Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कल मनाया जाएगा भगवान गणेश महोत्सव

कल मनाया जाएगा भगवान गणेश महोत्सव

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित रिद्धि सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश का जन्म महोत्सव 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12.15 बजे भगवान की महाआरती के साथ 51 किलोग्राम के लड्डू का भोग लगेगा। रात्रि को गोविंद गोधाम जागरण मंडल की ओर से जागरण किया जाएगा। इसी दिन से 11 दिवसीय गणेश महोत्सव प्रारंभ होगा। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में भगवान गणेश का महाभिषेक सुबह 10.15 बजे और महिला मंडली की ओर से कीर्तन शाम को 4 से 6.30 बजे तक किया जाएगा। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन 9 सितंबर को शोभायात्रा निकालने व मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चंदूराम शर्मा ने दी।...
जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का ‘महाकुंभ’ शुरू

जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का ‘महाकुंभ’ शुरू

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ ब्लॉक के गांव फतेहगढ़ में विधायक ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का शुभारंभहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्टÑीय खेल दिवस पर सोमवार को जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतों में एकसाथ राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी मौके पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन सभी छह खेलों कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और शूटिंग वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट एवं हॉकी के मुकाबलों में बालक और बालिका दोनों वर्ग, खो-खो में केवल बालिका वर्ग और शूटिंग वॉलीबॉल में केवल बालक वर्ग ने हिस्सा लिया। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल शुभारंभ का जिला स्तरीय कार्यक्रम भादरा की ग्राम पंचायत भिरानी में आयोजित हुआ। इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक में मुख्य समारोह ...
कांस्य पदक जीतकर फहराया परचम

कांस्य पदक जीतकर फहराया परचम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हाल ही में वियतनाम में आयोजित हुई सातवीं एशियन पैरा ताईक्वांडो ओपन चैम्पियनशिप-2022 में संदीपसिंह मान ने कांस्य पदक जीतकर हनुमानगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। मूलत: 21 से 23 अगस्त तक आयोजित इस चैम्पियनशिप में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी संदीपसिंह मान ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक झटका। इसके साथ ही संदीपसिंह मान इस भार वर्ग में पदक जीतने वाले पहले पैरा भारतीय खिलाड़ी बने। इस चैम्पियपशिप में भारत के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। इसमें से एक कांस्य पदक हनुमानगढ़ के खिलाड़ी संदीप मान को मिला। संदीपसिंह मान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि इससे पहले संदीपसिंह मान 4-5 जून को बुल्गारिया में आयोजित प्रथम ताईक्वांडो पैरा ग्रांड प्रिक्स में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय पैरा ताईक्वांडो पैरा खिलाड़ी बने थे। अभी ...
नशे के चलते बढ़ रहे अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए निकाली रैली

नशे के चलते बढ़ रहे अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए निकाली रैली

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जिला पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी, संकल्प फाउंडेशन का कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नशे के चलते बढ़ रहे अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिए संकल्प फाउंडेशन की ओर से सोमवार को जंक्शन में रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान जंक्शन पुलिस, यातायात पुलिस कर्मी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी साथ रही। यह रैली हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी और खुंजा क्षेत्र में निकाली गई। रैली को शिव कुटिया के पास से जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा, संकल्प फाउंडेशन जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच, महासचिव विजयसिंह चौहान आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति बढ़ी तेजी से फैल रही है। यह स...
कांग्रेस शासन में शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय : चाचाण

कांग्रेस शासन में शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय : चाचाण

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
विधायक ने विकास कार्यांे का किया लोकार्पणनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक अमित चाचाण ने शनिवार को क्षेत्र के गांव जसाना में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने की। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हुये विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा विधायक कोटे से अम्बेडकर भवन में बने करीब 8 लाख की लागत से कमरे व बरामदे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अन्यत्र नही जाना पड़े। इसके लिये कांग्रेस शासन में शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। विधायक ने कहा कि ग्...
कार्यकर्ता सम्मेलन आज

कार्यकर्ता सम्मेलन आज

हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के अग्रवाल पैलेस में सोमवार को प्रात: 11 बजे बसपा का जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल पैलेस एवं अन्य स्थानों पर में बसपा के झंडे,बैनर एवं होर्डिंग लगाएं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा भी हनुमानगढ़ पहुंच चुके हैं। बसपा प्रदेश महासचिव भोलासिंह ने बताया की सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा राज्य सभा सांसद एवं मुख्य प्रदेश प्रभारी राम जी गौतम, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीता राम सीला आदि पदाधिकारी शिकरत करेंगे।...
टिब्बी ब्लॉक में 1411 टीमें लेंगी हिस्सा, तैयारियां पूर्ण

