Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

हर घर दस्तक के साथ कोविड वेक्सीनेशन भी जारी

हर घर दस्तक के साथ कोविड वेक्सीनेशन भी जारी

श्री गंगानगर
-जिले में जारी है अभियान, कोविड से रहें सतर्क, लगवाएं टीकाश्रीगंगानगर। हर घर दस्तक अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन दिनों घर-घर दस्तक दे रही है। इस दौरान टीकाकरण से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें नजदीकी कोविड टीकारकण केंद्र पर जाकर वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं अनेक स्वास्थ्य केंद्रों की टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण भी कर रही हैं।सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि अभियान आगामी 31 जुलाई तक निरतंर चलेगा, इस दौरान हर घर तक दस्तक देने का हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कोविड टीकाकरण की पहली, दूसरी व प्रिकॉशन डोज सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों के लगाने एवं वंचित लोगों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए अभियान की शुुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक गांव में आशा सहयोगिनी, एएनएम व अन्य स्टाफ की ओर से टीकाकरण से वंचित लोगों की सूची तैयार की गई है। व...
जस्सासिह मार्ग पर कार्पेट और पेच वर्क का काम पूरा

जस्सासिह मार्ग पर कार्पेट और पेच वर्क का काम पूरा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। नगर विकास न्यास द्वारा जस्सा सिंह मार्ग पर शेष बचे कार्पेट और पेचवर्क का काम रविवार को पूरा कर दिया। जानकारी अनुसार करीब तीन किलोमीटर लम्बे इस मिनी बाईपास का आधा हिस्सा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। उसी क्रम में रविवार को बसंती चौक से सूरतगढ़ रोड तक सड़क का निर्माण और पेच वर्क का कार्य किया गया। इस सड़क पर पेचवर्क और कार्पेट का काम पूरा होने से यहां से गुजरने वाले हजारों शहरवासियों के अलावा अन्य लोगों को राहत मिलेगी। कुछ लोगों ने निर्माण कार्य के फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले। जिसमें उन्होंने लिखा की सड़क का निर्माण होना अच्छि बात है,लेकिन अगर बसन्ती चौक से पदमपुर रोड की ओर अगर सड़क चौड़ी हो जाती तो यहां आए दिन होने वाले हादसे से काफी हद तक राहत मिलती।...
सूरतगढ़ मार्ग से नालों की सफाई करने का कार्य शुरू

सूरतगढ़ मार्ग से नालों की सफाई करने का कार्य शुरू

श्री गंगानगर
जेसीबी से किया जा रहा है कार्य, सीमा सन्देश की खबर का असरश्रीगंगानगर। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नगर विकास न्यास ने रविवार को गंदे पानी के नालों और नालियों की सफाई करवाने कार्य शुरू कर दिया गया। यह कार्य दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए जेसीबी और आधा दर्जन से अधिक मजदूरों को लगाया है। गत दिनों सीमा सन्देश ने नालों की सफाई नहीं होने का मुद्दा प्रमखूता से उठाया था। न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि सूरतगढ़ मार्ग पर नालों की सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नालों और नालियों की सफाई का कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। शिव चौक से एसटीपी (राधास्वामी डेरे)तक मुख्य नाले की सफाई का कार्य पूरा करने के बाद टैÑक्टर मार्केट से चहल चौक तक नाले की सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के बाद नालों में मिलान होने वाली बडी नालियों की सफाई करवाई जाएगी। एसटीपी की डिग...
जन सेवा को समर्पित यह जन-जन की सरकार है : सांसद निहालचंद

जन सेवा को समर्पित यह जन-जन की सरकार है : सांसद निहालचंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
ट्रैडर्स एसोशिएशन भवन श्रीगंगानगर में हुआ लाभार्थी सम्मेलन का आयोजनश्रीगंगानगर। केन्द्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद सांसद निहालचंद मेघवाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार जन सेवा को समर्पित है और यह जन-जन की सरकार है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 45 करोड़ जनधन खाते, 9 करोड़ घरों में बिजली, दो करोड़ 39 लाख लोगों को आवास, 16 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ, 606 मेडिकल कॉलेज और 22 एम्स खोलने का ऐतिहासिक काम इन 8 सालों में सरकार ने कर दिखाया है। इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया इन सालों में रेलवे में भी कई महत्त्वपूर्ण काम हुए है। इलाके के लिए नई गाड़ियां मिली है। इसके अलावा सूरतगढ़ रेल...
निर्जला एकादशी पर जगह जगह लगी छबीलें

निर्जला एकादशी पर जगह जगह लगी छबीलें

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
गोशालाओं में भी डाला हरा चाराश्रीगंगानगर। निर्जला एकादशी पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ठण्डे मीठे जल की छबीलें लगाकर राहगीरों को रोक रोककर इस भीषण गर्मी में ठण्डा मीठा जल पिलाया गया। कई स्थानों पर कुल्फी व आईसक्रीम का भी वितरण किया गया। महिला-पुरूषों ने व्रत रखे और मंदिरों व घरों में एकादशी की व्रत कथा श्रवण किया। मंदिरों, प्याऊ व कर्मकाण्डी ब्राह्मणों के घरों पर मटके, पंखी आदि भेंट किये। साथ ही शहर की गोशालाओं में सुबह से ही हरा चारा डालने वाले श्रद्धालु पहुंचने लगे। गायों को हरा चारा तरबूज, खरबूजे आदि डाला गया। पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका के पास युवकों व दुकानदारों ने दूध की ठण्डाई की छबील लगाई। इसी तरह उदाराम चौक से आगे श्रीराम बारात घर के पास शरबत, ठण्डाई की छबील के साथ साथ छोले का प्रसाद भी आने जाने वाले राहगीरों को वितरित किया गया। सुखाड़िया सर्किल बस स्टॉप के पास तरबूज व फल वितरण...
अधिकारियों की टीम ने देखी मेडीकल कॉलेज की व्यस्थाएं

