Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

तेल चोरों का आंतक

तेल चोरों का आंतक

हनुमानगढ़
पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। पिछले कुछ दिनों से पीलीबंगा क्षेत्र में खड़े वाहनों से डीजल चोरी होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार रात को पीलीबंगा के वार्ड नंबर 1 से रात को खड़े ट्रक से लगभग 300 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना मिली। ट्रक ड्राइवर पाला राम ने बताया कि वह कल रात को रामामंडी के लगभग 380 लीटर डीजल डलवा कर लाया था। रात 11.30 बजे गाड़ी अपने घर के आगे खड़ी कर दी और जब सुबह उठा तो तेल की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था। देखने पर टंकी खाली थी। पालाराम ने पीलीबंगा थाने मैं सूचना दी तो पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की। ज्ञात रहे कि लगभग 20 दिन पहले भी इसी जगह से पाला राम के ट्रक से तेल चोरी हुआ था और वह भी सूचना थाने में दी गई थी परंतु चोरों का कोई पता नहीं लगा। क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। ट्रक चालकों ने पुलिस प्रशासन से रात को गशत बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।...
मेहनत लाई रंग

मेहनत लाई रंग

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। हरियाणा की पावन धरा पर 13 जून को लाला बृजलाल गुप्ता के घर श्रीमती रुक्मणि देवी की कोख से सुशील गुप्ता ने जन्म लिया। प्रारंभिक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद शादी श्रीमती मीना गुप्ता से हुई। उसके बाद आपने शिक्षा के छेत्र में प्रवेश किया। अग्रवाल समाज के अग्रज महाराजा अग्रसेन के नाम से विद्यालय खोल कर इलाके के होनहारों को अच्छी शिक्षा का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया। शुरुवाती दौर में अनेकों कठनाइयो का भी सामना करना पड़ा। किन्तु आपकी लग्न, निष्ठा व कार्य के प्रति समर्पित भाव के चलते आपकी मेहनत रंग लाई। आप की मेहनत रंग लाई और सर्व प्रथम महाविधालय भादरा में खोला जिसमे निर्धन, असहाय बच्चो को शिक्षा में भारी फीस में रियायत करवाई। आपके शिक्षा मंदिर से अनेकों छात्र-छात्राएं छोटे बड़े पदों पर आसीन है। आपने शिक्षा जगत में नया अध्याय स्थापित किया है। इसी के मध्य नजर गहलोत सरकार ने ...
गो उपचार केन्द्र का विधायक अमित चाचाण ने किया विधिवत शुभारंभ

गो उपचार केन्द्र का विधायक अमित चाचाण ने किया विधिवत शुभारंभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। यहां श्रीराम वाटिका के समीप गो उपचार केन्द्र का रविवार को विधायक अमित चाचाण विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने की। केन्द्र पर लंपी रोग से पीड़ित गोवंश का उपचार होगा। विधायक अमित चाचाण ने गाय के सवामणि का भोग लगाकर केन्द्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कस्बें के गणमान्य नागरिक व गोभक्त मौजूद थे। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर भामाशाहों व दानदाताओं की नगरी हैं। गोवंश पर जो संकट आया हैं। इसके लिये सभी को सामुहिक रूप से कार्य करना होगा। इसके लिये किसी प्रकार से धन की कमी नही रहने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि गाय का दर्जा सबसे ऊपर हैं। गाय की सेवा से मन को शांति मिलती हैं। उन्होंने बताया कि इस गो उपचार केन्द्र पर नोहर विधानसभा क्षेत्र म...
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

हनुमानगढ़
सीएमएचओ ने किया सीएचसी का निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने रविवार को पीलीबंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय बैठक ली तथा स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी इंचार्ज डॉ. सुनील अग्रवाल एवं डॉ. हरिओम बंसल से चिकित्सकीय योजनाओं एवं स्टॉफ की जानकारी ली। विभागीय बैठक के दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निर्माण स्थल पर जाकर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ठेकेदार से निर्माण के बारे में जानकार...
रोहित गोयल अध्यक्ष व नीतिन सिंगला सचिव नियुक्त

रोहित गोयल अध्यक्ष व नीतिन सिंगला सचिव नियुक्त

हनुमानगढ़
लियो क्लब का गठनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से रविवार को लियो क्लब का गठन किया गया। इस मौके पर लॉयन्स क्लब के रीजन चेयरपर्सन राधाकृष्ण सिंगला व लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी अध्यक्ष राजेश दादरी ने क्लब के अध्यक्ष पद पर रोहित गोयल, उपाध्यक्ष पद पर गगन भार्गव, सचिव पद पर नीतिन सिंगला व कोषाध्यक्ष पद पर आशीष सिंगला को नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी अध्यक्ष राजेश दादरी ने कहा कि लॉयन्स क्लब समाजसेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। समाजसेवा की इसी भावना को युवाओं में पैदा करने के लिए लियो क्लब का गठन किया गया है। लियो क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित गोयल ने कहा कि लियो क्लब की पूरी टीम को साथ लेकर लॉयन्स क्लब की प्रेरणा से सदैव सामाजिक कार्यांे में अग्रणी रहने का प्रयास रहेगा। उन्होंन...
ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव मैदान सज कर तैयार

ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव मैदान सज कर तैयार

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने सत्ता पक्ष पर लगाया मनमानी करने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव मैदान सज कर तैयार हो चुके हैं। गांवों में जगह-जगह सभाएं हो रही हैं। इसी बीच गांव लीलांवाली में ग्रामीणों ने सत्ता पक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 5 फार्म निरस्त करने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। रविवार को गांव के गुवाड़ में ग्रामीणों की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में ग्रामीणों की ओर से विशेष रूप से पूर्व विधायक कृष्ण कड़वा को आमंत्रित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण प्रकाश गोदारा ने कहा कि गांव लीलांवाली सत्ता पक्ष का निवास है और यहां वह अपनी पूरी राजनीति खेलते हैं। इसी के साथ-साथ अपने चहेते को उप सरपंच सहित अनेकों पद दे रखे हैं। वर्तमान में सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव म...
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, मंगत प्रथम व अनुराधा द्वितीय

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, मंगत प्रथम व अनुराधा द्वितीय

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्या भारती विद्यालय की ओर से रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेलकूद प्रतियोगिता प्रबंध समिति सदस्य दीपक जांगिड़, खेल प्रमुख अरविंद कुमार शर्मा की ओर से खिलाड़ियों का परिचय लेकर एवं दौड़ प्रारंभ करवाकर किया गया। आयोजन समिति सदस्य गंगाधर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हनुमानगढ़, पीलीबंगा, पल्लू, नोहर सहित चार विद्या मंदिरों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में आशुतोष, निर्मल सिंह, शिवकुमार एवं 200 मीटर दौड़ में दिलखुश, हर्षित सोनी, 400 मीटर दौड़ में निर्मलसिंह और नजमा प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार प्रथम, लंबी कूद प्रतियोगिता में राहुल सोनी प्रथम, कृष्णलाल द्वितीय, रिले रेस में आशुतोष हनुमानगढ़ दल विजय रहा। बाल वर्ग में 400 मीटर में जसविन्...
एक शाम बालाजी के नाम जागरण 17 सितम्बर को

एक शाम बालाजी के नाम जागरण 17 सितम्बर को

हनुमानगढ़
क्लब सदस्यों ने प्रचार रथ किया रवानाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के श्री नवयुवक क्लब की ओर से एक शाम बालाजी के नाम जागरण का आयोजन 17 सितम्बर को किया जा रहा है। जागरण के आयोजन को लेकर रविवार को प्रचार रथ रवाना किया गया। प्रचार रथ को जागरण स्थल लोहिया कॉलोनी से शेरसिंह व क्लब सदस्यों की ओर से बालाजी के जयकारों के साथ रवाना किया गया। यह प्रचार रथ टाउन के प्रत्येक गली-मोहल्ले में पहुंच कर बालाजी के जागरण में पहुंचने का न्यौता आमजन को देगा। क्लब अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया श्री बालाजी के जागरण में सालासर दरबार से पावन ज्योत लाई जाएगी। जागरण को लेकर बालाजी की मूर्ति कारीगरों की ओर से तैयार की जा रही है। जागरण से पूर्व 15 सितम्बर को रात्रि 8.15 बजे श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री रघुनाथ मंदिर मंडली की ओर से किया जाएगा। बालाजी की सवामणी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। जागरण में बाहर से आए गायक...
रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल के जरिए तराशे जा रहे पात्र

रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल के जरिए तराशे जा रहे पात्र

हनुमानगढ़
करीब बीस साल बाद दुर्गा मंदिर धर्मशाला में होगा रामलीला का मंचनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला में करीब बीस साल बाद फिर से रामलीला का मंचन होता हुआ नजर आएगा। श्री रामलीला रंगमंच समिति के बैनर तले रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रोजाना देर शाम तक रिहर्सल कर पात्रों को तराशा जा रहा है। उनकी कमियों को दूर किया जा रहा है। खास बात यह कि श्री रामलीला रंगमंच समिति के रामलीला मंचन में पुराने व मंझे हुए कलाकार हिस्सा लेंगे। करीब 50 सालों से रामलीला मंचन में हिस्सा ले रहे गिरीराज शर्मा रावण की भूमिका में नजर आएंगे। समिति ने रामलीला मंचन के लिए नए कलाकारों को भी मौका दिया है। कोरोना काल के चलते दो साल से रामलीला बंद थी। इस बार रामलीला शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह है। समिति के कपिल शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन 24 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक किया जाएग...
महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में आत्महत्या के केस दो गुना अधिक

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में आत्महत्या के केस दो गुना अधिक

हनुमानगढ़
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला एवं रैली का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला इकाई की ओर से शनिवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी वरिष्ठ मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ओपी सोलंकी ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस बार डब्ल्यूएचओ ने कार्य करके उम्मीद जगाना (क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन) थीम दी है। उन्होंने बताया कि विश्व भर में हर 100 में से एक मृत्यु आत्महत्या के कारण होती है। लगभग पूरे विश्व में हर साल 703000 व्यक्तियों के आसपास जो मृत्यु है वह आत्महत्या के कारण होती है। पुरुषों में औरतों की अपेक्षा आत्महत्या 2 गुना अध...