Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

खरीदी हुई गेहूं का उठाव न होने से व्यापारी-किसान परेशान

खरीदी हुई गेहूं का उठाव न होने से व्यापारी-किसान परेशान

हनुमानगढ़
जल्द उठाव करवाने की मांग का जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के संगरिया की धानमण्डी में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई गेहूं के थैलों का पिछले कई दिनों से एफसीआई की ओर से उठाव न किए जाने से व्यापारी व किसान परेशान हैं। इस समस्या को लेकर बुधवार को संगरिया की व्यापार मण्डल समिति के बैनर तले व्यापारी जिला कलक्टर नथमल डिडेल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर संगरिया मण्डी में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई गेहूं का उठाव जल्द करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष कृष्ण जैन के नेतृत्व में जिला कलक्टर से मिले व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2021-22 में संगरिया मण्डी में समर्थन मूल्य पर नेफेड एजेंसी की ओर से 21 लाख 65 हजार गेहूं के थैलों की खरीद की गई। इसमें से भारतीय खाद्य निगम की ओर से अपने गोदामों में 19 लाख 62 हजार 142 थैलों का उठाव कर लिया गया है परन्तु 2 लाख 2 हजार 858 थैल...
बीच बाजार स्थित चौक में चूल्हे पर रोटी-चाय बनाकर महंगाई के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

बीच बाजार स्थित चौक में चूल्हे पर रोटी-चाय बनाकर महंगाई के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
महंगाई-पेट्रो पदार्थांे के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का महाभियान शुरू, महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकतार्ओं ने दिया इन्द्रा चौक पर धरना, यूथ कांग्रेस, अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी रहे मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महंगाई, पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई है। इसके तहत केन्द्र सरकार के खिलाफ बुधवार से कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय महाभियान शुरू हो गया। 17 जुलाई तक चलने वाले महाभियान का आगाज बुधवार को जिला मुख्यालय पर टाउन शहर के बीच बाजार स्थित इन्द्रा चौक में चूल्हे पर रोटी बनाकर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के साथ हुआ। महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकतार्ओं ने इन्द्रा चौक पर धरना भी दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस, अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चौक में आशियाने के नीचे हुए कार्यक्रम के ...
बाइक सवार के कब्जे से 500 नशीली टेबलेट बरामद

बाइक सवार के कब्जे से 500 नशीली टेबलेट बरामद

हनुमानगढ़
पीलीबंगा पुलिस की कार्रवाईपीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस ने मंगलवार देर शाम रावतसर रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक के कब्जे से नशे में इस्तेमाल होने वाली 500 टेबलेट बरामद की। पुलिस ने हरियाणा नम्बर की बाइक जब्त कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के आदेशों के तहत मादक पदार्थांे व नशे के खिलाफ विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत पीलीबंगा थाना प्रभारी इन्द्र कुमार मारवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम रावतसर रोड पर स्थित एसटीजी नहर की पुलिया के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान रावतसर की तरफ से मोटर साइकिल नम्बर एचआर 44 बी 0357 आती दिखी। पुलिस ने बाइक रोकने के लिए इशारा किया तो चालक घबरा गया और मोटर साइकिल वापस मोडने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक को रोक चालक से भ...
तंगहाली में जी रहे मंगासिंह के परिवार को आर्थिक मदद की दरकार

तंगहाली में जी रहे मंगासिंह के परिवार को आर्थिक मदद की दरकार

हनुमानगढ़
पत्नी के इलाज पर खर्च हुई जमा पूंजी, प्लॉट गिरवी रख करवाया इलाजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मक्कासर के चक 2 केएनजे, वार्ड नम्बर 8 निवासी मंगासिंह का परिवार इन दिनों तंगहाली में जी रहा है। परिवार की माली हालत इतनी खराब है कि बच्चों के कपड़े तक नहीं खरीद सकते। इधर-उधर से मांगकर गुजर-बसर हो रहा है। मंगासिंह की पत्नी राजवीर कौर को ब्रेन ट्यूमर होने पर उसके इलाज में जमापूंजी खर्च हो चुकी है। आॅपरेशन के बाद भी राजवीर कौर पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। अब भी उसकी दवाओं पर रुपए खर्च हो रहे हैं। यहां तक कि जिस मकान में वह रह रहे हैं उसे भी गिरवी रखा हुआ है। बच्चों की पढ़ाई तक अधर में छूट चुकी है। इस परिवार को प्रशासन, भामाशाहों व सामाजिक संस्थाओं से आर्थिक मदद की दरकार है। गत दिनों श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति की टीम ने ग्रामीणों को निरोग रखने की मुहिम ...
ट्रक से लाखों रुपए चुराकर भागा आरोपी चालक गिरफ्तार

ट्रक से लाखों रुपए चुराकर भागा आरोपी चालक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
निशानदेही पर छह लाख रुपए बरामद, जंक्शन पुलिस की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ट्रक में रखे कैटल फीड बिक्री के 7 लाख 43 हजार रुपए लेकर फरार हुए चालक को जंक्शन पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक की निशानदेही पर चुराए गए छह लाख रुपए भी बरामद कर लिए। शेष बरामदगी के प्रयास पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर (43) पुत्र चुनाराम नायक निवासी वार्ड 24, बुकलसर का बास सरदारशहर जिला चूरू के रूप में हुई है। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि 15 जून को आसिफ (24) पुत्र मोहम्मद अली निवासी वार्ड 2, रामनगर बास सरदारशहर जिला चूरू ने रिपार्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाम एक 12 चक्का ट्रक नम्बर आरजे 31 जीए 3991 है। ट्रक पर महावीर नाई चालक है। 11 जून को वह अपने ट्रक के चालक महावीर नाई के साथ सरदारशहर से पंजाब खन्ना के लिए कैटल फीड लेकर गए थे। 12 जून को खन्ना में मा...
पेयजल डिग्गियों में गंदगी देख व्यक्त किया रोष

