Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कब्जा हटवाने व सरपंच पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

कब्जा हटवाने व सरपंच पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत 2 केएनजे में गली से कब्जा हटवाने व सरपंच पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चक 2 केएनजे के वार्ड 4 व 6 निवासी ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड 4 व 6 में से बलदेव सिंह पुत्र संतासिंह बाजीगर सहित करीब 15 घरों का रास्ता है। यही रास्ता गुरुद्वारा साहिब को भी जाता है। इस गली में मनजिन्द्र मण्डल नामक व्यक्ति ने कब्जा कर निर्माण कर रखा है। इस कारण गली पूरी तरह से बंद हो गई है। आने-जाने को रास्ता नहीं बचा है। ग्रामीणों के अनुसार जब वे कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच जीवणी देवी से मिलने गए तो उन्हें सरपंच का पुत्र रतन धवल मिला। ग्रामीणों ने उसे अपनी समस्या बताई तो रतन धवल ने कहा कि यह कब्जा नहीं है, इ...
पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पंचायत समिति कार्यालय में सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन, विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत की गलियों से पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नाराज गांव दो केएनजे के ग्रामीणों ने गुरुवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनर तले टाउन स्थित पंचायत समिति कार्यालय में प्रदर्शन किया। पार्टी के तहसील सचिव शेरसिंह शाक्य के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पंचायत समिति कार्यालय में सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी भी की। इसके बाद विकास अधिकारी को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। शेरसिंह शाक्य ने बताया कि ग्राम पंचायत 2 केएनजे के वार्ड 9 में शमशान घाट बना हुआ है। उसको मात्र एक ही गली लगती है जो गुरनायब सिंह के घर से लेकर शमशान घाट तक जाती है। लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था न होने से इस गली में हर समय पानी भरा रहता है। इस गली में घरों से निकलने ...
शहर की बेशकीमती भूमि बेचने पर लगे रोक

शहर की बेशकीमती भूमि बेचने पर लगे रोक

हनुमानगढ़
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहर की बेशकीमती भूमि बेचने के लिए नगर परिषद को रोकने एवं स्पिनिंग मिल को शीघ्र शुरू करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान न होने पर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान पार्टी सचिव रामकुमार ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय की समस्याएं लम्बे अर्से से लम्बित हैं। जिन पर सरकार की ओर से विधानसभा चुनावों से पूर्व की गई घोषणा को अमल में नहीं लाया गया है। उन्होंने मांग की कि नगर परिषद को शहर की भूमि बेचने के लिए रोका जाए क्योंकि नगर परिषद की ओर से पिछले दिनों से लगातार बेशुमार भूमि का बेचान किया जा चुका है। स्पिनिंग मिल क...
वीडीओ ने जिला कलक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन

वीडीओ ने जिला कलक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
प्रदेशव्यापी वादाखिलाफी आक्रोश आंदोलन के तहत 10 सितम्बर तक देंगे धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लिखित समझौता लागू करने की राज्य सरकार से मांग कर रहे ग्राम विकास अधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व घोषणानुसार प्रदेशव्यापी वादाखिलाफी आक्रोश आंदोलन नया नहीं न्याय चाहिए के तहत जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन 10 सितम्बर तक चलेगा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे वीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि इन दस दिनों में भी सरकार नहीं चेती तो जयपुर में शहीद स्मारक पर प्रदेश भर के हजारों वीडीओ आमरण अनशन शुरू करेंगे। धरने पर बैठे वीडीओ ने नया नहीं, न्याय चाहिए के नारे लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और समझौता लागू करने की मांग दोहराई। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रमेश कुमार ने बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ पिछले साल में सितम्बर माह से ...
विजेता टीमों को किया सम्मानित

विजेता टीमों को किया सम्मानित

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव समन्दनगर (चक ज्वालासिंहवाला) के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। चार दिन तक हुए आयोजन में खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में दमखम दिखाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरमीत सिंह व रविन्द्रसिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रेशम सिंह ने की। अतिथियों की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अथितियों की ओर से खेल ध्वज को सम्मान के साथ उतारा गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के रूप में किए गए नवाचार के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उम्मीद है कि शासन के ऐसे प्रयास...
गुर इतिहास का किया बखान

गुर इतिहास का किया बखान

हनुमानगढ़
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित रात्रिकालीन दीवान सजाएहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानकसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित रात्रिकालीन दीवान सजाए गए। इसके तहत श्री सुखमणि साहिब के पाठ, रहरास साहिब के उपरांत कथावाचक, कीर्तनी जत्था गुरप्रीत सिंह जैतसर वालों ने गुरबाणी, गुर इतिहास श्रवण करवाया। कीर्तन के पश्चात हैड ग्रंथी जोगिन्द्र सिंह की ओर से शहर की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की गई। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार अध्यक्ष बलकरण सिंह ने बताया कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर रात्रि को खुले दीवान सजाए गए। भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंची। कथावाचक गुरप्रीत सिंह जैतसर वालों ने गुरु इतिहास का बखान किया। इस दौरान धर्म प्रचार कमेटी की ओर से सभी गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों के समक्ष मां...
गणेश महोत्सव 31 से, किया भूमि पूजन

