गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
कोरोना काल के बाद शहीदी जोड़ मेला का बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, उमड़ी संगतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह शहीद बाबा महताब सिंह छावनी बूढ़ा दल में शनिवार को सालाना शहीदी जोड़ मेला भरा। क्षेत्र व दूर-दराज से भारी तादाद में पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। शिरोमणि सेवा रतन, शिरोमणि पंथ रतन, सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलवीर सिंह अकाली 96वें करोड़ी मुखी बुड्ढा दल पंजवा तख्त की सरपरस्ती में कोरोना काल के चलते दो साल बाद बड़े स्तर पर हुए जोड़ मेले के आयोजन को लेकर संगत में जबरदस्त उत्साह नजर आया। आसपास के गांवों से संगत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, दुपहिया व चौपहिया वाहनों तथा बसों में सवार होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इससे पहले सुबह जोड़ मेले के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में 21 जुलाई से चल रहे इकोतरी साहिब के श्री अखंड पाठ के भोग...








