Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

नशा बेचने की शिकायत करने की रंजिश में कातिलाना हमला, सरपंच-वार्ड पंच घायल

नशा बेचने की शिकायत करने की रंजिश में कातिलाना हमला, सरपंच-वार्ड पंच घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गण्डासी व रॉड से वार कर मारी चोटें, गांव मक्कासर के वार्ड नम्बर 13 की घटना, ग्रामीणों में फैला रोषहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरतगढ़ फोरलेन पर स्थित जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर के वार्ड नम्बर 13 में बुधवार रात ग्राम पंचायत सरपंच व वार्ड पंच पर कुछ जनों ने जानलेवा हमला कर दिया। गण्डासी व लोहे की रॉड से वार कर चोट मारकर सरपंच व वार्ड पंच को घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरपंच के हाथ पर गण्डासी जबकि वार्ड पंच के पैर-मुंह व माथे पर गण्डासी व लोहे की रॉड से चोट मारी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है। हमला नशा बेचने की शिकायत करने की रंजिश में किए जाने की बात सामने आई है। उधर, इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल पहुंच हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जानकारी के अनुसार राकेश पुत...
बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
छाया रहा सहायक अभियंता के दुर्व्यवहार का प्रकरणविभाग बोला- कैम्प लगाकर करेंगे बिजली बिलों को दुरुस्तगोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। अगस्त माह में जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा जारी बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को गांव पक्काभादवां के आक्रोशित ग्रामीणों ने गोलूवाला के सहायक अभियंता कार्यालय पर जोरदार विरोध दर्ज करवाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी अच्छी खासी संख्या में भाग लिया। सैकड़ों की तादाद में सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग मुदार्बाद, विभाग द्वारा जारी बिलों की कमियों को दुरुस्त करो के अलावा गत कई दिनों से स्थानीय सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीणों से जरिए मोबाइल हुई वार्ता में दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर भी अपना मुद्दा बनाते हुए एईएन पुष्पेंद्र मुदार्बाद, एईएन तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी,...
शराब की अवैध ब्रांच चलाने का आरोप

शराब की अवैध ब्रांच चलाने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जोरावरपुरा के बस स्टैंड पर संचालित शराब की अवैध ब्रांच हटवाने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन सदस्यों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में जिला कलक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि गांव जोरावपुरा में मुख्य बस स्टैंड पर शराब की ब्रांच है जो कि बिना किसी लाइसेंस के अवैध तरीके से चलाई जा रही है। इससे यहां से गुजरने वाली महिलाएं एवं बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। शराबी प्रवृत्ति के लोग शराब पीकर बस स्टैंड पर आने वाले लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। महिलाओं पर तंज कसते हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से भी अवैध ब्रांच चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्टी सदस्यों ने जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में गांव जोरावरपुरा के बस स्टैंड पर...

विदेश में पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने में सहायक चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी

हनुमानगढ़
प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. बावाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोविड-19 के बावजूद चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों को टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों ने 7412 प्लेसमेंट आॅपर दिए हैं। इनमें से राजस्थान की 185 लड़कियों सहित 460 छात्रों ने आईटी, कंसल्टेंसी, फर्मा, बायोटेक, हेल्थकेयर, फाइनेंस और जनरल मैनेजमेंट क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नौकरी हासिल की है। राजस्थान के 43 विद्यार्थियों को 1 से ज्यादा कंपनियों ने नौकरी की पेशकश की है, वहीं नौकरी पाने वाले राजस्थान के कुल छात्रों में 318 इंजीनियरिंग, 84 विद्यार्थी एमबीए ब्रांच और शेष अन्य कोसों से संबंधित हैं। यह जानकारी चण्डीगढ़ स्थित चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. डॉ. आरएस बावा ने गुरुवार को जंक्शन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के टॉप विश्वविद्यालय...
ध्वजा लेकर चिंतपूर्णी रवाना हुए श्रद्धालु

ध्वजा लेकर चिंतपूर्णी रवाना हुए श्रद्धालु

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से मां चिंतपूर्णी के लिए 23 ध्वज यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जंक्शन श्री नव दुर्गा मंदिर से गुरुवार को रवाना की गई। समिति अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर मां चिंतपूर्णी के लिए ध्वजा ले जाई जाती है। इसके तहत इस वर्ष 23वीं ध्वज यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बताया कि समिति सदस्य मां चिंतपूर्णी के मंदिर में इस ध्वजा को चढ़ाएंगे। ध्वजा पूजन के मुख्य यजमान वरिष्ठ व्यापारी प्यारेलाल बंसल, समिति अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, विजय सिंगला, हैप्पी धूडिय़ा, गोपाल जिंदल, राजेश गर्ग, मनोज गर्ग, पवन गर्ग, अशोक मोंगा, राजेश हैप्पी, विनोद गर्ग, गौरव बंसल, सुमंत गर्ग, सुरेश निनानिया, सुरेश कटारिया, जॉनी सिंगला ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात ध्वज पूजन करवाया। ध्वज पूजन के पश्चात भ...
बैंकिंग योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

