Tuesday, October 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

27 सितंबर के भारत-बंद सफल बनाने की रणनीति बनाई

27 सितंबर के भारत-बंद सफल बनाने की रणनीति बनाई

श्री गंगानगर
किसान आन्दोलन को और मजबूत बनाने का आह्वानश्रीगंगानगर। जयपुर में स्टैचू सर्किल के समीप होटल रॉयल हवेली में आज संयुक्त किसान-मजदूर-जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया।कन्वेंशन का आयोजन पिछले दिनों दिल्ली में सिंधू बोर्डर पर हुई राष्ट्रीय कन्वेंशन और उसके बाद शाहजहांपुर खेड़ा बोर्डर हुई राजस्थान राज्य कन्वेंशन में लिए गए फैसलों के अनुसार किया गया।कन्वेंशन में 27 सितम्बर केभारत-बंद को जयपुर जिला में सफल बनाने का आह्वान करते हुए बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।साथ ही जिले में किसान आन्दोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुये तहसील स्तर पर कन्वेंशनों का आयोजन करने का भी फैसला किया गया।अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारासिंह सिद्धू ने उद्घाटन करने के साथ ही कन्वेंशन का आधार पत्र भी रखा। अध्यक्ष मंडल में सर्व कविता शर्मा, सवाईसिंह,भगवान बधाला, प्रेमकुमार, निशा सिद्धू, संतोष गुर्जर, वि...
बुरी तरह झुलसी बंदरिया का टांटिया वेटरनरी क्लिनिक में सफल उपचार

बुरी तरह झुलसी बंदरिया का टांटिया वेटरनरी क्लिनिक में सफल उपचार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। करंट से बुरी तरह झुलसी एक बंदरिया का हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित टांटिया वेटरनरी क्लिनिक में सफल उपचार किया गया है। समन्वयक दलजीत सिंह ने बताया कि पठानवाला क्षेत्र का एक पशु प्रेमी इस बंदरिया को लेकर आया। करंट के कारण 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जला हुआ था, गम्भीर चोट से पेट भी फट गया था। डॉ. नीलम चौधरी एवं डॉ. गगनदीप ने अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव के चलते उसका सफल उपचार किया।टांटिया वेटरनरी क्लिनिक की विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सेवाओं का लाभ श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों के पशुपालक भी उठा रहे हैं। सिर्फ 10 रुपए में पशु-पक्षियों को देखा जाता है, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन भी इसमें लगाई गई है। पशुओं की खून जांच, लीवर, किडनी संबंधी रोगों की जांच के अलावा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा उपलब्ध है। बीमार पशुओं को एडमिट कर इलाज किया जाता है साथ ...
कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
अन्य दो सड़क हादसों में भी दो मरेश्रीगंगानगर। सूरतगढ़ सदर थाना अंतर्गत गांव सिलवानी के पास आज दोपहर कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी दो युवकों की मौत हो गई। सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस के अनुसार आज दोपहर लगभग 2 बजे सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे पर सिलवानी गांव के पास कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस पर सवार अधेड़ उम्र के दो सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जोकि चक 13- एसडी के स्कूल में पदस्थापित थे। स्कूल से दोनों वापस सूरतगढ़ घर आ रहे थे। कार की टक्कर लगने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क में गिर गया।दूसरा सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। लोगों ने तत्काल ही घायल शिक्षकों को सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल क...
राजस्थान के आर्थिक विकास की धुरी हे पर्यटन उद्योग – राजीव अरोड़ा

राजस्थान के आर्थिक विकास की धुरी हे पर्यटन उद्योग – राजीव अरोड़ा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।फ़ैडरेशन आफ़ राजस्थान ऐक्सपोर्टस के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने इवेंट मैनेजर्स की संस्था फोरेम,फेडरेशन ऑफ इवेंट मैनेजर्स के सातवें संस्करण में राजस्थान में वेडिंग ट्यूरिज्म के भविष्य पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये कहा कि राजस्थान में विवाह पर्यटन के असाधारण स्थान जयपुर,उदयपुर,पुष्कर,जैसलमेर हैं।यहाँ की विरासत संस्कृति व रंग पूरी दुनिया के पयर्टकों को आकर्षित करती है। पर्यटन उद्योग राजस्थान के आर्थिक विकास की धुरी है। इससे लाखों लोगों का रोज़गार मिलता है।व्यापार बढ़ता है। जब अतिथि राजस्थान में आता है, वह खूबसूरत यादें लेकर वापस जाता है।भविष्य में सुरक्षा, हाईजिन, वेल्यू फ़ॉर मनी को ध्यान में रखकर पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बधाई की पात्र है। कोरोना मैनेजमेंट सरकार ने बड़े कुशल तरीके से किया किया। अब 200 लोगों को विवाह व इवेंट में शामिल होने की स्वी...

