Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

लूटपाट-चोरी की घटनाओं से आमजन में बढ़ रहा आक्रोश

लूटपाट-चोरी की घटनाओं से आमजन में बढ़ रहा आक्रोश

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र मे लगातार बढ रही चोरी व लूट कि घटनाओं के विरोध मे आमजन मे रोष बढता जा रहा है। भाजपा नगर मंडल पुर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा को नोहर में आए दिन बढ़ रहे अपराध वह चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि नोहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध व दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है कभी किसी की गाड़ी, मोटरसाइकिल लगातार चोरी हो रही है लेकिन नोहर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में कोई महफूज नहीं है आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय में बहुत बड़ा जन आंदोलन पुल...
आटो चालकों ने पेट्रोल पम्प पर एकत्रित होकर जताया रोष

आटो चालकों ने पेट्रोल पम्प पर एकत्रित होकर जताया रोष

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान आॅटो चालक युनियन (इंटक) की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के सहित बढ़ती मंहगाई खिलाफ यहां रेलवे स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप पर रौष जताया गया। रौष प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। अध्यक्षता युनियन के अध्यक्ष शिवरतन पुरोहित ने की। प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रहे हैं। जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल व एलपीजी के दाम बढ़ाये जा रहे है। जिससे देश कि जनता त्रस्त है। इस मौके पर केन्द्र सरकार को जगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।  इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीराम व्यास, कृष्ण महिया, युवा एकता मंच के अध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व सरपंच बनवारीलाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव स...
दिव्यांगों को मिले मेडिकल प्रमाण पत्र व रोडवेज रियायती यात्रा पास

दिव्यांगों को मिले मेडिकल प्रमाण पत्र व रोडवेज रियायती यात्रा पास

हनुमानगढ़
जाखड़ांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के मार्गदर्शन से तालुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के तत्वाधान में पैरा लीगल वॉलिंटियर हरबंस लाल सहारण द्वारा गुरुवार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए शारीरिक रूप से विकलांग 2 महिलाओं के विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र व रोडवेज रियायती यात्रा पास की कागजी कार्रवाई पूर्ण कर प्रमाण पत्र जारी करवाकर महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए आॅनलाइन आवेदन किया गया। वहीं एक विशेष योग्यजन पुरुष का भी मेडिकल प्रमाण पत्र व रोडवेज रियायती यात्रा पास जारी करवाकर किराए में मिलने वाली छूट का लाभ दिलाया गया । पीएलवी हरबंस लाल सहारण ने बताया कि प्रिया पुत्री दयाराम जाखड़ वार्ड नंबर 4 पंडितावाली, कमला पत्नी दौलतराम वार्ड नंबर 7 लिखमीसर, हंसराज पुत्र किकरुराम वार्ड नंबर 11 देवनगर के विशेष यो...
कैंचियां-पदमपुर मुख्य मार्ग बन गया है गड्ढों वाली सड़क

कैंचियां-पदमपुर मुख्य मार्ग बन गया है गड्ढों वाली सड़क

हनुमानगढ़
वाहन हो रहे दुर्घटना ग्रस्त, विभाग व जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे सुधकैंचियां (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ पदमपुर मुख्य मार्ग गड्ढों वाली सड़क जी हां कैंचियां से लेकर सी सी हेड तक यह सड़क इस कदर तक जर्जर हो चुकी है कि अगर अब इसे गड्ढों वाली सड़क कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी बुरी तरह जर्जर अवस्था में हो चुकी इस सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं अब इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी काफी मुश्किल काम है इस सड़क पर आए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो रहें हैं। सड़क का निर्माण करवाने को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने कई बार बीझंबायला उप तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मांग भी की है परन्तु विभाग व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते इस मार्ग के हालात बद से बद्तर हो गए हैं कैंचियां से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव जोड़कियां से लेकर सी सी हेड तक करीब पच्चीस किलोमीटर के अंत...
होटल का आकस्मिक निरीक्षण कर भरा नमूना

होटल का आकस्मिक निरीक्षण कर भरा नमूना

हनुमानगढ़
चिकित्सा विभाग की टीम ने जांची व्यवस्थाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग ने जिले में होटल व रेस्टोरेंट की ओर से दी जा रही खाद्य सामग्री एवं सेवाओं की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुवार को जंक्शन में टाउन रोड स्थित होटल ग्रांड इन पर चिकित्सा विभाग की टीम ने व्यवस्थाओं की जांच की। टीम ने होटल की सफाई व्यवस्था, भोजन तैयार करने का स्थान, इस्तेमाल में लाई जा रही सब्जियां, खाद्य सामग्री, तेल एवं व्यवस्थाओं की जांच की। कार्यवाही में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा के साथ एफएसओ जीतसिंह यादव, संत कुमार बिश्नोई शामिल थे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए अब होटल एवं रेस्टोरेंट पर निरीक्षण किया जाएगा। इसी के तहत गुरुवार को जंक्शन स्थित होटल ग्रा...
डिग्गी में गिरकर डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

