Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आठ दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर जारी

आठ दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर जारी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की भारतीय सिंधु सभा और पूज्य सिंधी पंचायत सोसायटी के तत्वावधान में सिंधी बच्चों के लिए आठ दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर जारी है। शिविर में सिंधी समाज के करीब 80 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में सिंधी भजन, सिंधी गीत, सिंधी कविताएं, सिंधी खेलकूद, सिंधी व्यंजन के साथ आर्ट एण्ड क्राफ्ट की क्लास लगाई जा है। शिविर में बच्चे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय सिंधु सभा जिलाध्यक्ष घनश्याम दास मेघवानी ने बताया कि यह शिविर 29 मई से शुरू हुआ है। यह आठ दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर पूरे राजस्थान में भारतीय सिंधु सभा के नेतृत्व में पूज्य सिन्धी पंचायत सोसायटी के सानिध्य में चलाए जा रहे हैं। इन कैम्प के माध्यम से सिंधी समाज के बच्चों को सिंधी भाषा का ज्ञान, सिंधी शहीदों, सिंधी साहित्य व सांस्कृतिक उपलब्धियों के बारे में ज्ञान करवाया जा रहा है। साथ ही मनोरंजनात...
यातायात नियमों की उल्लंघना करना पड़ा भारी

यातायात नियमों की उल्लंघना करना पड़ा भारी

हनुमानगढ़
हेलमेट न पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के काटे चालानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस की सख्ती जारी है। यातायात नियमों की उल्लंघना करना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। अभियान के तहत यातायात पुलिस की ओर से यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में गुरुवार को जंक्शन में श्रीगंगानगर रेलवे फाटक के पास नाका लगाकर ट्रेफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार यातायात नियमों की पालना के तहत 26 मई से 5 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऐसे दुपहिया वाहन चालक जो हेलमेट नहीं लगा रहे, जिन वाहनों पर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी या आईएसआई मार्का न लगे हेलम...
खिलाड़ियों ने सीखी क्रिकेट की बारिकियां

खिलाड़ियों ने सीखी क्रिकेट की बारिकियां

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला क्रिकेट संघ की ओर से जंक्शन स्थित जिला क्रिकेट क्लब ग्राउंड में आयोजित किए गए 15 दिवसीय क्रिकेट के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रशिक्षण शिविर में 14, 16 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बालकिशन गोल्याण, डॉ. प्रदीप सहारण सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिला कलक्टर डिडेल ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमानगढ़ जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ युवाओं को खेल से जोड़ना बहुत जरूरी है। प्रशासन भी इसी के लिए प्रयासरत है। छोटी से छोटी प्रतियोगिता के आयोजन में जाकर खिलाड़ियों के साथ अभिभावकों को खेल...
94 प्रतिशत अंक के साथ यश प्रथम

94 प्रतिशत अंक के साथ यश प्रथम

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र यश ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा देव शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को दोनों छात्रों का विद्यालय प्रांगण में माला पहनाकर स्वागत किया गया। उच्च अंक हासिल करने पर बधाई दी गई। इस दौरान स्कूटी प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा खुश्बू अग्रवाल का भी माला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय के आशीष छाबड़ा ने बच्चों, अभिभावकों व स्टाफ को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।...
फतेहगढ़ खिलेरी बास में एचकेवीएसएस के उपकेन्द्र का उद्घाटन

फतेहगढ़ खिलेरी बास में एचकेवीएसएस के उपकेन्द्र का उद्घाटन

बिजनेस, हनुमानगढ़
कृषि आदान खरीदने के लिए नहीं जानना पड़ेगा बाजारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव फतेहगढ़ खिलेरी बास में हनुमानगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के उपकेन्द्र का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए उपकेन्द्र खोला गया है। इस केन्द्र पर खाद, बीज, पेस्टीसाइड सहित अन्य कृषि उत्पाद किसानों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कृषि उत्पाद खरीदने के लिए अब आसपास के गांवों के किसानों को बाजार नहीं जाना पड़ेगा। समय के साथ आर्थिक बचत भी होगी। बताया जा रहा है कि गांव में पूर्व से चल रही ग्राम सेवा सहकारी समिति का कार्य आशानुरूप नहीं होने के कारण हनुमानगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से उपकेन्द्र खोला गया है। इस उपकेन्द्र के खाुलने से फतेहगढ़ खिलेरी बास के अलावा रामसरा, अमरपुरा थेड़ी, करणीसर, सहजीपुरा, बहलोलनगर, किशनपुरा दिखनादा गांवों के किसानों को लाभ होगा। इन गांवों के किसानों की मांग पर यह उपकेन्द्र ...
जिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

जिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के रत्नदीप मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अव्वल रहे विद्यार्थियों का गुरुवार को शाला में माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शाला निदेशक ओमप्रकाश चायल ने बताया कि विद्यालय का विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट रहता है। इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा जिया पुत्री रमेश महाजनी ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, यश कुमार गजरा पुत्र ताराचंद ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान व वंदना पुत्री विनोद कुमार ने 86.60 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। निदेशक, व्यवस्थापक जितेन्द्र चायल, प्रधानाचार्य प्रेमपाल शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ को शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई दी।...
दो दिवसीय राष्टय कराटे प्रतियोगिता कल से

दो दिवसीय राष्टय कराटे प्रतियोगिता कल से

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला कलक्टर ने किया खेल किट का विमोचनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीसरी राष्टÑीय गोजूू रियू कराटे प्रतियोगिता 4 व 5 जून को जंक्शन की जाट धर्मशाला में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में करीब 15 राज्यों की टीमों के 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन राज्यों की टीमें शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंच जाएंगी। गुरुवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में हनुुमानगढ़ गोजू रियू स्पोर्ट्स डू एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खेल किट का विमोचन किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहान, प्रदेश सचिव देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे। जिला कलक्टर डिडेल ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को उचित प्रोत्साहन तो मिलेगा। साथ ही देश भर के खिलाड़ियों ...
सिद्धू मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

सिद्धू मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

हनुमानगढ़
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंजाब के कम उम्र में उभरते सितारे मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर हनुमानगढ़ जिले के युवाओं ने शोक जताया है। मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए पार्षद संजय सांसी के नेतृत्व में शहर के युवाओं ने मंगलवार रात आठ बजे काले रिबन लगाकर जंक्शन में कैंडल मार्च निकाला। वार्ड 2, नई खुंजा में सांसी समाज डेरे के पीछे स्थित कॉलोनी से शुरू हुआ कैंडल मार्च मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पार्षद संजय सांसी ने कहा कि पंजाब ने एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक वहीं मां-बाप ने अपना इकलौता बेटा खो दिया है। इसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सरेआम किसी को गोलियों से भून देने की घटना यह बात साबित करती है कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। जनता में सरकार के ...
पोस्त तस्करी के आरोपी 3 जून तक पीसी रिमांड पर

पोस्त तस्करी के आरोपी 3 जून तक पीसी रिमांड पर

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कार से आठ किलोग्राम पोस्त बरामद करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को टाउन पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश कर 3 जून तक का पीसी रिमांड मंजूर करवाया है। इन्हें 4 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे टाउन थाना के एसआई पूर्णसिंह ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर आरोपी गफ्फार खां पुत्र जवाहर मोहम्मद निवासी वार्ड 8, मस्जिद के पास जंडावाली, हरशाद हुसैन पुत्र मोहम्मद मुंसा निवासी चक 6-8 एलएलडब्ल्यू तथा राजेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णलाल मेघवाल निवासी वार्ड 18, जंडावाली से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे पोस्त कहां से खरीदकर लाए और कहां लेकर जा रहे थे। गौरतलब है कि जंक्शन थाना की एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रोही नवां में सार्दुल ब्रांच नहर के पास एक कार क...
द हैंग आउट कैफे का शुभारंभ

द हैंग आउट कैफे का शुभारंभ

बिजनेस, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन बस स्टैंड के पास द हैंग आउट कैफे का शुभारंभ बुधवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, चाणक्य क्लासेज के निदेशक राज तिवाड़ी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया की ओर से फीता काटकर किया गया। कैफे संचालक प्रवीण सेवटा हिरणावाली ने बताया कि द हैंग आउट कैफे में युवाओं के लिए बर्थडे हॉल, पार्टी हॉल फुल एसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ-साथ ब्रेकफास्ट, फास्ट फूड, चाइनीज, इटालियन फूड सहित भोजन की भी पूर्ण व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर इकबाल खान, इस्ताक खान, राजेश धतरवाल, संदीप सिहाग, प्रदीप तिवाड़ी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।...