सरसंघचालक मोहन भागवत 23 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे, चार दिन का रहेगा प्रवास

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिन के प्रवास पर 24 से 27 सितंबर तक जोधपुर में रहेंगे । संघ की शाखाओं के कार्य व कार्यकर्ताओं की देखरेख, विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, समाज के विभिन्न गणमान्य व प्रबुद्ध जनों से संवाद संपर्क, योजना लेकर देश के सभी प्रांतो में सरसंघचालक / सरकार्यवाह का प्रवास होता है।इसी क्रम में इस वर्ष जोधपुर प्रांत मे सरसंघचालक का प्रवास तय हुआ है। कोरोना काल के पश्चात यह प्रथम अवसर है, जब सरसंघचालक जोधपुर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को सरसंघचालक जोधपुर पहुंचेंगे। अगले दिन से विभिन्न बैठकों का क्रम प्रारंभ होगा। सरसंघचालक मोहन भागवत जोधपुर प्रवास में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जोधपुर की प्रांत टोली, जागरण श्रेणी, संगठन श्रेणी, अनुसार प्रांतीय कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रांत के सभी प्रचारकों की बैठक, म...
गंगा कैनाल में महिला-पुरुष और बालक के आपस में बंधे हुए शव मिले, पंजाब निवासी होने की आशंका

गंगा कैनाल में महिला-पुरुष और बालक के आपस में बंधे हुए शव मिले, पंजाब निवासी होने की आशंका

श्री गंगानगर
पुरुष की जींस पैंट में बटवा और मोबाइल फोन मिलेश्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय के समीप गंग कैनाल की बारहमासी नहर के नेतेवाला हैड पर आज दोपहर आपस में बंधे हुए महिला-पुरुष और एक बालक के शव मिले। इसकी सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदर थाना और चूनावढ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।लाशों को मौके की कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया गया है। तीनों मृतक पंजाब का निवासी होने की आशंका है। पुरुष के पहने जींस पैंट की जेब में एक बटुआ और मोबाइल फोन मिला है। बटुए में सिर्फ तीन सौ रुपए थे जबकि मोबाइल फोन के सिम कार्ड तथा कॉल डिटेल से पुलिस तीनों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:30 बजे श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ मार्ग पर नाथांवाली के समीप गंग कैनाल की बारहमासी नहर में लोगों ने एक महिला और एक पुरुष के शव तैरते हुए देखें। पुल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। ...
विधायक जगदीश जांगिड़ विधानसभा में बोले-पांच वर्षों से खेतों में पक्के खाले बनाने का काम ठप

विधायक जगदीश जांगिड़ विधानसभा में बोले-पांच वर्षों से खेतों में पक्के खाले बनाने का काम ठप

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में गंगा कैनाल और भाखड़ा नहर परियोजना क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक सुगमता से पानी पहुंचाने के लिए पक्के खाले बनाए जाने का कार्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के 3 वर्ष बाद भी बंद है।भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के समय ही पक्के खाले बनाने बंद कर दिए गए थे। कांग्रेस की सरकार आने पर भी पक्के खाले नहीं बनाए जा रहे। खाले सिंचित क्षेत्र विकास विभाग (सीएडी)द्वारा बनाए जाते थे। यह विभाग ही धीरे-धीरे खत्म कर दिया गया। सादुलशहर से कांग्रेस के विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़ एडवोकेट ने आज नियम 295 में विशेष उल्लेख के तहत आज विधानसभा में आज वक्तव्य देते हुए इस तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने कहा कि सीआईडी से कालों का निर्माण करवाया जाता था पिछले 5 वर्षों से गंग कैनाल और भाखड़ा कैनाल परियोजना क्षेत्रों में सादुलशहर एवं श्रीगंगानगर तहसील इलाकों में पक्के खा ले नहीं ब...
लॉ स्टूडेंट का मोबाइल झपट कर भागते दो युवकों को लोगों ने दबोचा, चोरी के मोटरसाइकिल पर अंजाम दी वारदात

