Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

महंगाई-पेट्रो पदार्थां के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महाभियान

महंगाई-पेट्रो पदार्थां के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महाभियान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
7 जुलाई को महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता देंगी धरना, 8 से 15 जुलाई तक पेट्रोल पम्पों पर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान, 16 जुलाई को जिला स्तर पर निकाली जाएगी 5 किलोमीटर की साइकिल यात्राआगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने कांग्रेस के जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ पहुंचे हनुमानगढ़हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महंगाई, पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से 7 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय महाभियान चलाया जाएगा। पहले दिन 7 जुलाई को महिला कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम होगा। उनके साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता साथ रहेंगे। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता चूल्हे पर रोटी बनाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी। 8 जुलाई को पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान की शु...
छात्र बोले- स्थाई संबद्धता की मिले गारंटी, अथवा वापस लौटाई जाए फीस

छात्र बोले- स्थाई संबद्धता की मिले गारंटी, अथवा वापस लौटाई जाए फीस

हनुमानगढ़
एनएम लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी कर दिया सांकेतिक धरना, सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय को स्थाई संबद्धता दिलाने की मांग लगातार मुखर होती जा रही है। इस मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। सोमवार को एक बार फिर एनएम लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर सांकेतिक धरना देकर व नारेबाजी कर कॉलेज को स्थाई संबद्धता न मिलने का विरोध किया। साथ ही प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कहा कि या तो कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं को लिखित में स्थाई संबद्धता की गारंटी दे, अथवा उनकी फीस वापस लौटाई जाए। प्राचार्य कक्ष के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्होंने जून 2020 में कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन अभी तक कॉलेज को स्थाई संबद्धता नहीं मिली है। इस...
मजदूरी में कटौती करने व ईंट भ_ा से निकालने का आरोप

मजदूरी में कटौती करने व ईंट भ_ा से निकालने का आरोप

हनुमानगढ़
ईंट भा मजदूर भाइयों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ईंट भा मजदूरों को पूरी मजदूरी न देने व बकाया मजदूरी मांगने पर ईंट भे से निकालने का आरोप लगाते हुए राजस्थान अम्बेडकर ईंट भा मजदूर यूनियन ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरी मजदूरी दिलवाने की मांग की। यूनियन प्रधान रविन्द्र बावरी ने बताया कि दो भाइयों अजय एवं वीरू पुत्र सोमचन्द बावरी निवासी वार्ड 50, सुरेशिया ने संगरिया तहसील के गांव दीनगढ़ स्थित साई ईंट उद्योग पर सत्र 2020 से 2021 तक ईंट थपाई का कार्य किया था। अजय ने करीब 4 लाख 26 हजार 332 कच्ची ईंटों की थपाई की। उसका त्रिपक्षीय मजदूरी रेट समझौता प्रति हजार 475 रुपए था। वीरू की कच्ची ईंट थपाई 5 लाख 5 हजार 12 थी। दोनों का रेट बराबर था। लेकिन ईंट भा मालिक पुरुषोत्तम साईं ने दोनों मजदूरों के प्रति हजार 443 रुपए के हिसाब से रुपए बनाए जो बिल्कुल ग...
महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

हनुमानगढ़
कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष ऐश मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, जिला प्रभारी व कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने बैठक में विशेष रूप से हिस्सा लिया। ऐश मोहम्मद ने प्रदेश सचिव जिया उर रहमान को संगठन की ओर से पार्टी की मजबूती के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रदेश सचिव ने बैठक में मौजूद संगठन सदस्यों से केन्द्र की गलत नीतियों की वजह से दिन-दोगुनी रात चौगुनी गति से बढ़ रही महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैंस के दाम रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं। इससे समस्त वर्ग त्रस्त है। उन्होंने संगठन सदस्यों से आमजन को साथ...
विधायक चाचाण ने रखी गोदाम की आधारशिला

विधायक चाचाण ने रखी गोदाम की आधारशिला

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर अनाज मंडी में राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार बनाए जाने वाले गोदाम की आधारशिला सोमवार को विधायक अमित चाचाण ने रखी। उक्त गोदाम के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपए खर्च होगे। गोदाम के निर्माण के बाद किसानों को सुविधा होगी जिंसों का भंडारण आदि करने में सहायता मिलेगी।इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया, हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुकड सहीत अनेक व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए अनेक कार्य किए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सदैव किसानों के हितो के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस शासन में क्षेत्र में किसानों के लिए किए गए कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के शासन में ऐतिहासिक...
कांग्रेस के शासन में एक एक वादा किया जा रहा पूरा : चाचाण

