पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव कोहला के ग्रामीणों ने पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के खिलाफ गुरुवार को विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार व गुरुवार को आई थोड़ी सी बारिश से ही गांव की गलियां तालाब बन गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अनेकों बार ग्राम सचिव व सरपंच को अवगत करवा सड़क व नाली निर्माण की मांग की गई परन्तु कोई सुनवाई नहीं। ग्रामीणों ने आॅनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई तो सरपंच व सचिव ने जवाब में बताया कि गांव में सभी सड़कें व नालियां बन चुकी हैं व पानी निकासी की पूर्ण व्यवस्था है। लेकिन बुधवार व गुरुवार को हुई बारिश से सरपंच व सचिव के दावों की पोल खुल गई। ग्रामीण राजेन्द्र स्वामी ने आरोप लगाया कि गांव में सड़क व नाली निर्माण कागजों में करवाकर सरपंच व सचिव ने गांव को विकास से वंचित रखा है। बारिश के कारण घरो...








