Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

विद्यालय में भेंट किया प्रिंटर

विद्यालय में भेंट किया प्रिंटर

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल की ओर से टाउन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रिंटर भेंट किया है। क्लब अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने बुधवार को उक्त प्रिंटर विद्यालय प्रधानाचार्य विशु को सौंपा। इस दौरान रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में प्रिंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रधानाचार्य हंसराज बिस्सु की ओर से क्लब सदस्यों को इस बारे में अवगत करवाया गया तो उन्होंने इस आवश्यकता की पूर्ति की। गुप्ता ने कहा कि भविष्य में बच्चों व स्कूल के लिए किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर क्लब सदस्य आगे रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्लब भविष्य में नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इसके तहत जरूरतमंदों को व्हील चेयर उपलब्ध करवाने के लिए बैंक की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अतुल गुम्बर,...
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय कुम्हार समाज (कुंभकार) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनिवास किरोड़ीवाल का सोमवार को वार्ड 3 में पार्षद मोहनलाल बड़सीवाल के नेतृत्व में वार्डवासियों की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। वार्डवासियों ने किरोड़ीवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर शॉल ओढ़ाया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनिवास किरोड़ीवाल ने कहा कि सर्वसमाज को साथ लेकर सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव मनोज बड़सीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रामनिवास किरोड़ीवाल की मेहनत, लग्न और सर्वसमाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद है कि किरोड़ीवाल समाज की आशाओं पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर देवीलाल वर्मा, सोहनलाल, चम्पालाल लखेसर, चानणराम घोड़ेला, लेखराम, प्रकाश पेंटर, केराज घोडेÞला, आत्माराम घोड़ेला, कृष्ण ...
खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग

खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खराब हुई नरमा, ग्वार व मूंग की फसल का मुआवजा व बीमा क्लेम देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कृषि विस्तार हनुमानगढ़ उपनिदेशक दानाराम गोदारा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान नेता ओम स्वामी ने कहा कि अबकी बार नरमा, ग्वार व मूंग की फसल खराब मौसम, बीज कम्पनियों की ओर से दिए गए घटिया पेस्टीसाइड, अत्यधिक बारिश और तापमान के कारण जलकर नष्ट हो चुकी है। किसानों का जो फसल पर खर्चा हुआ है वह भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। अगली फसल की बिजाई में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने तुरंत प्रभाव से खराबे का सर्वे और क्रॉप कटिंग करवा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व बीमा क्लेम दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अखिल भारतीय किसान सभा 30 सितम्बर को कृषि...
नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

हनुमानगढ़
जन जागृति अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में एसपी ने की शिरकतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नशे व जुए-सट्टे के खिलाफ शहर के वार्ड पार्षदों की ओर से शुरू किए गए जन जागृति अभियान के तहत सोमवार को सुरेशिया स्थित जॉन मिल्टन लाइब्रेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल रहे। अध्यक्षता पार्षद प्रतिनिधि निरंजन नायक ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी डॉ. राठौड़ ने वार्ड पार्षदों के जन जागृति अभियान की सराहना की। साथ ही कहा कि नशा और जुआ-सट्टा सामाजिक बुराई है। नशे की गर्त में धंस रही युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। कोई अकेला कुछ नहीं कर सकता। इसलिए समाज के अन्य संगठनों व जनप्रतिनिधियों को भी आगे आकर इस तरह...
वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

हनुमानगढ़
बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में अबोहर बाइपास स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में सोमवार को समारोह हुआ जिसमें उन टॉपर्स का अभिनंदन किया गया जिन्होंने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज का नाम रोशन किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति डायरेक्टर तरुण विजय ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने हिसाब से खूब तैयारी करते हैं लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जिन्होंने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऐसे विद्यार्थी न सिर्फ जीवन में आगे बढ़ते हैं बल्कि दूसरों के लिए रोल मॉडल भी बन जाते हैं। तरुण विजय ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। कॉलेज प्रबंध समिति चेयरमैन आशीष विजय ने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में अपने कॉलेज के बच्चों का नाम देखना हमार...
बंदी सिखों की रिहाई के लिए निकाला रोष मार्च