बैंकिंग योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

हनुमानगढ़
वन जीपी वन बीसी के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए कारोबार प्रतिनिधियों के माध्यम से समावेशी बैंकिंग के लिए जारी वन जीपी वन बीसी के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक सीएस परमार ने की। समापन कार्यक्रम से पूर्व आईआईबीएफ मुम्बई की ओर से प्रशिक्षणार्थियों की आॅनलाइन परीक्षा ली गई। परीक्षा में सभी 14 प्रशिक्षणार्थियों ने अव्वल प्रदर्शन कर शत प्रतिशत सफलता हासिल की। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था निदेशक सीएस परमार ने बताया कि वन जीपी मतलब एक ग्राम पंचायत एवं वन बीसी मतलब कारोबार प्रतिनिधि है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बैंक की...
जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

हनुमानगढ़
सद्भावना विकास समिति का सामाजिक सरोकारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सद्भावना विकास समिति की ओर से गुरुवार को जंक्शन की देवभूमि स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कल्याण भूमि में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे जरूरतमंद परिवारों को राशन, कपड़े, जूते, फल, सब्जी, मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही पौधरोपण किया गया। समिति सचिव विजय खत्री ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इसके तहत इस वर्ष भी पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण अभियान की श्रृंखला में ही जंक्शन की देवभूमि एवं कल्याण भूमि में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे जरूरतमंद परिवारों को समिति सदस्यों की ओर से राशन, कपड़े, जूते, फल, सब्जी, मिठाइयों का वितरण किया गया है। इसके पश्चात कल्याण भूमि में चमेली, गुलाब, नीम, बबूल, जामुन, अंगूर, पंचवटी के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों का मुख्य उद्देश्य हरा-भरा...
16 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

16 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। खुइयां पुलिस ने बुधवार देर शाम एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 16 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार खुइयां पुलिस थाना प्रभारी एसआई हरबंश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार देर शाम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव कानसर में झेदासर रोड से नेतराम उर्फ सोनू (21) पुत्र रामलाल उर्फ रामू जाखड़ निवासी कानसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच नोहर थाना के एसआई रामकरण सिद्ध को सौंपी गई है। पुलिस टीम में एएसआई महावीर सिंह, कांस्टेबल मोहनलाल, दीवान सिंह व रामकुमार शामिल थे।...
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ढोल बजाते हुए सौंपा ज्ञापन

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ढोल बजाते हुए सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़
मांग पत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने चराबद्ध आंदोलन का किया आगाजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महासंघ के मांग पत्र पर शासन के उदासीन रवैये से क्षुब्ध मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से शुरू किए गए चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में बुधवार को राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की ओर से ढोल बजाकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपा गया। संगठन जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत शर्मा ने बताया कि महासंघ के 11 सूत्री मांग पत्र की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करवाने के लिए ढोल बजाकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 70 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी विगत कई वर्षों से अपनी आधारभूत समस्याओं के निस्तारण की मांग करते आ रहे हैं परन्तु खेद का विषय है कि उनकी समस्याएं आज भी जस की तस हैं। विगत कई वर्षों से मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी पीड़ा को ज्ञापनों, आंदोलनों के माध्यम से समय-समय पर उठ...
तानाशाही रवैया अपनाते हुए तबादले करने का आरोप, पंचायतों पर तालाबंदी की चेतावनी

तानाशाही रवैया अपनाते हुए तबादले करने का आरोप, पंचायतों पर तालाबंदी की चेतावनी

हनुमानगढ़
ग्राम पंचायत सरपंचों ने जिला परिषद कार्यालय पर किया प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तानाशाही रवैया अपनाते हुए ग्राम विकास अधिकारी व एलडीसी के तबादले करने का आरोप लगाते हुए टिब्बी तहसील की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तबादला सूची निरस्त नहीं करने पर ग्राम पंचायतों पर तालाबन्दी करने की चेतावनी दी। नवनीत पूनिया के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन कर रहे सरपंचों का कहना था कि जिला परिषद की ओर से 13 अगस्त को ग्राम विकास अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला पंचायत समिति टिब्बी से अन्य पंचायत समितियों में किया गया है जो कि सही नहीं है। पंचायत समिति टिब्बी में पहले से ही ग्राम विकास अधिकारियों की संख्या कम है। एक ग्राम विकास अधिकारी के पास 2 से 3 ग्राम पंचायतों का कार्यभार है। इस...