Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

ग्राम पंचायत धोलीपाल को उपतहसील का दर्जा देने की मांग

ग्राम पंचायत धोलीपाल को उपतहसील का दर्जा देने की मांग

हनुमानगढ़
युवा ग्राम विकास समिति ने राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत धोलीपाल को उपतहसील का दर्जा देने व अपवादित/विवादित खातों के निस्तारण की मांग को लेकर युवा ग्राम विकास समिति, धोलीपाल के सदस्यों ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हनुमानगढ़ दौरे पर आए राजस्व मंत्री को सर्किट हाउस में समिति अध्यक्ष एडवोकेट गुलाबसिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट गुलाबसिंह ने राजस्व मंत्री को बताया कि ग्राम पंचायत धोलीपाल स्टेट हाइवे संख्या 7 पर स्थित है। इस गांव के पांच से दस किलोमीटर के दायरे में हिरनावाली, 8 एलएलडब्ल्यू, सम्पतनगर, किकरवाली, चक 8 डीएलपी, अमरपुरा जालू, शाहपीनी, सिंहपुरा, इन्द्रपुरा, बुगलांवाली, छापांवाली लालबाई, मानुका, रोड़ांवाली सहित करीब 14-15 गांव हैं। यह सभी गांव वर्तमान में हनुमानगढ़-संगरिया के क्षेत्राधिकार के हैं। इन ग...
उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

हनुमानगढ़
महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला समानता दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजीविका की ओर से जिला मुख्यालय पर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, एसीईओ सुनील छाबड़ा, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक विक्रमसिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रवेश कुमार सोलंकी, अतिरिक्त कोषाधिकारी नीतू अरोड़ा, सीडीपीओ सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। अतिथियों की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। बैंक अधिकारियों की ओर से महिलाओं को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को कैसे अपने समानता के अधिकारों का उपयोग करना है, किस तरह जीवन में आगे बढ़ना है और किस तरह अपनी राह का चुनाव कर मंजिल तक पहुंचना है, इस बारे में जागरूक किया ...
रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को एपीओ करने की मांग

रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को एपीओ करने की मांग

हनुमानगढ़
भारत की जनवादी नौजवान सभा ने जिला कलक्टर के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक को एपीओ करने की मांग को लेकर भारत की जनवानी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलक्टर के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रघुवीर वर्मा ने आरोप लगाया कि राजस्थान पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक दीपक भोबिया लगातार भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पूर्व में हुई सम्राट कार्ड योजना में भी जांच में घोटाले की बात सामने आई। रोडवेज में निशुल्क पास का असंवैधानिक रूप से प्रयोग कर फर्जी तरीके से आय बढ़ाने का घोटाला भी सुर्खियों में रहा। ताजा मामले में गुरुवार को हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो के परिचालक को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी परिचालक ने पूछताछ में एसीबी ...
जिले में 1 लाख 44576 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 11445 टीमों का गठन

जिले में 1 लाख 44576 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 11445 टीमों का गठन

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला प्रशासन ने खेलों को हां, नशे को ना थीम पर जारी की कार्टून सीरिजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 29 अगस्त से ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर साइकिल रैली और पैदल रैली का आयोजन किया जा रहा है। गांव-गांव में खेल का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न टीमें अभ्यास करती नजर आ रही हैं। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने नवाचार करते हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्टून सीरीज भी जारी की है। कार्टूनिस्ट मस्तान सिंह एवं वरिष्ठ लेखक डॉ. भारत ओला के सहयोग से यह कार्टून सीरीज जिला प्रशासन ने जारी की है। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला खेल अधिकारी शमशे...
गणपति महोत्सव के लिए तैयार कर मूर्तियां

गणपति महोत्सव के लिए तैयार कर मूर्तियां

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गणपति महोत्सव के लिए क्षेत्र के मूर्तिकारों की ओर से गणपति बप्पा की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तिकारों को दूर-दूर से मूर्ति बनाने के आॅर्डर मिले हैं। इसलिए दिन-रात मूर्तिकार मूर्ति बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। मूलत: सिरोही जिले के रहने वाले व वर्तमान में टाउन में रह रहे मूर्तिकार प्रकाश पुत्र मोहनलाल ने बताया कि वे करीब 25 सालों से हनुमानगढ़ में मूर्ति बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस बार 31 अगस्त को गणपति उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। महोत्सव मनाने के लिए मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। हालांकि कोरोना काल के चलते पिछले दो साल मूर्ति बनाने का कार्य कम हुआ। लेकिन इस बार अच्छा कार्य चल रहा है। हर तरह की गणपति की मूर्तियों का निर्माण किया गया है और किया जा रहा है। उनके पास सरदारशहर, रतनगढ़, गोगासर, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, संगरिया...
काले कपड़े पहनकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वीडीओ