लॉ स्टूडेंट का मोबाइल झपट कर भागते दो युवकों को लोगों ने दबोचा, चोरी के मोटरसाइकिल पर अंजाम दी वारदात

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
कुछ दिन पहले ही आए हैं जेल से छूट करश्रीगंगानगर।राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना इलाका में सुखवंत पैलेस के समीप हरी भवन के सामने कल रात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक एक लाख स्टूडेंट युवती का मोबाइल फोन छीन कर भागते हुए पकड़े गए। पकड़े गए युवकों का मोटरसाइकिल भी चुराया हुआ निकला। दोनों पर पुलिस ने ला स्टूडेंट मधु जाट (23) पुत्री अमरदीपसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज किया है।यह युवक कुछ दिन पहले ही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में पकड़े जाने पर जमानत पर जेल से छूट कर आए हैं।पुलिस ने बताया कि कल रात्रि 8:45 बजे पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 9/10 में हरी भवन के सामने रिक्शा पर जा रही मधु जाट ने बहन मनप्रीत को कॉल करने के लिए पेंट की जेब से मोबाइल निकाला ही था कि दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने झपट्टा मार दिया। युवक भागने लगे तो उन्हें मौका नहीं मिला।मधु ने शोर मचा दिया। भागते...
डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने वाले पटवारी पर एसीबी ने मामला दर्ज किया

डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने वाले पटवारी पर एसीबी ने मामला दर्ज किया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजियासर स्टेशन के राजस्व पटवारी द्वारा एक मामले में डेढ़ लाख की रिश्वत मांगे जाने का मुकदमा दर्ज किया है।एसीबी के सूत्रों के अनुसार राजियासर स्टेशन पटवार हल्का के राजस्व पटवारी संजीव मलिक ने एक विवादित कृषि भूमि का सीमा ज्ञान (पैमाइश) करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। परिवादी अजीतसिंह निवासी हिंदौर, तहसील सूरतगढ़ की मां जीवनीदेवी (पत्नी सुभाष चंद) के नाम से नेशनल हाईवे 62 पर हिंदौर टोल प्लाजा के पास कृषि भूमि है। इसी जमीन की पैमाइश करने के बदले पटवारी ने अजीत सिंह से 2 लाग की रिश्वत मांगी, फिर डेढ़ लाख पर सहमत हो गया। एसीबी सूत्रों के अनुसार अजीतसिंह ने विगत 8 जुलाई को फोन पर बताया कि उसकी मां के नाम की जमीन को लेकर मंगतू खां आदि के साथ विवाद चल रहा है। मां ने राजियासर थाने में रिपोर्ट दे रखी है। इस रिपोर्ट पर जांच करते हुए राजियासर थाना ...
पत्नी को जमीन देकर फिर मामो को बेच दी

पत्नी को जमीन देकर फिर मामो को बेच दी

श्री गंगानगर
धोखाधड़ी के आरोप में युवक और उसका पिता गिरफ्तारश्रीगंगानगर। पुलिस ने एक युवक और उसके पिता को जमीन के मामले में धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पहले सीमावर्ती गजसिंहपुर थाना में एक महिला सिमरजीतकौर ने अपने पति हरमीतसिंह तथा ससुर सर्वजीतसिंह पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमे की जांच फिलहाल केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी गोपालसिंह नाथावत कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आज हरमीतसिंह और सर्वजीतसिंह निवासी चक 27-एफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरमीतसिंह की शादी अमरसिंहवाला निवासी सिमरजीतकौर के साथ हुई थी। शादी के 8-9 वर्ष बाद सिमरजीत कौर के कोई औलाद नहीं हुई तो हरमीतसिंह ने उससे अलग होने का फैसला कर लिया। पारिवारिक समझौते के तहत हरमीतसिंह और उसके पिता सर्वजीतसिं...