Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

दिव्यांग चिन्हिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन

दिव्यांग चिन्हिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन

हनुमानगढ़
मिर्जावाली मेर (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ की सचिव एवं एडीजे श्रीमती संदीप कोर के दिशा-निर्देशानुसार व ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमान रामपाल वर्मा तथा उपखंड अधिकारी सुश्री संजना जोशी के मार्गदर्शन में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जावाली मैर में अस्पृश्यता से मुक्ति और अत्याचारों की रोकथाम एवं दिव्यांग चिन्हितिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य श्रीमती रीना कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा मेघवाल मौजूद रही। ताल्लुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के पीएलवी एवं जन सेवक हरबंस लाल द्वारा जनसेवा वाहन के माध्यम से टिब्बी के पी एल वी अनिल कुमार मीणा के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जावाली मैर में बच्चों व ग्रामी...
ओलम्पिक टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, तैयारियां पूरी

ओलम्पिक टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, तैयारियां पूरी

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
सूरांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरांवाली में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का कल सोमवार को होगा आगाज। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं सहित सभी ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, बेसब्री से कर रहे है इंतजार। मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार सुबह 9 बजे विधिवत रूप से खेलों का महाकुंभ होगा शुरू आयोजन को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल। उदघाटन समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच सहित गणमान्य नागरिक करेंगे शिरकत। प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश की पूरी टीम जुटी हुई है व्यवस्था बनाने में आयोजन स्थल गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान किया गया है तैयार, युवाओं सहित पंचायत का हर नागरिक कर रहा है सहयोग, ओलम्पिक खेल सरकार की अच्छी शुरुआत हर तरफ हो रही है सराहना ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर आज दिनाँक 28 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री बंशी लाल जी सिहाग ने आज खेल मैद...
प्रौढ़ धावक ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

प्रौढ़ धावक ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। शनिवार को गन्धेली में प्रौढ़ धावक रूघवीर सिह खोड पधारने पर उन्होंने सबसे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गन्धेली में जाकर बच्चों को नशे से दूर रहने के विचार प्रकट बच्चों से बातचीत की अध्यापकगण से भी मिले उसके बाद वह मैन बाजार में युवाओ और ग्रामवासियों से मिले नशे से दूर रहने के बारे में जानकारियां बताई नशे से दूर रहने व पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को गंधेली गांव का दौरा किया इस दौरान प्रौढ़ धावक ने युवाओं को बताया कि मैं 75 वर्षीय प्रौढ धावक प्रतिवर्ष 15 अगस्त 26 जनवरी को खोङा गांव से जिला मुख्यालय पर साइकिल पर जाता हूँ। इसके अलावा मैंने साइकिल पर दिल्ली व जयपुर तक की यात्रा कर चुका हूँ तथा एक दिन का अवैतनिक सैनिक बनाने की मांग को दो बार साईकिल पर दिल्ली प्रधानमन्त्री कार्यालय जा चुका हूँ तथा विभिन्न प्रौढ रेस मे सोने व ...
हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 4 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ आयोजित होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय जन चेतना भवन में पूर्व विधायक डॉ सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि आज देश में महंगाई अपनी सारी हदें तोड़ चुकी है, आम भारतीय नागरिक को दो वक्त के खाने के लाले पड़े हुए हैं, हर वर्ष लाखों बेरोजगारों की सेना विश्वविद्यालयों में तैयार होकर अनिश्चित भविष्य के चौराहे पर आ रही है लेकिन देश में रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है, अकेली सेना में ही एक करोड़ पद खाली पड़े हैं, किसान आत्मघात कर रहे हैं, महिलाओं, बच्चों व दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, आजादी के 75 साल बाद ऐसे हालात वाकई चिंता में डालने वाले हैं। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनो से 4 सितंबर...
महंगाई पर हल्ला बोल रैली 4 को

महंगाई पर हल्ला बोल रैली 4 को

हनुमानगढ़
-कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपीलरावतसर(सन्देश सन्देश संवादाता)। मंहगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मेघवाल धर्मशाला में पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल व पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर मेघवाल के नेतृत्व में हुई। पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास महंगाई रोकने एवं युवाओं को रोजगार देने की कोई कार्य योजना नहीं है। जनविरोधी नीतियां लागू करने वाली मोदी सरकार 8 साल से हर मोर्चे पर नाकाम रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचें। इस अवसर पर पूर्व विधायक आदराम मेघवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन रणजीत किरोड़ीवाल, देवीलाल मटोरिया, कृष्णलाल सिहाग, डॉ. महेंद्र सांगवाल, इकरामुद्दीन कुरैशी, सिकंदर खान, सुभाष स्वामी, पार्षद भगवती प्रसा...
हल्ला बोल रैली के लिए तीन हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

