Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

2 लाख 65 हजार 331 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

2 लाख 65 हजार 331 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

हनुमानगढ़
पल्स पोलियो महाअभियान आज, ग्रामीण क्षेत्र में 861 व शहरी क्षेत्र में बनाए गए 244 बूथहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जिले के 1105 बूथों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत जिले के 2 लाख 65 हजार 331 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 861 व शहरी क्षेत्र में 244 बूथ बनाए गए हैैं। इन बूथों पर 4641 वैक्सीनेटर तथा उनके निरीक्षण के लिए 221 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले के 1105 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 28 व 29 फरवरी को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस वर्ष कार्यक्रम में घुमन्तु जातियां विशेष तौर पर गाड़िया लौहारों, मनिहारों, पत्थ...
जल उपभोक्ता संगम के 6 अध्यक्षों का चुनाव 6 मार्च को

जल उपभोक्ता संगम के 6 अध्यक्षों का चुनाव 6 मार्च को

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
चुनाव पार्टियों का गठन, बूथ चयनितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की प्रतापपुरा वितरिका, दीनगढ़ वितरिका व भाखरांवाली वितरिका के 6 जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के प्रथम चरण के चुनाव 6 मार्च को होंगे। चुनाव को लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव पार्टियों का गठन कर दिया गया है। बूथ चयनित करने का कार्य भी हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार को 2 संगम अध्यक्षों के चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जल संसाधन खंड प्रथम के वरिष्ठ सहायक गुरजीत सिंह ने बताया कि भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की प्रतापपुरा वितरिका के जल उपयोक्ता संगम बीके 89, 90, 91, 92 व 93, हरिपुरा वितरिका के बीके 86, भाखरांवाली वितरिका के 87 एवं दीनगढ़ वितरिका के बीके 88 सहित कुल 8 जल उपयोक्ता संगमों के प्रथम चरण चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने एवं उसकी समीक्षा एवं नाम...
सभापति-पूर्व चेयरमैन सहित चार जनों के खिलाफ मुकदमा

सभापति-पूर्व चेयरमैन सहित चार जनों के खिलाफ मुकदमा

हनुमानगढ़
फर्जी तरीके से प्लाट हड़प चहेते को बेचने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्लाट हड़प अपने चहेते को बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में नगर परिषद सभापति, पूर्व चेयरमैन व एक महिला सहित चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार अमृतलाल सिंगला (71) पुत्र बिहारीलाल निवासी सेक्टर नम्बर 9/1, पुलिस थाना के सामने, जंक्शन ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल पुत्र रामप्रसाद बंसल निवासी सिविल लाइन, जंक्शन, पूर्व चेयरमैन पवन अग्रवाल पुत्र गुरदयाल मल निवासी सेक्टर नम्बर 1, जिला अस्पताल के नजदीक, टाउन व किशनलाल गोस्वामी निवासी दुर्गा कॉलोनी, जंक्शन ने सरकार की अचल सम्पत्ति एवं राजस्व को हड़प करने की गर्ज से जंक्शन के सेक्टर नम्बर 6 एल में स्थित प्लाट नम्बर 110 की लीज डीड फर्जी एवं ...
तहसीलदार ने ज्यूस पिला तुड़वाया 24 घंटे का अनशन

तहसीलदार ने ज्यूस पिला तुड़वाया 24 घंटे का अनशन

हनुमानगढ़
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आन्दोलन तेज करने की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जोरावरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्रा से छेड़छाड़ करने व धमकाने के प्रकरण में प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी के चार सदस्यों की 24 घंटे की भूख हड़ताल शनिवार को दोपहर 2 बजे समाप्त हो गई। 24 घंटे की भूख हड़ताल जंक्शन शहर के शहीद भगतसिंह चौक पर की गई। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार दानाराम मीणा ने मौके पर पहुंचकर चारों अनशनकारियों को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसके बाद नौजवान सभा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की...
वतन वापसी के लिए सांसद हुए सक्रिय

वतन वापसी के लिए सांसद हुए सक्रिय

हनुमानगढ़
अभिभावकों से दूरभाष पर सम्पर्क कर एकत्रित कर रहे जानकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के बाद पैदा हुए युद्ध के हालातों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं की स्वदेश वापसी के लिए केन्द्र सरकार के साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निहालचन्द की ओर से यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके लाडलों की जानकारी एकत्रित की जा रही है ताकि यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की अपने वतन में वापसी की व्यवस्था की जा सके। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के भी कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अधिकतर छात्र-छात्राएं भारतीय दूतावास के सम्पर्क में हैं और भारतीय दूतावास के नजदीक ही आश्रय लिए हुए हैं। जिले की भादरा तहसील के गांव भरवाना के दो भाई अजय सिंह और विजय सिंह...
बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में किया जागरूक

बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में किया जागरूक

हनुमानगढ़
बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया गया। इसमें पॉलिटेक्निक तथा बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शामिल श्रोता गणों में क्रिएटिविटी और इनोवेशन की भावना को जागृत करने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अधिकारी मनदीप गोयल ने बौद्धिक संपदा जैसे पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और डिजाइन इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।...
केन्द्रीय बजट को बताया हर वर्ग विरोधी, पीएम का पुतला दहन

केन्द्रीय बजट को बताया हर वर्ग विरोधी, पीएम का पुतला दहन

हनुमानगढ़
सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष हुई सभाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार के मजदूर-किसान एवं जन विरोधी बजट के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की ओर से शुक्रवार को जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सभा का आयोजन भी हुआ। सभा को संबोधित करते हुए रामेश्वर वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से पेश किया गया वर्ष 2022-23 का केन्द्रीय बजट न सिर्फ देश के किसान, मजदूर, खेतिहर मजदूर, गरीब विरोधी है बल्कि आम जनता के सभी हितों की पूरी तरह से अनदेखी करता है। यह बजट पूरी तरह से कॉरपोरेट, बड़े पूंजीपति घरानों के हित में तथा किसान-मजदूरों और आम जनता की जरूरतों पर पूरी तरह से हमला करने वाला है। फसल की खरीद, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, मनरेगा आदि के बजट राशि म...
राज्य विशेष योग्यजन आयोग आयुक्त पहुंचे विशेष बच्चों के बीच

राज्य विशेष योग्यजन आयोग आयुक्त पहुंचे विशेष बच्चों के बीच

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य विशेष योग्यजन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमाशंकर शर्मा शुक्रवार को जंक्शन स्थित नवज्योति मूक बधिर एवं पुनर्वास संस्थान में विशेष बच्चों के बीच पहुंचे। आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने विशेष बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। संस्था संचालक भीष्म कौशिक ने नवज्योति मूक बधिर विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में आयुक्त शर्मा को जानकारी दी। साथ ही मूक बधिर बच्चों के लिए कुछ सुझाव दिए। राज्य विशेष योग्यजन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने मूक बधिर बच्चों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यांे की सराहना करते हुए कहा कि इन मूक बधिर बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। गायन, कला सहित अन्य क्षेत्रों में इन बच्चों को संस्थान की ओर से बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान संचालक की ओर से दिए गए सुझावों का प्रस्ताव बनाकर आवश्यक प्रयास किए जाएं...
संघर्ष के बाद प्रशासन ने अपनाया सकारात्मक रवैया

संघर्ष के बाद प्रशासन ने अपनाया सकारात्मक रवैया

हनुमानगढ़
संघर्ष समिति और चिकित्सा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के मध्य सकारात्मक वार्ताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन स्थित राजकीय जिला अस्पताल के विकास और मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर चल रहा नागरिकों और प्रशासन के बीच गतिरोध अब टूटता नजर आ रहा है। जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 92वें दिनों से जारी नागरिकों के संघर्ष के बाद अब प्रशासन ने सकारात्मक रवैया अपनाया है। जिला प्रशासन की मध्यस्थता से संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की चिकित्सा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वैभव गालरिया से जयपुर स्थित उनके कार्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। वार्ता में प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रभारी डॉ. क्वात्रा, संघर्ष समिति की ओर से पार्षद प्रदीप ऐरी, पूर्व पार्षद देवेन्द्र पारीक, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद मनोज सैनी, सुशील जैन, भगवान सिंह, भीमसिं...
योजनाओं को धरातल पर उतार दिव्यांगों को लाभ दिलाना प्राथमिकता

योजनाओं को धरातल पर उतार दिव्यांगों को लाभ दिलाना प्राथमिकता

हनुमानगढ़
राज्य विशेष योग्यजन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने किया बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय का निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य विशेष योग्यजन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त शर्मा ने कार्यालय में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्कूटी वितरण योजना सहित दिव्यांगों के लिए शुरू की गई अन्य योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्रदेश भर के दिव्यांगजनों को दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। साथ ही सरकार की ओर से चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक रहने वाले विशेष योग्यजनों को भलीभांति पूर्ण रूप से इनका लाभ मिल सके,...