम करने को तैयार, 2013 में मैं भी केंद्रीय मंत्री पद छोड़कर एआईसीसी महासचिव बना था

मंत्रियों को हटाने के संकेत:अजय माकन बोले- बहुत से मंत्री पद छोड़कर संगठन में काम करने को तैयार, 2013 में मैं भी केंद्रीय मंत्री पद छोड़कर एआईसीसी महासचिव बना था

जयपुर
जयपुर राजस्थान कांग्रेस में सत्ता संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ कई मंत्रियों की छुट्टी होना अब तय माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने इसके साफ संकेत दे दिए हैं कि मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। अजय माकन ने दो दिन के फीडबैक का हवाला देकर कहा कि मंत्रियों के संगठन में काम करने की इच्छा जताई। इसे लेकर कांग्रेस में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब यह तय माना जा रहा है कि फेरबदल में बहुत से मंत्री बाहर होंगे। प्रभारी महासचिव अजय माकन ने पीसीसी में संगठन पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा- मुझे दो दिन के फीडबैक में बहुत से विधायक और मंत्री मिले, जो अपने ओहदे छोड़कर जरूरत पड़े तो संगठन को मजबूत क​रने के लिए काम करने को तैयार हैं। मंत्रियों ने मेरा खुद का 2013 का उदाहरण भी दिया, तब मैंने भी मनमोहन सरकार में केंद...
राजस्थान में बारिश का दौर जारी:भरतपुर, धौलपुर और दौसा में तेज बारिश, महावीर जी के गांवों में भरा पानी; करौली की बरसाती नदी में बोलेरो फंसी, ग्रामीणों ने 4 को बचाया

राजस्थान में बारिश का दौर जारी:भरतपुर, धौलपुर और दौसा में तेज बारिश, महावीर जी के गांवों में भरा पानी; करौली की बरसाती नदी में बोलेरो फंसी, ग्रामीणों ने 4 को बचाया

जयपुर
जयपुर मानसून सक्रिय होने के साथ पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। भरतपुर, करौली, दौसा, अलवर, चूरू सहित कई जगह तेज बारिश हुई। करौली के श्री महावीर जी क्षेत्र में तो करीब एक फुट (10.55 इंच) पानी बरसा। बारिश से किसानों और उमस से परेशान हो रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि कुछ गांवों में तेज बारिश से जलभराव हो गया, जिससे ग्रामीण रातभर परेशान रहे। करौली के मासलपुर में बरसाती नदी में पानी के तेज बहाव में एक बोलेरो बह गई। इसमें सवार 4 लोगों को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बचाया। हिंडौन के चादन गांव में भरा पानी। मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग के अनुसार 5 जगहों पर आज 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हुई। अलवर के नीमराणा 99 मिमी, चूरू के राजगढ़ में 135 मिमी, दौसा के महुवा में 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जलसंसाधन विभाग ने भरतपुर के उच्चैन 114 मिमी और सबसे ज्यादा करौल...
MLA रामकेश की हिन्दू संगठनों को चुनौती:फेसबुक LIVE में चुनौती देकर बोले-भगवा झंडा लगाने वालों एक तारीख को आमागढ़ जरूर आना…फिर हम बताएंगे…मजा भी चखाएंगे

MLA रामकेश की हिन्दू संगठनों को चुनौती:फेसबुक LIVE में चुनौती देकर बोले-भगवा झंडा लगाने वालों एक तारीख को आमागढ़ जरूर आना…फिर हम बताएंगे…मजा भी चखाएंगे

