Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

सड़क चौड़ी करने को नए सिरे से लगेंगे लाल निशान

सड़क चौड़ी करने को नए सिरे से लगेंगे लाल निशान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नगर विकास न्यास ने जस्सासिंह मार्ग से से चिपती सद्भावनानगर को जाने वाले पावन धाम मंदिर वाली रोड को चौड़ा करने के लिए नए सिरे से निशान लगाने की तैयारी कर ली है। अतिक्रमणों को चिन्हित करने के लिए टीम का गठन किया है। पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी ने बताया कि सद्भाव मार्ग मास्टर प्लान में 80 फीट है। इसे चौड़ा करने के लिए यूआईटी नए सिरे से निशान लगाने जा रही है। इसके लिए गठित तीन सदस्य टीम में कनिष्ठ अभियंता सुमित माथुर, सिविल मिस्त्री संतलाल, सिविल मिस्त्री झाबरमल को शामिल किया गया है। नगर विकास न्यास ने दस दिन में इस मार्ग पर सड़क सीमा के निशान लगाने और सड़क सीमा में हुए निर्माण का सर्वे करने के आदेश टीम को दिए हैं।सुरेन्द्र स्वामी ने बताया कि सदभाव मार्ग गंगानगर शहर के मास्टर प्लान का तीसरा मार्ग है, जो नक़्शे से धरातल पर आएगा।...
रोडवेज मजदूर कांग्रेस ने आगार कार्यालय पर लगाया धरना

रोडवेज मजदूर कांग्रेस ने आगार कार्यालय पर लगाया धरना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोडवेज कर्मचारी सगंठन राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोडवेज आगार कार्यशाला के समक्ष अध्यक्ष अंग्रेज सिंह संधु तथा सचिव अवतार सिंह सिद्धु के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना लगाया गया। अध्यक्ष अंग्रेज सिंह संधु तथा सचिव अवतार सिंह सिद्धु ने बताया कि संगठन में आक्रोश को देखते हुए मुख्य प्रबन्धक द्वारा कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया गया तथा कर्मचारियों की सभी मांगों को मानते कहा कि 9-18-27 चयनित वेतनमान की कमेटी बनाकर जल्द ही सभी को लाभांवित कर दिया जाएगा तथा मृतक आश्रित को अतिशीघ्र कार्यवाही पूर्ण कर पूरा भुगतान करवाया जाएगा व कार्यरत कर्मचारियों से भविष्य में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। इसके बाद नेताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष श्रीराम शर्मा, विष्णु शर्मा, हरनेक सिंह चंडी...
दूसरी लहर से बेहतर करना होगा काम

दूसरी लहर से बेहतर करना होगा काम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की पहली व दूसरी लहर में बेहतरीन कार्य किया और अब तीसरी लहर में उससे भी अधिक मेहनत कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवानी होगी। इसके लिए अभी से ठोस तैयारी करनी होगी। यह निर्देश जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि तीसरी लहर आने को है, इसलिए अभी से तैयारी करें। अब जो भी मरीज आएं, उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री देखें और सभी का सैंपल लें। कनसन्ट्रेटर का ध्यान रखें, संसाधनों की सार संभाल अभी कर लें, दवाओं का स्टॉक पूरा हो, समस्त स्टाफ प्रशिक्षित व अलर्ट हो और राज्यस्तर से जो सूचना मांगी जाए वे तत्काल भेजें। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्वे कार्य जारी रखें। दूषित पेयजल आदि से होने वाली बीमारियों से बचाव करवाएं। मलेरिया या डेंगू का मरिज आते ही आवश्यक गतिविधि करवाएं। कोव...
चौराहों, पार्कों व सड़कों का होगा नवीनीकरण

चौराहों, पार्कों व सड़कों का होगा नवीनीकरण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि शहर को सुन्दर बनाने के साथ-साथ बाहर से शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों का भी सौन्दर्यकरण व नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर शहर के मध्य गांधी चौक व कैदार चौक का नवीनीकरण व सौन्दर्यकरण किया जायेगा। गौड़ शुक्रवार को गांधी चौक व कैदार चौक के नवीनीकरण व सौन्दर्यकरण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर चैक के नवीनीकरण के लिये भी राशि उपलब्ध करवाई गई थी, अब इन दोनों चौक का भी जीर्णोद्वार किया जायेगा। इस अवसर पर रोमी चुघ, तरसेम गुप्ता, गौरव धीगंड़ा, राकेश शर्मा, अंकुर मिगलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।...
एक किलो अफीम और कार सहित तीन गिरफ्तार जब्त

एक किलो अफीम और कार सहित तीन गिरफ्तार जब्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
बीएसएफ व पुलिस की चक-15 एलएनपी के निकट संयुक्त कारवाईश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। बीएसएफ की खुफिया शाखा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कार में सवार तीन लोगों को एक किलो अफीम सहित सहित गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजन दुष्यंत व बीएसफ सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात चक-15 एलएनपी के निकट शुक्रवार देर रात कार्रवाई की। इसमें बीएसएफ की खुफिया शाखा जी ब्रांच दल व पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार सवार लोगों को पकड़ कर तलाश ली। तलाश में कार से एक किलो अफीम बरामद की, इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। इसमें जैन कार में सवार मनप्रीतसिंह मजहबी सिख (27) पुत्र मंदरसिंह, जगजीतसिंह मजहबी सिख (22) पुत्र पालासिंह निवासी शाहपीणी थाना संगरिया और हनुमागनगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव गिलावाला निवासी रामनरेश सहारण (21) पुत्र रमेश सहारण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान ...
शिक्षकों ने कहा-तानाशाही फरमानों पर रोक लगे