पेयजल डिग्गियों में गंदगी देख व्यक्त किया रोष

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव जसाना में स्थित वाटरवर्क्स की पेयजल डिग्गियों की साफ-सफाई को लेकर गांव के होश्यारसिंह सहारण के नेतृत्व में ग्रामीण गांव के जलदाय विभाग पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पेयजल डिग्गियों में गंदगी आदि देखकर रौष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वाटरवर्क्स में तीन पेयजल डिग्गियों बनी हुई है। तीनों डिग्गियों में साफ-सफाई का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि डिग्गियों में तीन वर्षो से साफ-सफाई नही हुई है। जिससे डिग्गियों में गंदगी के साथ-साथ खाली बोतले, कचरा आदि पड़ा हुआ है। डिग्गियों में घास-फूंस उगी हुई है। होश्यार सिंह सहारण ने कचरे से अटी डिग्गियों के फोटो आदि जलदाय विभाग के अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर को भेजकर समस्या समाधान की मांग की। होश्यारसिंह सहारण ने बताया कि डिग्गियों में गंदगी जमा है। बार-बार अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी इस...
स्थानातंरण की मांग को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला

स्थानातंरण की मांग को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के चक 4 आरपीएम (पिचकरांई) के रा.उ.प्रा.स्कूल के तीन अध्यापकों का व्यवहार उचित न होने के कारण परेशान ग्रामीणों ने उनके स्थानातंरण की मांग को लेकर स्कूल के तालाबंदी कर गेट के आगे धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 6 सदस्यों के स्टाफ में से तीन शिक्षक स्कूल विभिन्न काम के लिए आने वाले बच्चों के साथ दुर्रव्यवहार करते हैं। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर स्कूल में धुम्रपान करने का आरोप लगाया हैं। सोमवार रिटायर्ड अध्यापक मोहनलाल सुथार (रतनपुरा), सुरेन्द्र कुमार, बलतेज सिंह, सेवक, राजेन्द्र, जसविन्द्र, मुंशीराम, आत्माराम, गोरीशंकर, राकेश, दर्शन सिंह, लीलूराम, बनवारी लाल, ओमप्रकाश, महेन्द्र सिंह, बलविन्द्र, सिंगरजीत, पृथ्वी सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने स्कूल के तालाबंदी कर गेट के आगे धरनें पर बैठ गए। धरनें क...
ओवरलोडिंग वाहनों से टूटी सड़कें, मरम्मत करवाने की मांग

ओवरलोडिंग वाहनों से टूटी सड़कें, मरम्मत करवाने की मांग

हनुमानगढ़
पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरीशंकर थोरी के नेतृत्व में भारतमाला सड़क के निर्माण के लिए चल रहे पल्लू क्षेत्र के लिंक रोड़ों पर ओवरलोडिंग वाहनों ने पूरी तरह से सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसको लेकर उपखंड अधिकारी रावतसर शिवा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। 5 दिन के अंदर अंदर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी से लिखित में धीरदेसर से पल्लू हरदासवाली से शेखचूलिया तक क्षतिग्रस्त लिंक रोड का नया निर्माण कंपनी द्वारा किया जाए। अगर 5 दिन में कंपनी द्वारा लिखित में नहीं दिया गया तो दोनों लिंक सड़कें भारतमाला वाहनों के लिए ग्रामीण रोकेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में धांधूसर सरपंच नरपत सिंह सुरेंद्र कायदान मदन मेघवाल राधे स्वामी रामनाथ मंगलाराम बिजारणिया ओंकार सिंह रामेश्वर लाल रामकरण राकेश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे।...
पेयजल समस्या को लेकर एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

पेयजल समस्या को लेकर एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
वार्ता में एक्सईएन ने समस्या समाधान का दिया आश्वासनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेयजल संकट से जूझ रहे जंक्शन की नई खुंजा व नजदीकी ग्राम पंचायत मक्कासर के वाशिंदों ने सोमवार को सरपंच बलदेव सिंह व आमिर खान के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। घेराव कर रहे नागरिकों ने इस भयंकर गर्मी में पेयजल संकट दूर कर राहत पहुंचाने की मांग की। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए सरपंच बलदेव सिंह ने कहा कि गांव मक्कासर में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। गांव के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा। इस कारण ग्रामीणों को गर्मी के इस मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमिर खान ने कहा कि नई खुंजा के लोगों को पीएचईडी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गंदा व बदबूदार पानी पीना पड़ जा रहा है। इससे भयंकर बीमारियां फैल रही हैं। जगह-जगह से पेयजल पाइप लाइन...
किसान संघर्ष समिति का जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

किसान संघर्ष समिति का जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
एनओसी बगैर भारतमाला एनएच754के का निर्माण न करने के लिए एनएचआई को पाबंद करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतमाला एनएच754के निर्माण के लिए जालौर, बाड़मेर, बीकानेर में किसानों से जबरन जमीन का कब्जा लेने के लिए उन पर अत्याचार करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व सिंचाई-राजस्व विभाग की एनओसी के बिना हनुमानगढ़ में कार्य शुरू न करने के लिए एनएचआई को पाबन्द करने की मांग को लेकर एनएच754के किसान संघर्ष समिति के बैनर तले ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष दलीप छिम्पा, प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा व माकपा नेता रामेश्वर वर्मा के नेतृत्व में किसानों के जिला कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतमाला एनएच754के के...