Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

महाराजा अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां

महाराजा अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
शोभायात्रा में शामिल लोगों को कूपन लॉटरी से मिलेंगे उपयोगी उपहारश्रीगंगानगर। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा तथा सहभोज के लिए अग्रवाल सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में अग्रवाल सेवा समिति की आयोजित बैठक में शोभा यात्रा तथा सहभोज के आयोजनों को अंतिम रूप दिया गया। सहभोज 24 सितंबर की शाम 7 बजे महावीर दल मंदिर प्रांगण में होगा। 26 सितंबर को रामलीला मैदान से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा आरंभ होगी। इसमें लोग केसरिया झंडे लहराते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। लोगों को कूपन लॉटरी से उपयोगी उपहार भी दिए जाएंगे। समिति अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने बताया कि बैठक में अहम सुझाव आए। इसके तहत 26 सितंबर को शोभायात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होगी जो एल ब्लॉक, गोल बाजार,स्वामी दयानंद मार्ग , महावीर दल मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ विसर्जि...
विमुक्ति दिवस पर कार्यक्रम: बावरी समाज की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित की जाएगी

विमुक्ति दिवस पर कार्यक्रम: बावरी समाज की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित की जाएगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। दिल्ली में बावरी समाज की राजनीतिक,सामाजिक व आर्थिक रूप से पहचान स्थापित करवाने के लिए 31 अगस्त को नई दिल्ली में शाह आॅडिटोरियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र देशूजोधा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक अशोक चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर से बावरी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए और समाज ने एकजुटा दिखाई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री झारखंड अमर कुमार बावरी,अति विशिष्ट अतिथि के गोपी तेलगांना थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान से मेड़ता सिटी की विधायक इंद्रा देवी बावरी के पति रेसल सिंह बावरी,श्रीगंगानगर जिले से अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी,पूर्व विधायक शिमला बावरी, रायसिंहनगर की पूर्व विधायक सोना देवी बावरी,अनूपगढ़ पंचायत समिति सदस्य व महिला नेत्री रामदेवी बावरी,राजस्थान बावरी समाज विकास के संस्था के संरक्षक पन्ना लाल भाटी,दर्शन सिंह चौहान, ...

दिल्ली रैली में अधिकाधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हों : महेन्द्र गहलोत

श्री गंगानगर
रायसिंहनगर। दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 4 सितंबर को होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत यहां पहुंचे। जाट धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है, अब तो केंद्र सरकार ने नमक पर भी टैक्स लगा दिया है। विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस का यह धर्म बनता है कि केंद्र की गलत नीतियों का विरोध करे। महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचें। इसमें आमजन की भी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो, इसीलिए ही मैं आपके बीच पहुंचा हूं। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आह्वान किया कि ज्यादा से ज्य...
आधी आबादी को मटमैला पानी

आधी आबादी को मटमैला पानी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आधे से ज्यादा शहर में नहर से आने वाले पानी की सीधी आपूर्ति हो रही है। पिछले तीन माह से शहर के लगभग प्रत्येक कॉलोनी में गन्दे और मटमैले पानी की आपूर्ति होने की शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। परिणाम स्वरूप लोग गन्दे पानी से होने वाले रोगों को शिकार होने लगे हैं। विभाग के सूत्रों के अनुसार इसका मुख्य कारण गत तीन माह से डीएवी स्कूल के पास बने वाटर वर्क्स के फिल्टर खराब होना है। नियमानुसार तो जलदाय विभाग के अधीन होने के कारण इन्हें सही करवाने और इनकी साफ सफाई की जिम्मेवारी जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग की बनती है। परन्तु विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शहर में सप्ताह के 24 घंटे पेयजल आपूर्ति करने के लिए चल रही योजना के तहत तीन माह पूर्व ही यहां का प्लांट की रिपेयरिंग की जिम्म...
अधिकारी के आते ही मिलने लगे पट्टे

अधिकारी के आते ही मिलने लगे पट्टे

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। नगरपरिषद में नया आयुक्त मिलने के बाद पिछले कई दिनों से अटकी फाइलों ने थोड़ी बहुत रफ्तार पकड़ी है। इसी रफ्तार का नतीजा है कि करीब अढाई माह से रुका पट्टे वितरण का काम एक बार फिर शुरू हो गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत पुरानी आबादी धीगड़ा पार्क में शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान स्थाई आयुक्त के नहीं होने से अटकी फाइलों में कुछ पर नए आयुक्त के हस्ताक्षर होने पर लोगों को पट्टे बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान सभापति श्रीमती करुणा चांडक, आयुक्त गुरदीप सिंह, सचिव विश्वास गोदारा एवं संबंधित नगर परिषद कार्मिक,नगर विकास न्यास कार्मिक एवम पार्षद मौजूद रहे। पट्टा विरतण के दौरान सभापति एवं आयुक्त ने कच्ची बस्ती एवं स्टेट ग्रांट के तहत 26 पट्टे एवं 69 ए एवम योजना क्षेत्र के तहत 23 पट्टा का वितरण किया गया।...
सीएम ने 3 सड़कों का शिलान्यास<br>किया, 38 करोड़ रुपए होंगे खर्च

