Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले पूर्व मुख्य चयनकर्ता

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले पूर्व मुख्य चयनकर्ता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम की जब कभी प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाता तो कई मुश्किलें सामने आती हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का चयन होता। इसके अलावा टीम के मध्यक्रम में नंबर तीन और नंबर पांच के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों के चयन करने पर विचार करने की आवश्यकता होती है।...
राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर ने जारी किया लोगो

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर ने जारी किया लोगो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर ने गुरुवार को अपना लोगो जारी किया। कंपनी ने अपने लोगो को The Rising A नाम दिया है। कंपनी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, अकासा एयर के 'राइजिंग ए' पर से पर्दा उठाया गया। यह आकाश के तत्वों से प्रेरित लोगो सूर्य की गर्मी, एक पक्षी की प्रयास रहित उड़ान और एक विमान के विंग की निर्भरता को प्रदर्शित करता है।  बोइंग को 37 विमानों का दिया है ऑर्डरबता दें कि अकासा एयर ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों की खरीद का ऑर्डर भी दिया है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बयान में दी थी। अकासा एयर और बोइंग की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था, 'अकासा एयर के ऑर्डर में 737 मैक्स के दो वैरिएंट शामिल हैं। इनमें 73708 और अधिक क्षमता वाले 737-8-200 विमान शमिल हैं।'...
चीन में मिला 7 करोड़ साल पुराने डायनासोर के भ्रूण का कंकाल

चीन में मिला 7 करोड़ साल पुराने डायनासोर के भ्रूण का कंकाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दक्षिण चीन में वैज्ञानिकों को डायनासोर के एक अंडे का फॉसिल (जीवाश्म) मिला है। खास बात यह है कि अंडे के अंदर डायनासोर के भ्रूण (embryo) का कंकाल अच्छी तरह से संरक्षित है। इस भ्रूण को 'बेबी यिंगलियांग' नाम दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह अंडा तकरीबन 7 करोड़ 20 लाख साल पुराना है। साथ ही, यह भ्रूण अब तक का सबसे पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति का है।...
उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, नाराज हरीश रावत बोले- मुझे रोकने की कोशिश की जा रही

उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, नाराज हरीश रावत बोले- मुझे रोकने की कोशिश की जा रही

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस पर खुले तौर पर काम न करने देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, वहां सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया है, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है।...
सामंथा रुथप्रभु को कहा तलाकशुदा सैकंड हैंड आइटम

सामंथा रुथप्रभु को कहा तलाकशुदा सैकंड हैंड आइटम

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नागा चैतन्य से तलाक के बाद समांथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में फिल्म पुष्पा से उनका एक आइटम नंबर ओ अंतावा बेहद पसंद किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को निशाने पर रखा। लेकिन सामंथा ने भी इन यूजर्स को ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई।...
9 सवालों का जवाब देकर मिली 1 करोड़ की नौकरी

9 सवालों का जवाब देकर मिली 1 करोड़ की नौकरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सीकर झुंझुनूं के सौरभ कुल्हरी को अमेजन कंपनी के लंदन ऑफिस में 1.06 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। सौरभ अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम देखेंगे। उनके मम्मी-पापा खेती करते हैं। अमेजन में नौकरी पाने वाले सौरभ कुल्हरी का जन्म से नौकरी पाने तक का सफर काफी रोचक है। अमेजन में इंटरव्यू से पहले उन्हें डेंगू हो गया। कमजोरी के बावजूद उन्होंने इंटरव्यू दिया और सफलता हासिल की। सौरभ का इंटरव्यू तीन घंटे तक चला। दो राउंड में कंपनी मैनेजमेंट ने एक जैसे 6 प्रश्न पूछे। दोनों राउंड में सौरभ ने एक जैसा जवाब दिया। दूसरे राउंड में कोडिंग से जुड़े तीन सवाल पूछे गए। सौरभ अगले साल अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेजन कंपनी जॉइन करेगा।...
दो गुटों में विवाद; कार फंूकी, आॅटो तोड़ा