गणेश महोत्सव 31 से, किया भूमि पूजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की स्वर्णकार सभा समिति व मराठा मंडल की ओर से 31वां गणेश महोत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर तक टाउन की सोनी मार्केट में मनाया जाएगा। गणेश महोत्सव से पहले सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। पंडित की ओर से पूर्ण विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। भूमि पूजन मुख्य यजमान विनोद सहदेव की ओर से करवाया गया। सभा समिति उपाध्यक्ष विनोद ने सोनी बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के 2 वर्ष के बाद इस बार मनाए जा रहे महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान सुबह-शाम पूजा व आरती एवं सुंदरकांड का पाठ-अमृतवाणी का आयोजन भी होगा। 9 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कार्यक्रम श्रीगंगानगर रोड पर स्थित नहर पर किया जाएगा। सोमवार को भूमि पू...
निशुल्क सिद्धयोग का शिविर आयोजित

निशुल्क सिद्धयोग का शिविर आयोजित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र जोधपुर की ओर से निशुल्क सिद्धयोग का दूसरा शिविर हनुमानगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांव एवं शहरों से बहुत से साधकों ने हिस्सा लिया। शिविर में समर्थ सद्गुरु सियाग ने शक्तिपात मंत्र दीक्षा देते हुए कहा कि जाग्रत कुंडलिनी साधक का मन प्राण इन्द्रियां अपने नियंत्रण में स्वत: यौगिक क्रियाए बंध मुद्रा प्राणायाम आदि करवाती हैं। इसी से सभी रोग ठीक हो रहे हैं। मंत्र जाप से साधक को आनंद आने लगता है एवं इससे सभी नशे छूट जाते हैं। साधकों को दिए गए मंत्र का जाप पूरे दिन करना होता है एवं 15-15 मिनट सुबह-शाम ध्यान करना होता है। इसी से बीमारियां ठीक होती हैं। साधक की वृतियां सात्विक हो जाती हैं, नशे छूट जाते हैं। सिद्धयोग की विधि गृहस्थ में रहते हुए मोक्ष को प्राप्त करने की विधि हैं। इसमें नाम जाप आधार है। शिविर में अलग-अलग रोगियों एवं...
एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सिखाया भांगड़ा

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सिखाया भांगड़ा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंजाबी संस्कृति से जुड़े मुख्य नृत्य भंगड़ा को जिंदा रखने के लिए मशहूर भांगड़ा प्रशिक्षिका एशले कौर की ओर से जंक्शन के एवोल्वो फिटनेस सेंटर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया गया। फिटनेस ट्रेनर एशले कौर की ओर से शहरवासियों को फिट रखने के लिए भांगड़ा सत्र का आयोजन किया। भांगड़ा सत्र की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद एकाएक पंजाबी गीतों की प्रस्तुति पर एशले कौर ने भांगड़ा किया। एशले कौर के साथ शहरवासियों, कोच व नन्हें खिलाड़ियों ने भी भांगड़ा किया। कार्यक्रम में शहरवासियों ने फिट रहने के बारे में सीखा। इस दौरान एशले कौर ने कहा कि भांगड़ा शब्द सुनते ही शरीर में जान आ जाती है। भांगड़ा फिटनेस का एक हिस्सा है। भांगड़ा को प्यार करें। बच्चों को पंजाबी लोक नाच भांगड़ा के बारे में बताएं। भांगड़ा को प्रम...
ट्रक यूनियन कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने की मांग

ट्रक यूनियन कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने की मांग

हनुमानगढ़
हाउसिंग बोर्ड के वाशिंदों ने किया रोष-प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ट्रक यूनियन को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जंक्शन स्थित हाउसिंग बोर्ड के वाशिंदों ने सोमवार को ट्रक यूनियन कार्यालय के समक्ष रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहल्लेवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर रेलवे फाटक के पास हाउसिंग बोर्ड की तरफ जाने वाली सड़क पहले ही संकरी है। ट्रक रोजाना बैरिकेड्स तोड़ते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बैरिकेड तोड़ दिया। इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने पुलिस थाना में परिवाद पेश भी किया। ऐसे में यहां अवैध रूप से संचालित ट्रक यूनियन कार्यालय का कब्जा हटाकर ट्रासपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। पार्षद श्यामसुन्दर झंवर ने बताया कि ट्रक यूनियन के लिए बायपास रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर में भूमि आरक्षित है परन्तु ट्रक यूनियन के स...