ग्रामीण ओलम्पिक का खो-खो मैच से आगाज
सीमा सन्देश संवाददाताश्रीगंगानगर। प्रदेश भर में खेल दिवस के अवसर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-2022 का उल्लासपूर्वक आगाज हुआ। जिले के गंगानगर ब्लॉक का मुख्य कार्यक्रम सोमवार सुबह गांव कोठा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़, जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग, सीईओ मुहम्मद जुनैद सहित अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर ओलम्पिक खेलों की शुरूआत की। विधायक जांगिड़ ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने, नशे से दूर रहने और खेलों के साथ पढ़ाई में भी अभिरुचि रखने का आह्वान किया। विधायक ने बताया कि राजस्थान सरकार युवाओं को खासतौर पर हर क्षेत्रा के खेल में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने और राजकीय सेवाओं में नौकरी प्रदान करने जैसे बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसके चलते आज प्रदेश भर के युवा खेलों में अपनी अभिरुचि दिखा रहे हैं। इस...







