Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

नहीं माने किसान, वार्ता विफल, धरने पर डटे

नहीं माने किसान, वार्ता विफल, धरने पर डटे

श्री गंगानगर
घड़साना। रोजड़ी वितरिका आरजेडी नहर के संबंधित किसानों ने 260 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर 507 हैड पर धरना लगाया। किसानों ने नहर में पानी की मांग करते हुए कहा है कि रोजड़ी वितरिका आरजेडी नहर में 261 क्यूसेक पानी चाहिए, परन्तु 1 महीना पूर्व वितरिका में 100 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया था। अभी तक नहर में पीने का पानी नहीं पहुंचा। वर्तमान में आरजेडी नहर में पानी छोड़ने का कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते आरजेडी नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर हैड पर सैंकड़ों किसानों ने धरना लगाया है। धरनास्थल पर सिंचाई रेगुलेशन अधिशाषी अभियंता निर्मल जैन किसानों के साथ वार्ता में उपस्थित रहे। वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। धरनास्थल पर अगुवा नेता सत्यप्रकाश सिहाग, सरपँच नन्दलाल जाखड़, सरपँच ताराचंद , लक्ष्मणराम, हसन अली मौलवी ग्राम.प. 1 केएम सहित अनेक किसान मौके पर उपस्थित रहे।...
युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान

युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। समाज की जागृति,एकता व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रविवार को राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की नई धानमंडी स्थित व्यापार मंडल भवन में संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीएमओ व संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बलदेव सिंह चौहान ने कहा कि संस्था के संगठन को गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए हर व्यक्ति को निष्ठा व सेवा भावना से काम करना होगा। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश संगठन मंत्री बंसी लाल पंवार, प्रदेश उप-सचिव मोहन लाल चौहान, प्रधानाचार्य मुकंद सिंह, एआरओ तेलूराम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार राठौड़, सरपंच राजकुमार, हनुमानगढ़ जिला मीडिया प्रभारी लालचंद धांधल व राम लाल पंवार ने कहा कि समाज को संगठित करने, युवा पीढ़ी को नशा से दूर रहने, समाज में फैली समाजिक कुरीतियों का त्याग करने का आह्वान किया। सहायक अभियंता सरोज पंवार,जीएनएम उर्...
गर्मी, उमस और बार-बार बिजली कट से लोग परेशान

गर्मी, उमस और बार-बार बिजली कट से लोग परेशान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। इलाके में पड़ रही तेज गर्मी और उमस के साथ बार-बार बिजली के लग रहे अघोषित कट कोठ में खाज का काम कर रहे हैं। सुबह से तेज गर्मी और उमस का दौर देर रात जारी रहने से लोगों की नींद में भी खलल पड़ रहा है। रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आने से लोग चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे। रविवार को शहर के कई इलाकों में आई मामूली बूंंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को हलकान किया।आलम यह रहा कि घर में बन्द लोग जैसे ही अपने घर का मुख्य दरवाजा खोलते तो उसके साथ ही आने वाली गर्म हवा बदन को झुलसाने का एहसास कराती। गर्मी और उमस के कारण कूलर और पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे। गर्मी के चलते लोग डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगे हैं। पिछले कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज नहीं की गई। रविवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग...
दो वार्डों में लोकार्पण और शिलान्यास

दो वार्डों में लोकार्पण और शिलान्यास

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। वार्ड 24 और 50 में निर्माण कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास शनिवार को सभापति श्रीमति करूणा चाण्डक द्वारा किया गया। वार्ड नंबर 24 में 20 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। इस राशि से सड़क, नाली-पुलिया निर्माण के साथ-साथ पार्कों का सौंदर्य करण करवाया जाएगा। वार्ड में सभापति ने 20 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान सभापति ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नागरिकों से नगर परिषद द्वारा करवाए जाने वाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।इसी प्रकार वार्ड नंबर 50 में स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट में कारपेट रोड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर लोगों ने सड़क के रीकारपेट करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।...
दस दिन बाद भी नहीं खुला सिर कटी लाश का रहस्य

दस दिन बाद भी नहीं खुला सिर कटी लाश का रहस्य

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में कस्बे से पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ जाने वाले एक मार्ग पर स्थित चक 13-एच (ठड्डा) की हड्डा रोड़ी में एक अज्ञात युवक की सिर कटी लाश नग्न अवस्था में मिलने का रहस्य 10 दिन बाद भी नहीं खुल पाया है।करीब 30 वर्षीय युवक की लाश गत 2 जुलाई कि सुबह हड्डा रोड़ी में पड़ी मिली थी, जब दो तीन युवक मृत पशु यहां पर डालने के लिए आए। तभी से पुलिस इस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा। केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी सुशील खत्री ने बताया कि शुरू के दो-तीन दिनों के दौरान ऐसे दो तीन परिवार आए थे, जिनके युवक लापता हैं। मगर किसी ने भी लाश की तस्वीरें देखकर अपना लापता युवक होना नहीं बताया।अज्ञात युवक की गर्दन को बड़ी बेरहमी से काटा गया।उस का कटा हुआ सिर नहीं मिला। युवक के दाएं हाथ की एक अंगुली भी कटी हुई थी। यह अंगुली भी नहीं मिली। हड्डा रोड़ी से लग...
कैबिनेट विस्तार:राजस्थान की उम्मीदें चकनाचूर