टिब्बी ब्लॉक में 1411 टीमें लेंगी हिस्सा, तैयारियां पूर्ण

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
आज से शुरु होंगे ग्रामीण ओलंपिक खेलटिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। नगरपालिका सहित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सोमवार से शुरु हो रहे चार दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को कस्बे में जागरुकता रैली निकाली गई। पैदल निकाली गई रैली को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि कुलवंत सिंह सुथार, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, प्रधानाचार्य जगदीश कुमार भाटी, रोहिताश चुघ आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं व अन्य स्टूडेंट्स ने भाग लिया। रैली में खेल से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर के साथ नारे लगाकर खेल जागरुकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में खिलाड़ियों को बढ़ चढ़ भाग लेने की बात की। सोमवार सुबह आठ से कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेज...
इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

हनुमानगढ़
थालड़का (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव भगवान के मुख्य चौपाल में इंटरलॉकिंग एवं नालियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चौपाल में इंटरलॉकिंग एवं नालियों का कार्य करें मुख्य चौपाल का सौंदर्य करण करवाया जा रहा है पूरे चौपाल में विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे लगाकर के पूरे चौपाल को सौंदर्य करण मनाया जाएगा। आपको बता दें कि गांव के मुख्य चौपाल में पहली बार निर्माण कार्य करवाया जा रहा है इससे पहले कभी नहीं हुआ था। गांव के मुख्य चप्पल मैं सबसे ज्यादा गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई थी वह भी अब दूर हो जाएगी क्योंकि भी पूरे मुख्य चौपाल को बनाने के बाद में गंदे पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत द्वारा चेंबर बनाकर के नालियों के द्वारा गंदे पानी की निकासी करवाई गई।एवं बरसात के पानी की निकासी के लिए भी सही कार्य करवाया जा रहा है भविष्य में होने वाली बरसात से मुख्य चौपाल में पानी इकट्ठा नहीं होगा। मौके ...
श्रीश्याम देवाय: गोशाला में शैड का लोकार्पण

श्रीश्याम देवाय: गोशाला में शैड का लोकार्पण

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। समीपवर्ती ग्राम डूंगराना की श्रीश्याम देवाय गौशाला में परम श्रृदेय गुरु जी श्रीचन्द्र जी शर्मा की सद्प्रेरणा से गौ भक्त नरेन्द्र यादव गुरूग्राम निवासी द्वारा निर्मित गौमाता के लिए शैड का लोकार्पण नरेन्द्र यादव व दयानंद खोखेवाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में यादव का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए गौशाला समिति के जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत ने गौमाता पर आयी विपदा में सबको सहयोग करने का आह्वान किया। खोखेवाला ने यादव का आभार व्यक्त करते हुए गौशाला में और सहयोग करते रहने का भरोसा दिलाया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि दारासिंह भाम्बी, मनीराम मून्ड, बनवारी मोठसरा, कृष्ण महला, रामकुमार मून्ड, सुखराम खाती, राजेन्द्र झाझड़िया, शिवकुमार शर्मा, टोनी सर्राफ, मांगी बजाज, गौरीशंकर घेऊवाला, राजकुमार सोनी, गौशाला समिति क...
दो बेटियों की शादी में सहयोग

दो बेटियों की शादी में सहयोग

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव सरदारपुराबास (ग्राम पंचायत चिड़िया गांधी) के सामाजिक सरोकार के कार्यो से जुड़े ग्रामवासियों ने आपसी मेलजोल व प्रेम भाव को बनाएं रखते हुए गांव की दो बच्चियों की शादी में आपसी सहयोग से करीब 61 हजार रूपये एकत्रित कर इनसे घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान खरीद कर कन्या दान के रूप में भेंट कर एक अच्छी पहल की हैं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से एकत्रित की गई इस राशि से दोनों बच्चियों के लिए घरेलू उपयोग का सामान एक फ्रीज, एक वाशिंग मशीन, एक मघानी, एक प्रेस, दो लगेज बेग, 2 संदूक, दो कूलर, एक ड्रेसिंग, एक मेज, 4 कुर्सी, 2 पीढ़ी, 2 चारपाई, 10 सूट व 61-61 बर्तन कन्या दान के रूप में भेंट कर सहयोग कर सामाजिक सरोकार के तहत एक अनूठी पहल कर सहयोग किया है। विदित रहे कि इससे पूर्व भी सरदारपुराबास के ग्रामीणों ने करीब 8-9 माह पहले गांव के एक मजदूर की बिजली करंट लगन...