हल्ला बोल रैली के लिए तीन हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

हनुमानगढ़
जिला प्रभारी व महिला आयोग अध्यक्ष ने ली बैठकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व हनुमानगढ़ जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ व महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने हनुमानगढ़ में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मीटिंग ली। 4 सितम्बर की रैली के लिए हनुमानगढ़ जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज को इस रैली के लिए हनुमानगढ़ का समन्वयक नियुक्त किया गया है। मीटिंग में उन्होंने एआईसीसी के निर्देशानुसार 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रमुख पदाधिकारियों को विधानसभा वार मीटिंग कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को 4 सितम्बर को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी जिया उर रहमान ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं ने हमेश...
खेल से मिलती है अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल की सीख

खेल से मिलती है अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल की सीख

हनुमानगढ़
राजीव गांधी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में गत दिवस हनुमानगढ़ ब्लॉक में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, दौड़, कूद, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल खेलों का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संदीप कौर व शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित की गर्इं। प्रतियोगिताओं का आगाज प्राधिकरण सचिव संदीप कौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सचिव संदीप कौर ने खिलाड़ियों को खेलों के फायदे बताते हुए कहा कि खेल मैदान जीवन के लिए प्रशिक्षण मैदान है। खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल सिखाते हैं। खेल व्यक्ति के तन, मन व स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने मे...
भाद्रपद अमावस्या के उपलक्ष्य में लगाया भण्डारा

भाद्रपद अमावस्या के उपलक्ष्य में लगाया भण्डारा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाद्रपद अमावस्या के उपलक्ष्य में मनीशंकर जालंधरा परिवार की ओर से शनिवार को भण्डारे का आयोजन किया गया। टाउन की नई आबादी, गली नम्बर 12 स्थित श्री श्याम पिसाई केन्द्र पर लगाए गए भण्डारे का शुभारंभ फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था के अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल, नगर परिष्द उप सभापति अनिल खीचड़, हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, संरक्षक मदन गोपाल जिन्दल ने किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए भण्डारे में काफी संख्या में नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में चेतराम खीचड़, सुनील धूड़िया, शिवजी पुरोहित, जयकिशन सोनी, साजन धूड़िया, लवली, किशनावतार शर्मा, प्रदीप धींगड़ा, कन्हैयालाल, बालकिशन, देवकीनन्दन, पंकज जालंधरा, देवीसिंह, जसवन्त, सोनू, प्रेम जालंधरा, सूर्यकान्त, अमित, अशोक आदि ने सेवाएं दी।...
चुनी गई कॉलेज कैम्पस की ‘सरकार’, एबीवीपी का दबदबा

चुनी गई कॉलेज कैम्पस की ‘सरकार’, एबीवीपी का दबदबा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
छात्रसंघ चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को पोल हुए वोटों की शनिवार को गिनती का कार्य पूर्ण होने के साथ ही कॉलेज की सरकार का भाग्य मतपेटियों से बाहर आ गया। अधिकतर कॉलेजों में मतगणना शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही परिणाम सामने आ गया। अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विजयी रहे उम्मीदवारों के समर्थक छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर, डीजे व ढोल की थाप पर नाचकर जीत का जश्न मनाया। जिले में कहीं छात्र संगठन एबीवीपी, कहीं एनएसयूआई, कहीं एसएफआई तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। जिला मुख्यालय की बात करें तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए व समर्थन वाले प्रत्याशियों का कॉलेज की सरकार बनाने के लिए दबदबा रहा। विजयी उम्मीदवारों को परिणाम आने के बाद मुख्य चुनाव अधिक...
हड्डारोडी हटाने की मांग, राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

हड्डारोडी हटाने की मांग, राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव कोहला के नजदीक नगर परिषद की ओर से बनाई गई जिला स्तरीय हड्डारोडी को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर हड्डारोडी हटाओ संघर्ष समिति कोहला के सदस्यों ने शनिवार को राजस्व मंत्री रामलाल जाट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति सदस्यों ने बताया कि गांव कोहला के ग्रामीण पिछले 81 दिनों से गांव के पास जिला स्तरीय हड्डारोडी बनाने के खिलाफ बेमियादी धरना दे रहे हैं। परंतु प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की सुनवाई नहीं की जा रही। कई दिन पहले जब दो वाहनों में मृत पशुओं की हड्डियां भरकर यहां डाली गई थी तो उसकी बदबू से सारे गांव का खाना-पीना मुश्किल हो गया था। यदि यह हड्डारोडी नहीं हटाई गई तो ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो जाएगा तथा गांव उजड़ जाएगा। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हड्डारोडी को यहां से हटाकर गांव को उजड़ने से बचाने की मांग ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री स...