Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

विधायक जागिड़ के क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल

विधायक जागिड़ के क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सादूलशहर विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के विधायक सहित प्रशासन से कई बार सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके है। इसके बावजूद भी सड़कों का मरम्मत का कार्य नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश फैला हुआ है। हनुमागढ़ मार्ग स्थित मम्मड़ से गोलूवाला की और एक सड़क जाती है। इस मार्ग पर सरदारपुरा जीवन और कुम्हारावाली सहित कई गांव आते है। इस कारण मार्ग पर पूरे दिन वाहनों का आवागमन रहता है। सरदारपुरा से मम्मड़ तक तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। जगह-जगह खड्डे होने के कारण होने के कारण हर रोज दुर्घाटना होती रहती है। इस तीन किलोमीटर का सफर करने पर करीब आधा घंटा लग जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करवाए जाने के बाद एक बार भी मरमत का कार्य नहीं हुआ है। मरमत की मांग पंचायत में होने वाली बैठ...
महेन्द्र गोदारा मटका चौक स्कूल में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक

महेन्द्र गोदारा मटका चौक स्कूल में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा खेलों व शिक्षणेत्तर गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़ावा देने में अग्रणी माने जाने वाले राजाराम बिश्नोई के पुत्र महेन्द्र गोदारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के पद पर पदोन्नत हो गये हैं। पदोन्नति के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय के मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक का पद संभाल लिया है। महेन्द्र गोदारा स्वयं बास्केट बॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। ज्वायेवाला स्कूल में रहते हुए उन्होंने उस क्षेत्र के अनेक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने योग्य बनाया। उनके श्रीगंगानगर में नियुक्त होने से यहां के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे और उन्हें राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। स्कूल की उन...
हैवी मेटल्स की जांच की सुविधा नहीं, फिर पानी पीने योग्य कैसे

हैवी मेटल्स की जांच की सुविधा नहीं, फिर पानी पीने योग्य कैसे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पंजाब से नहरों में आ रहे दूषित और कैमिकल युक्त पानी में आने वाले हैवी मैटल्स की जांच के लिए जिला मुख्यालय पर कोई मशीन नहीं है। ऐसे में पानी फिल्टर होने के बाद यह पीने योग्य है या नहीं इसकी क्या प्रमाणिकता है। कुछ ऐसे ही सवालों और नहरों में आ रहे कैमिकल युक्त पानी को बन्द करवाने की मांग को लेकर काला पानी बन्द करो संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा जलदाय विभाग पर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान लोगों ने कहा कि भारी मात्रा में पंजाब से कैमिकल युक्त पानी नहरों में डाला जा रहा है। इसमें आने वाले हेवी मेटल्स की जांच करने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर जिले भर में कहीं भी कोई ंसुविधा है। ऐसे में लोगों के घरों में यहीं पानी सप्लाई किया जा रहा है। मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि जलदाय विभाग के पास हेवी मेटल्स जाँच करने की कोई मशीन नहीं है। ऐसे में इसकी जांच केवल जयपुर से क...
भाटिया आश्रम में तैयारी करने वाले 111 बने आरएएस

भाटिया आश्रम में तैयारी करने वाले 111 बने आरएएस

श्री गंगानगर
सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात भाटिया आश्रम ने फिर अफसरों की फौज देकर यह जता दिया है कि मन में दृढ़ विश्वास और इच्छाशक्ति हो तो महानगर की बजाय कस्बे में भी पढ़ कर सफलता हासिल की जा सकती है। आरएएस परीक्षा-2018 के मंगलवार रात्रि घोषित परिणाम में भाटिया आश्रम में तैयारी करने वाले 111 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, इनमें 60 विद्यार्थी सूरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ही हैं। परिणाम में जोरदार सफलता की सूचना मिलते ही भाटिया आश्रम में जश्न का माहौल बन गया।आश्रम के संस्थापक प्रवीण भाटिया ने बताया कि पूरे राज्य से विद्यार्थी तैयारी के लिए आने के कारण बीकानेर, जयपुर व जोधपुर में भी आश्रम की शाखाएं स्थापित की गई हैं। आरएएस परीक्षा में सूरतगढ़ तहसील से एक साथ 60 प्रतिभागियों ने सफलता का परचम फहराया है। इसके अलावा जोधपुर सेंटर पर 24, जयपुर में 22 व बीकानेर में 7 प्रतिभागियों के अ...
सकारात्मक सोच से ही हारेगा कोरोना : जादूगर शंकर