शिक्षकों ने कहा-तानाशाही फरमानों पर रोक लगे

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. जैतसर। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा श्रीविजयनगर के अध्यक्ष मोईन खान के नेतृत्व में 16 सूत्री मांग पत्र के सम्बंध में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 4 जीबी में प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ अध्यापकों सहित समस्त शिक्षकों को न्यायपूर्ण स्थानांतरण का अवसर देने, ओपीएस लागू करने, प्रत्येक शिक्षक को उचित समयावधि में पदोन्नति देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, उप प्रधानाचार्य पद पर 50% सीधी विभागीय भर्ती करने, तानाशाही फरमानों व मनमानी पर रोक लगाने, रिक्त पदों को भरने आदि मांगें रखी गई। प्रतिरोध दिवस का आयोजन करते हुए सभा की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक विक्रम बिश्नोई, अध्यापक बसन्त कुमार, रोहिताश यादव, ज्ञान चंद, बलविंदर संधू, अजीत सिंह, अध्यापिका शशि छाबड़ा, नीरज कुमारी और सुनीता रानी मौजूद रहे।...
एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाता. अनूपगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा अनूपगढ़ की व्यापार मंडल भवन में बैठक हुई। बीते दिनों पदमपुर में भाजपा बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस द्वारा किसान नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को झूठा बताते हुए निंदा की गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। वहीं दूसरी तरफ किसानों ने आईजीएनपी में सिंचाई पानी सुविधा देने की मांग को लेकर भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने बताया कि लगातार हरिके बैराज से पाकिस्तान की तरफ पानी व्यर्थ जा रहा है। सिंचाई विभाग और सरकार इस बात पर संज्ञान लें। आईजीएनपी में किसानों को जल्द से जल्द सिंचाई सुविधा के लिए पानी दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय किसान सभा के नेता सुनील गोदारा, व्यापार...
सुदर्शन चक्र डिविजन ने मनाया स्थापना दिवस

सुदर्शन चक्र डिविजन ने मनाया स्थापना दिवस

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के सुदर्शन चक्र डिवीजन ने गुरूवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया। यह डिवीजन अपने गौरवशाली इतिहास के फॉक्सट्रॉट सेक्टर से जुड़ा हुआ है जिसे 15 अप्रैल 1971 को अंबाला कैंट में स्थापित किया गया था। फिर 15 जुलाई 1972 को इसे एक इन्फैंट्री डिवीजन के रूप में नामित किया गया था। दशकों से, डिवीजन ने स्थानीय आबादी के साथ सामंजस्य स्थापित करना जारी रखा है। इस अवसर पर सुदर्शन चक्र डिवीजन के जनरल आॅफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल विक्रम वर्मा और सभी रैंकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें कुल 1100 पौधे लगाए गए। इस अभियान में बड़ी संख्या में सैनिकों के परिवार जनों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान और लेफ्टिनेंट जनरल एम के मागो, जनरल आॅफिसर कमांडिंग, चेतक कोर ने सभी रैंकों और उनके परिवारों को ...
दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई से पानी चोरों में मचा हड़कम्प

दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई से पानी चोरों में मचा हड़कम्प

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। राजस्थान व पंजाब के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई से पानी चोरों में हड़कम्प हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि दोनों राज्यों के अधिकारी बीकानेर की आरडी 180 से 275 तक आज दूसरे दिन भी कार्रवाई कर रहे थे। गुरूवार को बीकानेर कैनाल से पानी चोरी के लिए लगाई गई करीब 15 पाइपों को उखाड़ा गया। इसके अलावा कई जगह मोटरें भी जब्त की गई हैं। पंजाब के किसानों ने नहर की पटरी पर पाईपें बिछाकर नहर में डाल रखी थी। जब अधिकारियों की टीम ने इसे देखा तो तुरंत इसे हटाया गया। लाईनिंग के अंदर से पाइ्रपें डाल रख्री थी। कहीं चार र्इंची तो कहीं आठ र्इंची पाईपें लगाई गई हुई थी। इन सभी पाईपों को हटा कर इन्हें जब्त किया गया है।...
कृषि मंडी में टिंडों की अच्छी आवक

कृषि मंडी में टिंडों की अच्छी आवक

श्री गंगानगर
सादुलशहर। कृषि उपज मंडी समिति की विरान पड़ी टिंडा मंडी परिसर में टिंडों की बहार आ गई है। टिंडा उत्पादक किसानों द्वारा जहां सैकड़ों क्विंटल हरे टिंडे बेचने के लिए लाए गए, वहीं टिंडों के होलसेल विक्रेताओं द्वारा भी पूरी तैयारी के साथ बेचने एवं खरीदने का कार्य शुरू किया गया। इससे पूर्व सादुलशहर व्यापार मंडल के पूर्व प्रशासक सुखविंद्र सिंह लालगढ़िया, गिरधारी सरदारशहरिया, पार्षद विजयपाल बिश्नोई, पूर्व पार्षद जगजीत जग्गा, तरणदीप सिंह लालगढ़िया ने व्यवस्था में सुधार करवाया। परिसर में रोशनी, पानी, चौकीदार आदि की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष मदन पूनिया, दीपक खुराना, विक्रम वर्मा भी मौजूद थे। टिंडा उत्पादक किसान जसवंत मेघवाल, यशवीर न्यौल, रमन संधू प्रतापपुरा, रामवीर अठवाल बुधसिंहवाला, प्रवीन कुमार करड़वाला ने बताया कि अच्छी क्वालिटी के हरे टिंडे 30 से 35 रुपए प्र...