कैबिनेट विस्तार:राजस्थान की उम्मीदें चकनाचूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से राजस्थान को कुछ मिला या नहीं मिला जो था वह भी कम हो गया, इस पर चर्चा से यह पहले यह जान लेना चाहिए कि यह विस्तार हुआ क्यों है? दरअसल मोदी सरकार पूरे समय इलेक्शन मोड में रहती है। उसके तमाम निर्णय केंद्र व राज्यों में चुनाव को लेकर होते रहे हैं। इसलिए ताजा विस्तार पर उत्तर प्रदेश चुनाव की छाया साफ नजर आ रही है। १३ मंत्रियों की छुट्टी का आधार भी उनका कामकाज नहीं है, क्योंकि वास्तविकता ये है कि मोदी सरकार के किसी मंत्री को अपने स्तर पर फैसला लेने की छूट नहीं है। लोग प्रकाश जावडेकर की रवानगी के लिए उनके प्रदर्शन को जिम्मेदार बता रहे हैं जबकि जानकारों के मुताबिक मोदी जी के विज्ञापनों में उनका फोटो कौनसा छपेगा,यह तक सूचना प्रसारण मंत्रालय नहीं बल्कि पीएमओ तय करता था। इसी तरह रविशंकर प्रसाद ट्विटर विवाद नहीं बल्कि इसलिए हटाये गए कि उनकी पीढ़ी को विदा करना थ...
कोरोना वारियर्स का हुआ सम्मान

कोरोना वारियर्स का हुआ सम्मान

श्री गंगानगर
सादुलशहर (सीमा सन्देश)। भारतीय किसान यूनियन शाखा ने कोरोना काल में सराहनीय योगदान देने वालों का बुधवार रात्रि कार्यालय में सम्मान किया। शाखाध्यक्ष शिवप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ ने मीडिया कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। कार्यक्रम में रवि गोयल, कुलदीप गोयल, आकाश अरोड़ा, द्वारका शर्मा, डॉ. नरेश सेठी, एडवोकेट प्रमोद गोयल, राजेंद्र सिंघल, राजू सोनी, हिमांशु गर्ग, वैद्य सुनील गोयल, मनीष सिंगला, परमिंद्र देवगण आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान एडवोकेट महेंद्र शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा एवं मोडूराम कामड़, रणजीत सहारण, मंगत सहारण, एडवोकेट बृज चौहान, चंचल सिंघल आदि मौजूद थे।...
दलित समाज के लोगों ने जताया रोष

दलित समाज के लोगों ने जताया रोष

श्री गंगानगर
पदमपुर (सीमा सन्देश)। पूर्व विधायक कामरेड हेतराम बेनीवाल के खिलाफ दलित समाज के व्यक्तियों ने रोष प्रदर्शन किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार खरोड़ ने एसडीएम व थानाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि श्रीगंगानगर में सिंचाई पानी के लिए कलक्टरेट पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान कॉ. हेतराम बेनीवाल ने दलित समाज की बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी से दलित समाज में रोष है। खरोड़ ने कहा कि दलित वर्ग के साथ किसी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक बैठक कर कामरेड के घर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जोगेन्द्र हाण्डा, सुभाष चौहान, अजय डोली, पप्पू राम, देवेंद्र वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, रवि कुमार वाल्मीकि, सतीश कुमार वाल्मीकि, अमित कुमार वाल्मीकि, नत्थू राम, रवि कुमार, तेजाराम नायक, जुगनू महावर, तेजाराम, बब्बू मेहरा, मदन नायक आद...
पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए आवेदन फसल बीमा क्लेम से वंचित किसान

पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए आवेदन फसल बीमा क्लेम से वंचित किसान

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाता. सूरतगढ़। भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेंद्र भादू ने कृषि विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश से जयपुर मुलाकात कर राजस्व तहसील में विभिन्न कारणों से वंचित रहे किसानों को फसल बीमा क्लेम राशि दिलवाने सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। आयुक्त को दिए ज्ञापन में भादू ने वर्ष 2019 व 2020 के बीमा क्लेम से वंचित रहे किसानों को बीमा राशि दिलवाने की मांग करते हुए बताया कि ई-मित्रा से बीमा करवाने वाले किसानों का आवेदन पत्र बीमा कम्पनी ने बुवाई प्रमाण-पत्र संलग्न न होने के कारण रद्द कर दिया। हालांकि जिला कलेक्टर श्रीगंगागनर के आदेशानुसार लगभग बुवाई प्रमाण-पत्र तो खरीफ-2020 के जारी कर दिए गए हैं, लेकिन पोर्टल न खुलने के कारण किसानों के बुवाई प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं हो सके हैं। इसलिए किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा कम्पनी को आदेश देकर पोर्टल वापस खुलवाया जाए। इसके अलावा पटवारी के ...
गोमांस बेचने वालों पर रासुका में कार्यवाही हो

गोमांस बेचने वालों पर रासुका में कार्यवाही हो

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश. श्रीविजयनगरगत दिनों सरदारगढ़ गांव में गौमांस विक्रय करने के प्रकरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दूवादी संगठनों द्वारा गुरुवार को स्थानीय एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि गौवंश अनादिकाल से हिन्दू समाज की आस्था का प्रतीक रहा है। गत दिनों श्रीगंगानगर जिले के सरदारगढ ग्राम में कुछ लोगों द्वारा गौमांस विक्रय करने की बात सामने आई। मांग की गई है कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर गौवंश की हत्या करने वालों, मांस विक्रेता एवं खरीददारों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए। ताकि ऐसी घटनाएं फिर ना हों। ज्ञापन देने वालो में पूर्व पार्षद रामदास सोनी, विहिप के महावीर प्रसाद लखोटिया, डॉ. प्रताप सिंह, दिनेश सोनी, नरसी राम, सेवा भारती के सुभाष चुघ, लखमीचंद कटारिया, रणजीत सिंह, राजे...