दो गुटों में विवाद; कार फंूकी, आॅटो तोड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में कोढियो वाली पुली के पास युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक कार में आग लगा दी गई और थ्री व्हीलर के शीशे तोड़ दिए गए। हंगामा करने वाले युवकों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड की और बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले युवक मौके फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की और चार युवकों को काबू कर लिया।पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां विवाद करे वाले दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए परस्पर केस दर्ज करवा दिए। श्रीराम बारात घर के सामने वाली गली में रविवार रात करीब 10:30 बजे विवाद हुआ। और देखते देखते करीब 11:30 बजे खड़ी एक कार को आग लगा दी...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
27 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 19 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगराना (एनजीडी) नहर में 78 क्यूसेक, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 326, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 376, करनीसिंह (केएसडी) में 731, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 926, जोड़कियां (जेआरके) में 1036, संगरिया (एसएनजी) में 1042, भगतपुरा (बीजीपी) में 1080, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1200, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1410, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1515, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1543, रतनपुरा (आरटीपी) में 1554, मोडिया (एमओडी) में 1714, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1723, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1736, हरिपुरा (एचआरपी) में 1749, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1884, पीलीबंगा (पीबीएन) में ...
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना कल

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना कल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए काउंटिंग मंगलवार सुबह से शहर के एसजीएन खालसा शिक्षण संस्थान परिसर में सुबह 11 बजे से होगी। कैंडिडेट्स और उनके काउंटिंग एजेंट सुबह ग्यारह बजे से खालसा कॉलेज पहुंच जाएंगे। कोहरे के कारण मतगणना का समय सुबह 9 के बजाय दो घंटे बाद का रखा गया है। जिस कॉलेज कैंपस में ईवीएम रखी गई हैं, उस कैंपस को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मंगलवार सुबह गणना के समय ही इन्हें खोला जाएगा। इस बीच जिले के विभिन्न पंचायत समितियों में काउंटिंग एजेंटों का प्रबंध करने, चुनाव के रिजल्ट पर नजर रखने सहित कई बिंदुओं पर विचार होता रहा। पहली पारी में पंचायत समिति सदस्यों के वोट गिने जाएंगे वहीं दूसरी पारी में जिला परिषद सदस्यों की काउंटिंग होगी।ये रहेगा प्रबंधकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पंचायत समिति सादुलशहर के लिए मुख्य हॉल पश्चिमी भाग सीन...
प्रदेश में डीएलएड की सीट्स बढ़ी:राज्य में 29 नई कॉलेजों को मान्यता मिलने के साथ ही D.El.Ed. की 2900 सीट्स में बढ़ोतरी

प्रदेश में डीएलएड की सीट्स बढ़ी:राज्य में 29 नई कॉलेजों को मान्यता मिलने के साथ ही D.El.Ed. की 2900 सीट्स में बढ़ोतरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेशभर में प्राइमरी एज्युकेशन को पढ़ाने की ट्रेनिंग देने वाले डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्यूकेशन (D.El.Ed.) की दो हजार नौ सौ सीटों की बढ़ोतरी हो गई है। अब तक राज्य में 21670 सीट्स थी जो बढ़कर 24570 हो गई है। ऐसे में राज्य में D.El.Ed. कॉलेजों की संख्या में भी वृद्धि हो गई। शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय के पंजीयक पालाराम मेवता ने बताया कि इसी सेशन के लिए राज्य के तीस कॉलेज को मान्यता दी गई है। इन कॉलेज को सीट भी आवंटित कर दी गई है। इनमें 1 कॉलेज को पहले ही सीट्स मिल चुकी है जबकि 29 नए कॉलेज को अब मान्यता दी गई है। इसी के साथ अब तक 29 नए कॉलेज इस सत्र में जुड़ चुके हैं, जबकि कुछ और कॉलेज अभी पाइपलाइन में है। उम्मीद है कुछ और कॉलेज जुड़ जाएंगे। फिलहाल D.El.Ed. की सीट्स बढ़कर 24570 हो गई है।...