डिग्गी में गिरकर डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खेत में हाल ही में बनाई गई डिग्गी में गिरने से डूबे 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक अपने ननिहाल गया हुआ था और हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्काभादवां निवासी नरेन्द्र भादू का 15 वर्षीय पुत्र राहुल भादू करीब दस दिन पहले अपनी मां के साथ गांव धोलीपाल स्थित ननिहाल गया था। बताया जा रहा है कि राहुल के मामा सुरेन्द्र गोदारा की ओर से इंद्रपुरा के चक 19 एमजेडी रोही स्थित खेत में हाल ही में डिग्गी का निर्माण करवाया गया है। गुरुवार को मिस्त्री की ओर से डिग्गी की चारदीवारी के निर्माण का कार्य किया जा रहा था। तभी इस कार्य में सहयोग कर रहा राहुल अचानक पैर फिसलने से डिग्गी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मामा सुरेन्द्र गोदारा ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर आए आसपास के लोगों ने रस्सी की मदद से जब तक राहुल को ...
पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ करवाए हस्ताक्षर

पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ करवाए हस्ताक्षर

हनुमानगढ़
कांग्रेस के महाभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान सम्पन्न, आज टाउन धानमण्डी से निकाला जाएगा मार्च, कांग्रेस कार्यकर्ता ऊंटगाड़ी व साइकिल पर होंगे सवार, पैदल भी निकलेंगे बाजार मेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कांग्रेस पार्टी का पेट्रोल-डीजल व खाद्य वस्तुओं के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ महाभियान लगातार जारी है। 7 जुलाई से 17 जुलाई तक चलाए जा रहे महाभियान की कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से टाउन में मेगा हाइवे पर गांव कोहला के नजदीक स्थित यादव पेट्रोल पम्प पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकतार्ओं ने पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों से हस्ताक्षर भी करवाए। महाभियान के तहत गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान का समापन हो गया। महाभियान की कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से जिला स्तर पर साइकिल-ऊंटगाड़ी पर सवार होकर तथा पैदल मार्च निकाल बढ़ाई जा रही पेट्रोल-डीजल व खाद्य...
दफनाए गए दोनों बच्चों के शव निकाल करवाया पोस्टमार्टम

दफनाए गए दोनों बच्चों के शव निकाल करवाया पोस्टमार्टम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड ने किया शवों का पोस्टमार्टम, गंदे पानी के नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गंदे पानी के नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत के मामले की जांच में टाउन पुलिस जुट गई है। इस कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने टाउन की कल्याण भूमि में दफनाए गए दोनों बच्चों राजन (6) पुत्र बबलू एवं देवदास (8) पुत्र श्रवणदास निवासी वार्ड 46, बरकत कॉलोनी टाउन के शवों को निकलवा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई। इस दौरान टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ व जांच अधिकारी संजू रानी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व मृतक बच्चों के परिजन मौजूद रहे। मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों शवों को वापस दफना दिया। इस दौरान जांच अधिकारी एसआई संजू रानी ने बताया ...
नगर परिषद की लापरवाही देखिए, डूबने से दो बच्चों की मौत के एक सप्ताह बाद भी नहीं ढकवाया नाला

नगर परिषद की लापरवाही देखिए, डूबने से दो बच्चों की मौत के एक सप्ताह बाद भी नहीं ढकवाया नाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ की नारेबाजी, भाजपा पार्षद बोले- नगर परिषद को नहीं जिला कलक्टर के आदेशों की परवाहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब एक सप्ताह पहले टाउन की बरकत कॉलोनी में गंदे पानी के नाले में डूबने से गरीब परिवारों के दो मासूम बच्चों की मौत होने की दुखद घटना के बाद भी नगर परिषद लापरवाह बनी हुई है। बुधवार को इस दर्दनाक हादसे को आठ दिन बीत गए लेकिन नगर परिषद अधिकारियों की ओर से खुले पड़े नाले को ढकवाना तो दूर उस तरफ जाने से रोकने के लिए अवरोधक तक नहीं लगाए गए थे। बरकत कॉलोनी की घटना को लेकर जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त से स्पष्टीकरण मांग तीन दिन में जवाब देने को कहा गया था। बावजूद इसके बुधवार तक यह नाला पूर्व की भांति हादसे को न्यौता दे रहा था। इससे आक्रोशित बरकत कॉलोनी के वाशिंदों ने बुधवार को भाजपा नगर मण्डल टाउन अध्यक्ष प्रदीप ऐरी के नेतृत्व में नाले के पास ...
जिला कलक्टर ने पीलीबंगा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

जिला कलक्टर ने पीलीबंगा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

हनुमानगढ़
विकास कार्यां की मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देशपीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बुधवार को पीलीबंगा के पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों में जो भी कार्य चल रहे हैं उनका संबंधित विभाग के अधिकारी अच्छे से मॉनिटरिंग करें ताकि कार्य की क्वालिटी अच्छी हो और लोगों को राहत मिले। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय से जनता को ज्यादा से ज्यादा राहत देने की कोशिश करें ताकि आमजन में गुड गवर्नेंस का मैसेज जाए। जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए विभागीय टार्गेट समय पर अचीव करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी सड़क का निर्माण हो रहा है...