सकारात्मक सोच से ही हारेगा कोरोना : जादूगर शंकर

श्री गंगानगर
मेडिटेशन, प्राणायाम के प्रति कर रहे जागरूकश्रीकरणपुर (सीमा सन्देश)। जादूगर सम्राट शंकर कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जादूकला के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। वह 1974 से लेकर अब तक देश-विदेश में 28 हजार शो कर चुके हैं। उन्होंने 23 हजार शोज चैरिटी के लिए किये हैं। जादूगर ने कहा कि सकारात्मक सोच से कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने सरकार गाइडलाइन का पूर्णत: पालन करने, घर पर रहकर सकारात्मक गतिविधियों और अभिरुचियों को जागृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन (ध्यान), प्राणायाम और योग बहुत ही गुणकारी हैं। मेडिटेशन तनाव से संबंधित स्थितियों में सुधार और चिंता को नियंत्रित करता है। आत्म जागरूकता में वृद्धि करता है।जादूगर जहां भारत की प्राचीन जादूकला को विश्व में पुनर्स्थापित करने हेतु प्रयासरत हैं वहीं योग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए योग केन्द्र स्थापित कर योग का मानव जीवन पर पड़ने व...
आन्दोलन गाली-गलौज व कपड़े फाड़ने के लिए नहीं होते : टीटी

आन्दोलन गाली-गलौज व कपड़े फाड़ने के लिए नहीं होते : टीटी

श्री गंगानगर
श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश). भाजपा कार्यसमिति की पदमपुर में 11 जुलाई को हुई बैठक में विधायकों व अजा महिलाओं से किये गये अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, कपड़े फाड़ने व गाली-गलौच आदि अशोभनीय वारदात करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को यहां पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के नेतृत्त्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ऐसा करने वालों पर मुकद्दर्मा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले यहां अरोड़वंश धर्मशाला में श्रीकरणपुर, पदमपुर, केसरीसिंहपुर और गजसिंहपुर के भाजपा नगर व देहात मंडलों की सभा हुई। इसमें पूर्व मंत्री टीटी ने कहा कि हमने भी अनेकों आन्दोलन किये हैं।उन्होंने कहा कि जो आमजन की भलाई के लिए नहीं हो, वह आन्दोलन नहीं कहलाता। आन्दोलन स्वयं के लिए नहीं, लोगों की भलाई के लिए, सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए किये जाते हैं, न कि किसी के कपड़े फाड़...
दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे, तीसरे प्रयास में आरएएस बने गोलूवाला के अंकित मिमानी

दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे, तीसरे प्रयास में आरएएस बने गोलूवाला के अंकित मिमानी

श्री गंगानगर
गोलूवाला। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित आरएएस 2018 के अंतिम परिणाम में स्थानीय निवादान के वार्ड 18 निवासी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद मिमानी के पौत्र अंकित मिमानी पुत्र अनिल मिमानी ने 89 वीं रेंक हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया है। अंकित मिमानी ने बताया कि उन्हें आरएएस बनने की प्रेरणा उनके स्वर्गीय चाचा अशोक मिमानी से मिली जिनका सम्पूर्ण जीवन दबे कुचले शोषित लोगों के उत्थान में गुजरा। अंकित मिमानी ने बताया कि उन्होंने10 वीं व 12वीं की पढ़ाई श्रीगंगानगर के एसडी बिहाणी स्कूल से की उसके बाद यहीं सरकारी कॉलेज में बीए की। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और यूपीएससी 2015 का पेपर क्लियर किया व महज चंद अंकों से वे इंटरव्यू में रह गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी जिद जारी रखी और आरएएस 2016 का एग्जाम क्लियर किया ,लेकिन फिर उसमें भी इंटरव्यू तक पहुंचे और अंतिम परिणाम में वे कुछ...
पानी चोरों के खिलाफ पंजाब-राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही

पानी चोरों के खिलाफ पंजाब-राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीकानेर कैनाल की आरडी 275 से 368 के बीच आज पंजाब व राजस्थान के अधिकारियों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पानी चोरी के लिए लगाई गई बीस पाइपों को उखाड़ा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि अधिकारियों ने पानी चोरी की पाइपों के अलावा मोटरें भी पकड़ी हैं। कई जगह को चिहिन्त भी किया गया है। पटरी पर लगाए गए ट्यूबवैलों को भी उखाड़ा जाएगा। श्रीगंगानगर से एईएन नंदकिशोर, जुगल किशोर, सर्वजीत तथा पंजाब के जेईएन व एईएन इस अभियान में शामिल रहे। सुबह से शुरू हुई यह कार्यवाही शाम तक जारी रही। इससे पानी चोरों में हड़कंप मच गया। उधर बांधों में पानी बढ़ने से किसानों को कुछ राहत मिली है। पानी आवक देखें तों पौंग बांध जो पहले 1270 फीट पर था, वह 1293 फीट पर पहुंच चुका है। भाखड़ा 1530 फीट पर था, अब 1545 फीट पर पहुंचा है। यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो बांधों की आवक में सुधार हो...
राजस्थान के सिंचाई पानी में प्रदूषण बंद करे पंजाब सरकार : निहालचंद

राजस्थान के सिंचाई पानी में प्रदूषण बंद करे पंजाब सरकार : निहालचंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पंजाब प्रदेश की औद्योगिक ईकाइयों द्वारा राजस्थान को आने वाले पानी में प्रदूषण की अत्यधिक मात्रा और समझौते के अनुसार राजस्थान को हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर लोकसभा की जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति द्वारा बुधवार पुन: चंडीगढ़ में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, अरुण सिंह, श्रीगंगानगर से सांसद निहालचन्द समेत अन्य सदस्यों, पंजाब जलदाय विभाग और जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक मुख्य तौर पर पंजाब की औद्योगिक ईकाइयों और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा सतलुज-व्यास नदियों में बहाए जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट, कूड़े कचरे के माध्यम से राजस्थान को प्रवाहित होने वाले जल से जुडी प्रदूषण की समस्याओं और पंजाब प्रदेश द्वारा राजस्थान को समझौते के अनुसार हिस्से का पूरा पानी नहीं दिए जाने के सम्बन्...
पुलिस व आंदोलनकारी किसानों में झड़प, भाजपा नेताओं को रोका

पुलिस व आंदोलनकारी किसानों में झड़प, भाजपा नेताओं को रोका

श्री गंगानगर
पदमपुर (सीमा सन्देश) संयुक्त किसान मोर्चा के आह््वान पर भाजपा भगाओ-किसान बचाओ के तहत हुए कार्यक्रम में जिले भर से दो सौ से अधिक किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच आठ घंटे तक तनातनी का माहौल बनने पर पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। किसान नेता पहले 18 बीबी टोल नाका पर इकट्ठे हुए और वहां से कृषि कानूनों का विरोध करते हुए रोष मार्च निकालते हुए गणेशम पैलेस के बाहर पहले पुलिया फिर मुख्य गेट पर पहुंच गये। यहां पृथीपाल सिंह संधू, रणजीतसिंह राजू, संतवीर सिंह, श्योपत मेघवाल, रविन्द्र तरखान आदि किसान नेताओं ने हाथों में काले झण्डे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर डटे रहे। जिला कार्यसमिति बैठक में विधायक बिहारीलाल बिश्नोई नोखा एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष माधौराम चौ...