बंदी सिखों की रिहाई के लिए निकाला रोष मार्च

हनुमानगढ़
खुद को जंजीरों में जकड़ काले कपड़े पहन रोष मार्च में शामिल हुए सिख समुदाय के नागरिकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सजा पूरी होने के बाद भी करीब 10-12 सालों से जेल में बंद बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर क्षेत्र के सिख समुदाय की ओर से सोमवार को पूर्व घोषणानुसार जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला गया। सिख समुदाय के नागरिक खुद को जंजीरों में जकड़ काले कपड़े पहन रोष मार्च में शामिल हुए। यह रोष मार्च टाउन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह शहीद बाबा महताब सिंह से शुरू हुआ जो जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंचकर सम्पन्न हुआ। यहां जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप सजा पूरी कर बंदी सिखों को शीघ्र रिहा करने की मांग की गई। सिख समुदाय के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रोष मार्च के जरिए 25 साल से अधिक समय से गैर कानूनी तौर पर जेलों में बंद बंदी सिख जगतार सिंह, दविन्द्रपाल सिंह, बलवंत सिंह राजोआना, परमजीत सिंह, जगत...
साइबर क्राइम से सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

साइबर क्राइम से सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

हनुमानगढ़
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के विधि संकाय के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम पंचायत भवन मक्कासर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नालसा, रालसा व डीएलएस के आदेशों की पालना में विधि छात्र-छात्राओं की ओर से अलग-अलग टीम बनाकर साइबर क्राइम मुक्त राष्ट्र अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया व विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर से विधि छात्र-छात्राओं को कुलसचिव डॉ. श्यामवीर सिंह एवं डायरेक्टर जनरल गिरिश चावला की ओर से रवाना किया गया। ग्राम पंचायत मक्कासर पहुंचने पर विधि छात्र-छात्राओं का ग्राम सरपंच बलदेव सिंह, जनतासिंह व अन्य गणमान्य नागरिकों की ओर से ग्राम पंचायत भवन में स्वागत किया गया। शिविर में भाखड़ा नहर परियोजना के नवनिर्वाचित चेयरमैन मनप्रीत सि...
ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन से निखरेगी प्रतिभा : विधायक

ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन से निखरेगी प्रतिभा : विधायक

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले भर में सोमवार से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतर्गत चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ मौके पर ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल व जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने ध्वजारोहण कर ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का उद्घाटन किया। ओलंपिक खेल के उद्घाटन के बाद विधायक की ओर से राजीव गांधी स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद हॉकी ग्राउंड का लोकार्पण भी किया गया। हॉकी का खेल मैदान नगर परिषद की ओर से तैयार करवाया गया है। ओलंपिक खेल के ...
धान-मूंग की सरकारी खरीद की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

धान-मूंग की सरकारी खरीद की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
किसानों से जुड़ी छह सूत्री मांगों को लेकर जिला कलक्टर के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धान-मूंग की सरकारी खरीद करने सहित किसानों से जुड़ी छह सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के रेशमसिंह ने बताया कि धान और मूंग की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द सरकारी खरीद पर किसान का दाना दाना खरीदा जाए। जिले में कृषि कनेक्शन में कई स्थानों पर लम्बे समय से बिजली के मीटर खराब हैं। बार-बार विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एवरेज बिल के नाम पर किसानों के साथ ठगी की जा रही है। इससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाए। उन्होंने बताया कि किसान ...
परिषद और सीएमआर में हुए समझौते को लागू करने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

परिषद और सीएमआर में हुए समझौते को लागू करने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब 11 माह पहले राजस्व सेवा परिषद और सीएमआर में हुए समझौते की पालना न होने से नाराज राजस्व सेवा कर्मियों ने पूर्व घोषणानुसार सोमवार से दोबारा सत्याग्रह आंदोलन का आगाज कर दिया। करीब एक सप्ताह तक राजस्व सेवा कार्मिक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाएंगे। राजस्व सेवा परिषद के सदस्यों ने राज्य सरकार की ओर से विभाग के कार्मिकों से संबंधित पत्रावलियां और प्रशासनिक स्वीकृति पर वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांगों को लेकर विधायक चौधरी विनोद कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्व मंत्री की ओर से राजस्व सेवा परिषद की जिन पत्रावली और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। उनको शीर्ष नौकरशाही ने एक कोने में पटक रखा है। इसको लेकर प्रदेश भर के राजस्व कर्मचारी और अधिकारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इससे सभी में असंतोष का माहौल है। इसको लेकर सत्याग्रह आंदोलन करने ...