जयपुर
सवाई माधोपुर जयपुर के आमागढ़ किले को लेकर पिछले दिनों भगवा झंडा हटाकर सुर्खियों में आए गंगापुर सिटी के MLA रामकेश मीना फिर चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से मीना समाज के युवाओं व पंच पटेलों को आह्वान किया है कि वे एक अगस्त को जयपुर पहुंचे वहां सभा होगी। इसके बाद वे लोग आमागढ़ जाएंगे। मीना कह रहे हैं कि वे जयपुर में गांधी नगर सर्किल से होते हुए सिविल लाइन्स फाटक पर पहुंच कर सभा करेंगे। वे खुली चुनौती देते हुए कह रहे हैं कि एक अगस्त को आमागढ़ में जिसने भी भगवा झंडा फहराया वो कितना मजा चखकर जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं है। डॉ. किरोड़ी की बताई मजबूरी गंगापुर सिटी विधायक ने डॉ. किरोड़ीलाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल समाज के सम्माननीय नेता हैं। वे समझते हैं कि उनकी क्या मजबूरी है, जो वो संसद छोड़कर आमागढ़ मामले में सामने आएं। केवल उनको सुनना है। ...
विधायकों की शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री भड़के:रघु शर्मा बोले- रायशुमारी से मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होगा, जो सुर्खियां देखकर राजी होना चाहते हैं उन्हें मुबारक हो, जो दिखता है वह होता नहीं

विधायकों की शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री भड़के:रघु शर्मा बोले- रायशुमारी से मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होगा, जो सुर्खियां देखकर राजी होना चाहते हैं उन्हें मुबारक हो, जो दिखता है वह होता नहीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर अजय माकन की रायशुमारी में विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा की शिकायतें की है। खुद को हटाए जाने की चर्चाओं को लेकर मंत्री रघु शर्मा ने बिना नाम लिए सचिन पायलट खेमे पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, रायशुमारी मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए नहीं है, जो सुर्खियां बन रही हैं, उनमें सच्चाई नहीं है। जो लोग अखबारों की सुर्खियां देखकर राजी होना चाहते हैं, उन्हें मुबारक हो। इसका मंत्रिमंडल फेरबदल से कोई लेना देना नहीं है। यह सब बातें नियोजित रूप से छपवाई जा रही हैं। मेरे खिलाफ कोई प्रोपेगेंडा टिकेगा नहीं। रघु शर्मा ने बताया कि यह कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री, शांति धारीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा के बारे में विधायकों ने शिकायत की है, बेबुनियाद बात है। शांति धारीवाल ने कोरोना में शानदार काम किया है। गोविंद सिंह डोटासरा हमारे अध्यक्ष हैं। जब सब अच्छा काम कर रहे हैं तो मंत्रि...
जयपुर में मिली अंडमान के कारोबारी की लाश:भतीजे ने पहले शराब पिलाई, सिर पर लोहे की रॉड मार वायर से गला घोंटा; कार की डिक्की में रख दोस्तों के साथ घूमता रहा, फिर जमीन में गाड़ा

जयपुर में मिली अंडमान के कारोबारी की लाश:भतीजे ने पहले शराब पिलाई, सिर पर लोहे की रॉड मार वायर से गला घोंटा; कार की डिक्की में रख दोस्तों के साथ घूमता रहा, फिर जमीन में गाड़ा

जयपुर
जयपुर जयपुर में एक कारोबारी शशि अग्रवाल (50) की हत्या का मामला सामने आया है। जो पोर्ट ब्लेयर (अंडमान निकाेबार) का रहने वाला था। मृतक के भतीजे ने ही आपसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी थी। घटना मंगलवार रात की है। जब सिरसी रोड पर मनसा नगर के एक मकान में शराब पार्टी के दौरान भतीजे राज अग्रवाल(23) ने चाचा के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। फिर वायर से गला घोंटकर जान ले ली। रातभर लाश घर में रखी। जिसे प्लास्टिक के कट्टे में डाल दी। भतीजे ने शव को जल्दी गलाने के लिए ऊपर से नमक भी डाला। बुधवार सुबह शव को एक कार की डिक्की में रख दिया। जो ऑनलाइन ऐप के जरिए मंगवाई गई थी। दिनभर भतीजा राज अग्रवाल अपने तीन दोस्तों प्रकाश, लकी और बौनी के साथ कार लेकर शहर में घूमता रहा। देर शाम करीब 6 बजे भतीजे और उसके दोस्त भांकरोटा इलाके में नाईवाला स्थित जेडीए की आनंद विहार आवासीय योजना पहुंचे। गुरुवार को आरोपी राज...