अधिकारियों की टीम ने देखी मेडीकल कॉलेज की व्यस्थाएं

श्री गंगानगर
दिल्ली से टीम आने की तैयारियां,श्रीगंगानगर। दिल्ली से नेशनल बोर्ड की टीम सरकारी मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण के लिए इसी माह में आ सकती है। इससे पहले कॉलेज में फर्नीचर एवं उपकरण लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कॉलेज की व्यस्थाएं देखने के लिए कॉलेज के प्रिसीफल और कोडिनेटर सहित चार अधिकारियों की टीम श्रीगंगानगर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी मेडीकल कॉलेज में प्रथम स्तर की कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां चल रही है। किताबें, फर्नीचर और कई मशीनें(उपकरण) आदि समान पहुंच गया है। कक्षाएं शुरू होेने से पहले दिल्ली से नेशनल बोर्ड की मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। यही अधिकारियों की टीम कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देगी। प्रिसीफल डॉ. एचएस कुमार, कोडिनेटर एवं बीकानेर मेडीकल कॉलेज के प्रिसीफल डॉ. अभिषेक क्वात्रा, पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह चौहान, उपनियंत्रक डॉ. संजय शर्मा सहित कई डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर का...
खंडेला प्रकरण में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड

खंडेला प्रकरण में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
परिवार के सदस्य को नौकरी और एक करोड मुआवजे की मांगश्रीगंगानगर। सीकर के खंडेला कस्बे में एडवोकेट द्वारा सुसाइड करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इसके तहत सबसे पहले बार एसोसिएशन हॉल में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में सभा की। जहां मृतक वकील की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद हुई सभा में वक्ताओं ने अधिवक्ता द्वारा इस तरह आत्महत्या करने पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन की इस मामले भूमिका की निंदा की। यहां से सभी अधिवक्ता जुलूस के रुप में एडीएम डॉ.हरितिमा के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंंने सर्व सम्मति से अधिवक्ता हंसराज मावलिया को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले एसडीएम राकेश कुमार खंडेला व सलिप्त अन्य दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने,मुआवजे के रुप में एक करोड़ रुपए और योग्यता के अनुस...
बाबा सीताराम आश्रम में यज्ञ आयोजित

बाबा सीताराम आश्रम में यज्ञ आयोजित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अम्बेडकर चौक स्थित बाबा सीताराम आश्रम में गंगा दशहरा के अवसर पर आश्रम के ब्रह्मलीन पूर्व गद्दीनशीन संत-महंतों की पुण्यतिथि के निमित्त चल रहे अखंड श्री रामचरितमानस पाठ की गुरुवार को पूणार्हुति हुई। आश्रम के गद्दीनशीन महंत बाबा रामेश्वरदास महात्यागी ने बताया कि हवन यज्ञ व भगवान श्रीराम की मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजा अर्चना व भोग लगाने के उपरांत आमन्त्रित संत-महात्माओं को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया। श्रृद्धालुओं के लिए अटूट भण्डारा लगाया गया।...
श्रीकरणपुर: 57 दिनों बाद खत्म हुआ धरना

श्रीकरणपुर: 57 दिनों बाद खत्म हुआ धरना

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पूर्व सांसद पन्नू के आश्वासन पर माने लोग -श्रीकरणपुर। सामाजिक न्याय संघर्ष मंच के बैनर तले डीवाईएसपी कार्यालय के समक्ष पिछले 57 दिनों से चल रहा धरना व 7 दिन से जारी भूख हड़ताल खत्म हो गई। पूर्व सांसद व जिलापरिषद डायरेक्टर शंकर पन्नू ने आश्वासन पर धरना हटाने की घोषणा की गई। पन्नू ने दोनों अनशनकारियों रामूराम व जुगलकिशोर को ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। श्रीनगर के रामूराम प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होगी। वहीं जलोकी के सुखदेव दुर्घटना प्रकरण में 7 दिन में घटना में लिप्त वाहन को बरामद करने की बात कही गई। जलोकी के सुखदेव दुर्घटना मामले में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल ने 3 लाख रुपए आर्थिक सहयोग परिवार को दिया। वहींं मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपये जिला कलक्टर द्वारा प्रदान किए गए। धरनास्थल पर हुए समझौते में मंच के संयोजक एडवोकेट भगवान दास मेघवाल, मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, सचिव र...
पर्यावरण संरक्षण से ही प्रगति को बचाया जाना संभव : कलक्टर

पर्यावरण संरक्षण से ही प्रगति को बचाया जाना संभव : कलक्टर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार सुबह कलक्टरेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, नगर परिषद स्थित ईवीएम वेयरहाउस और मटका चौक स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने पौधारोपण किया। उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का भी संकल्प लिया।जिला कलक्टर ने अधिकारियों और विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही प्रगति को बचाया जाना संभव है। बालिका विद्यालय में विद्यार्थियों से पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने पूछा कि पेड़-पौधों से हमें कौन-कौन सी वस्तुएं मिलती हैं, साथ ही उन्होंने बालिकाओं से पेड़-पौधों का संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका एक-एक पौधा अवश्य लगाए। पर्यावरण असंतुलन को द...