कांग्रेस के शासन में एक एक वादा किया जा रहा पूरा : चाचाण

हनुमानगढ़
-विधायक के जन्मदिन पर लगाए पौधेनोहर । विधायक अमित चाचाण के जन्मदिवस के अवसर पर कई स्थानों पर कार्यकतार्ओं ने पौधारोपण किया। सोमवार को विधायक के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरभाष पर जन्मदिन कि बधाई देते हुए कोरोनाकाल में उनके किये गये कार्यो की सराहना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी दूरभाष पर विधायक अमित चाचाण को बधाई दी। इसके अलावा कई मंत्रियों व विधायकों ने जन्मदिन कि शुभकामनाए दी। कार्यकतार्ओं व समर्थकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकतार्ओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। विधायक निवास पर पहुंचे कार्यकतार्ओं ने विधायक अमित चाचाण को जन्मदिन कि बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व केक काटा। हनुमानगढ़ में पूर्व मंत्री विनोद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं व संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर विधायक अमित चाचाण का जन्मदिन म...
शंकर नगर जीएसएस हादसे में कर्मचारी की मौत का मामला

शंकर नगर जीएसएस हादसे में कर्मचारी की मौत का मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन जीएसएस में सुरक्षा उपकरण नहीं होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की शंकर नगर कॉलोनी स्थित जीएसएस में हुए हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने रविवार को जीएसएस के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों को कर्मचारी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने व शंकर नगर कॉलोनी स्थित जीएसएस में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि भविष्य में इस हादसे की पुनर्रावृत्ति न हो। इस मौके पर शंकर नगर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि जीएसएस पर सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण कर्मचारी राजेश कुमार मौत के मुंह में चला गया। कर्मचारी राजेश की मौत क...
शहर के सौन्दर्यकरण व विकास के लिए नगरपरिषद कर्तव्यबद्ध

शहर के सौन्दर्यकरण व विकास के लिए नगरपरिषद कर्तव्यबद्ध

हनुमानगढ़
नगरपरिषद उपकार्यालय के सामने चौक की स्थापनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में नगर परिषद उपकार्यालय के सामने भगत नामदेव चौक की स्थापना रविवार को पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन, गुरूद्वारा प्रबंधक समिति अध्यक्ष मानसिंह ने की। गुरूद्वारा प्रबंधक समिति अध्यक्ष मानसिंह ने चौक स्थापित करवाने के लिए नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल व पार्षद अंजना जैन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले लम्बे समय से भगत नामदेव मार्ग की सड़क के निर्माण व चौक स्थापित करने की मांग थी। पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन ने बताया कि भगत नामदेव मार्ग की सड़क का निर्माण पेवर तकनीक के जरिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से उच्च गुणवत्ता के साथ करवाया जा रहा है। इसी के तहत भगत नामदेव चौक को सुसज्जजित करवाया जाएगा। इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग व लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के सौन्दर्यकरण व विकास के लिए नगर परिषद कर्त...
योगा चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली बेटियों का सम्मान

योगा चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली बेटियों का सम्मान

हनुमानगढ़
द्वितीय वर्ल्डकप योग चैम्यिनशिप सिंगापुर में लहराया था परचमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। द्वितीय वर्ल्डकप योग चैम्यिनशिप सिंगापुर 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हनुमानगढ़ की बेटियों के सम्मान में रविवार को जंक्शन स्थित चाणक्य क्लासेज में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य जूडो एसोसिएशन कोषाध्यक्ष तरुण विजय, विशिष्ट अतिथि आॅल इंडिया योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष श्याम पाण्डे, सेवानिवृत शिक्षक मनीराम स्वामी, राजस्थान योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सेवानिवृत्त एक्सईएन राजेन्द्र स्वामी थे। अध्यक्षता संस्था निदेशक राज तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जूडो एसोसिएशन प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हनुमानगढ़ की बेटियां विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जिले में हर तरह की प्रतिभाएं छ...
वार्ड 2 में 10 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

वार्ड 2 में 10 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 2 में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को किया गया। नगर परिषद की निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद संजय सांसी, श्यामसुन्दर झंवर, श्वेता तलावाड़िया, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष तरुण बंसल, बालाजी रसोई के जगदीश राठी, दिनेश शर्मा की ओर से विधिवत रूप से निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय सांसी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग वार्डवासियों की ओर से लम्बे समय से की जा रही थी। प्राथमिक कार्यांे में लेते हुए करीब 10 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के निर्माण करवाए जा रहे हैं। शहर के विकास में गुणवत्ता के साथ कहीं समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए शहर में चल रहे सभी विका...