काले कपड़े पहनकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वीडीओ

हनुमानगढ़
वादाखिलाफी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंचायती राज मंत्री का स्वहस्ताक्षरित लिखित समझौता लागू नहीं करने से आक्रोशित ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को वादाखिलाफी आक्रोश आंदोलन ‘नया नहीं, न्याय चाहिए’ के तहत काले कपड़े पहनकर टाउन में पंचायत समिति कार्यालय में लगातार दूसरे दिन धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। ग्राम विकास अधिकारियों ने अंतर जिला स्थानांतरण, कैडर स्ट्रेंथन में सहायक विकास अधिकारी के पद सृजन, वेतन विसंगति दूर करने, डीआरडीए कार्मिकों को नियमित करने, वर्षांे से लंबित डीपीसी करवाने की मुख्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम विकास अधिकारी आजाद कुमार ने बताया कि गत वर्ष 11 दिसंबर को पंचायती राज मंत्री की ओर से राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की पांच मांगों पर सहमति जताते हुए 30 से 40 दिन में ...
कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण

कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के टाइम्स पब्लिक स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षणिक भ्रमण कर कृषि विज्ञान के आधुनिक आयामों की जानकारी हासिल की। शैक्षणिक भ्रमण दल को संस्था चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा, डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा, कोषाध्यक्ष कपिल लड्ढा, प्राचार्य डीएन महर्षि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दल में विज्ञान वर्ग के 36 छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापक बृजलाल कांटीवाल, मन्दीप सिंह, मोनिका लिम्बा, रविन्द्र कश्यप को प्रभारी के रूप में भेजा गया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। भविष्य में भी इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम होते रहेंगे। इस दौरान उपप्राचार्य रमेश पारीक, ललित मोहन, मोमनराम, संदीप कुमार, विक्रम सिंह, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भ्रमण दल...
मतपेटियों में कैद हुआ कॉलेज की सरकार का भाग्य

मतपेटियों में कैद हुआ कॉलेज की सरकार का भाग्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ किया मतदानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कॉलेज की सरकार का भाग्य शुक्रवार को मतपेटियों में बंद हो गया। राजनीति की पहली पीढ़ी यानि छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक जारी रही। दो साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव में मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ वोट डाला। हालांकि सुबह मतदान का प्रतिशत धीमा रहा। लेकिन धीरे-धीरे स्टूडेंट की संख्या बढ़ी तो मतदान प्रतिशत ने भी रफ्तार पकड़ी। सभी जगह स्टूडेंट्स की कतारें लगी नजर आई। वोटिंग के लिए वोटर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कॉलेजों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। किसी प्रत्याशी ने कॉलेज परिसर के बाहर वोट के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के पैर पकड़कर, किसी ने घुटनों ...
पुन: शुरू हो 281 करोड़ रुपए की महत्ती योजना का कार्य

पुन: शुरू हो 281 करोड़ रुपए की महत्ती योजना का कार्य

हनुमानगढ़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ने नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन-टाउन शहर व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने वाली 281 करोड़ रुपए की महत्ती योजना का बंद कार्य पुन: शुरू करवाने व नगर परिषद की ओर से शहर की सम्पत्ति नीलाम करने के लिए की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग भारतीय जनता पार्टी ने की है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई और पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने बताया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय 2017 में आरयूआईडीपी की 281 करोड़ की महत्ती योजना के तहत हर घर स्वच्छ पेयजल व 24 घंटे मिलने वाले पानी, शहर की सीवरेज लाइन व सड़कों का पुनर्निर्माण...
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला एवं विधिक प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित करवाई प्रतियोगिताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला एवं विधिक प्राधिकरण की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से शुक्रवार को जंक्शन के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों व टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल की चार टीमों, वॉलीबॉल की चार टीमों, एथलेटिक्स के 70 खिलाड़ियों व कबड्डी की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जंक्शन व टाउन में अलग-अलग जगहों पर किया गया। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुए। पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता/गीत लेखन व कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जंक्शन के राज...