सीएम ने 3 सड़कों का शिलान्यास
किया, 38 करोड़ रुपए होंगे खर्च

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाताश्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गरुवार को मार्च 2022 में श्रीगंगानगर विधानसभा में सड़क निर्माण हेतु बजट घोषणा के अंतर्गत 9 करोड़ की लागत से किसान चौक 4 एमएल से नेतेवाला तक 4.5 किलोमीटर लम्बी बनने वाली फोर लेन सड़क का, हनुमानगढ़ से पदमपुर सड़क मार्ग में कैंचियां से सीसी हैड तक 14.25 करोड़ की लागत से तथा श्रीगंगानगर से हिन्दुमलकोट सड़क जो 15 करोड़ की लागत से बनेगी, का भी वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार गौड़, सादुलशहर विधायक जगदीश चंद्र जांगिड, कलक्टर रूक्मणि रियार सिहाग, अधीक्षण अभियन्ता नरेन्द्र कुमार जोशी, अधिशाषी अभियन्ता पवन कुमार यादव तथा पंचायत समिति प्रधान सुरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। विधायक गौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत व पीडब्ल्यूडी के मंत्री भजनलाल जाटव का सड़क शिलान्यास करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों क...
चोर गिरोह से 31 मोबाइल बरामद

चोर गिरोह से 31 मोबाइल बरामद

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीविजयनगर। स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़े गए मोबाइल फोन चोर गिरोह से काफी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए है। यह फोन रामदेवरा जा रहे यात्रियों तथा अन्य स्थानों से चोरी किए है।पुलिस के आग्रह पर लोग अपने मोबाइल लेने थाना में पहुंचने लग गए है। सीआई रामचन्द्र कस्बा ने बताया कि दो युवकों चोरी के करीब 32 फोन बरामद किए थे। पकड़े गए युवकों को रामदेवरा थाना पुलिस को सुपर्द कर दिए है।उन्होेंने बताया इन युवकों से बरामद किए फोन को 102 में जप्त कर लिए गए थे। इन मोबाइन फोन के असली मालिक बिल तथा अन्य दस्तावेज लेकर पहुंचे थे। देवीलाल कुम्हार निवासी आलमगढ़, सुखदीपसिंह निवासी एक पीएस ढ़ाणी, राजकुमार निवासी खुनी चक, मांगीलाल निवासी उदासर, अमरीक सिंह निवासी करणपुर, गंगासिंह निवासी कैरी, चन्द्रभान निवासी खुईयां और राजेन्द्र कुमार निवासी बरसिंहपुरा को मोबाइल फोन सुपर्द किए गए है।उल्लेखनीय है विजयनगर ...
अतिक्रमणों पर चला नगरपालिका का पीला पंजा

अतिक्रमणों पर चला नगरपालिका का पीला पंजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रायसिंहनगर (सीमा सन्देश)। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी हंसा मीणा अवैध अतिक्रमण व निर्माण के खिलाफ एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं। नगरपालिका टीम ने शहर के तीन जगहों पर कार्यवाही की। मुख्य बाजार न्यू लाइट सिनेमा के पास पिछले काफी समय से दुकानदारों ने दुकानों के आगे करीब 30- 40 फुट तक अतिक्रमण कर रखा था। इस पर नगरपालिका ने कई बार उन दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की समझाइश की थी। पालिका के ईओ रहे लाजपत बिश्नोई ने भी इन दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया था, लेकिन इन दुकानदारों ने अतिक्रमण की जगह को खाली नहीं किया। इस पर कार्यवाही करते हुए नगरपालिका टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया। इससे मुख्य बाजार में रोज लगनेवाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इसी तरह शहर में बन रही बहुमंजिला इमारत को निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। वहीं लम्बे समय से एक ज्वैलर दुकान...
जिला अस्पताल में प्रसूताओं के लिए अलग से होगा वार्ड

जिला अस्पताल में प्रसूताओं के लिए अलग से होगा वार्ड

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सरकारी मेडीकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारियों के साथ ही जिला अस्पताल में भी विस्तार करना प्रारम्भ हो गया है। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की तरह ही जिला अस्पताल में व्यस्थाएं की जा रही है। इसके लिए सभी वार्डों को अलग-अलग यूनिट में तब्दील किया जा रहा है। यह व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी, वहीं डॉक्टरों को भी इजाल करने में परेशानी नहीं होगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार सरकारी मेडीकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां किए जाने के बाद जिला अस्पताल में भी काफी विस्तार किया जा रहा है। गर्भ ठहरने से लेकर डिलवरी होने एवं एक वर्ष के शिशु का इलाज एक भवन में होगा। इसके लिए 100 बैड की अलग से यूनिट(भवन)का तैयार किया गया है।इस भवन में विभिन्न वार्डों में भर्ती महिलाओं को अगल...
प्रशासन को 4 सितम्बर तक लिखित समझौते की पालना का अल्टीमेटम

प्रशासन को 4 सितम्बर तक लिखित समझौते की पालना का अल्टीमेटम

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। चक छह जैड में संचालित किए जा रहे कचरा प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन द्वारा इसके हटाने की मांग करने वाली संघर्ष समिति से समझौता हुआ। परन्तु तीन माह बाद भी इसकी पालना नहीं हो पाई। ऐसे में सोमवार को संयुक्त संघर्ष समिति कचरा प्लांट हटाओ द्वारा एडीएम प्रशासन से मुलाकात की गई।समिति द्वारा पूर्व में हुए समझौते की पालना नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए 4 सितम्बर तक इसे हटाने अन्यथा 5 सितम्बर से धरने की चेतावनी दी गई। समिति के शिष्टमण्डल में शामिल लोगों ने इस दौरान एडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।इसमें बताया कि कचरा प्लांट के पास चक 8 जैड, 10 जैड, 6 जैड-ए एवं गांव 5-ए मौजपुरा एवं इन ग्राम पंचायतों की ढाणियां भी शामिल हैं। जहां लोग रहते हैं। कचरा प्लांट में रोज शाम को आग लग जाती है जिससे किसानों की फसल को कई बार नुकसान हो जाता है । अनेकों बार खेतों में लगी...