Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

गृह मंत्री के दौरे से पहले 2 कश्मीरी युवक पकड़े:पुलिस कर रही पूछताछ, अमित शाह के दौरे से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट

गृह मंत्री के दौरे से पहले 2 कश्मीरी युवक पकड़े:पुलिस कर रही पूछताछ, अमित शाह के दौरे से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट

जयपुर
जैसलमेर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 4 दिसम्बर को जैसलमेर यात्रा से पहले जैसलमेर पुलिस ने दो कश्मीरी संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बस में की गई यात्रियों की पूछताछ में दोनों कश्मीरी युवक पकड़ में आए। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। गृह मंत्री अमित शाह की जैसलमेर यात्रा के कारण भारत--पाकिस्तान सीमा से लेकर पूरे जैसलमेर में सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जैसलमेर पुलिस भी जगह-जगह तैनात है। हर आने-जाने वाले आदमी से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध लोगों से उनके दस्तावेज़ मांगे जा रहे हैं। शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मी व सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर बनाए हुए है। इस समय बाहर से जैसलमेर आने जाने वाले लोगों पर भी सख्ती से नजर रखी जा रही है।...
जयपुर से चुराई 2 करोड़ की ज्वैलरी भी बरामद, सूरत के होटल से किया गिरफ्तार

जयपुर से चुराई 2 करोड़ की ज्वैलरी भी बरामद, सूरत के होटल से किया गिरफ्तार

जयपुर
जयपुर जयपुर के पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चुराने वाले शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। पांच दिनों तक लगातार पीछा कर पुलिस ने जयेश को गुजरात में सूरत से पकड़ा है। जयेश सूरत में एक होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि जयेश के कब्जे से पुलिस ने जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर से चोर किए 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं। यह गहने जयेश ने 25 नवंबर को मुंबई निवासी मुंबई निवासी राहुल बंथली के कमरे से चुराए थे। वे छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस की टीम शातिर बदमाश जयेश को लेकर जयपुर पहुंचेगी। यहां पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।...
मां ने बेटे-बेटी को जहर देकर मारा

मां ने बेटे-बेटी को जहर देकर मारा

जयपुर
बाड़मेर बाड़मेर जिले में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला और बच्चों की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान पता चला कि तीनों ने जहर खाया है। अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला की मौत हो गई। जबकि 2 साल की बच्ची की गुरुवार को जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हुई। जानकारी के अनुसार गिड़ा थाना क्षेत्र के बाटाडू मेहराजोणियों की बेरी गांव में एक मां ने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया। जब महिला ने बच्चों को जहर दिया, उस दौरान परिजन खेत में गए हुए थे। शाम को जब लौटे तो चंपादेवी (25) पत्नी लच्छाराम जाट की अचानक से तबीयत खराब होने लगी। इस बीच चंपादेवी की मौत हो गई। जबकि कैलाश (5) व पुष्पा (2) की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बाड़मेर अस्पताल लाया गया। यहां कैलाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुष्...
बस की खिड़की से बाहर था हाथ, कटकर गिरा:ट्रैक्टर-ट्राली से हादसा; हाथ बैग में रखकर सहेलियों की मदद से अस्पताल पहुंची युवती; जान बची

बस की खिड़की से बाहर था हाथ, कटकर गिरा:ट्रैक्टर-ट्राली से हादसा; हाथ बैग में रखकर सहेलियों की मदद से अस्पताल पहुंची युवती; जान बची

जयपुर
बारां ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से रोडवेज बस में सफर कर रही लड़की का हाथ बाजू से कटकर सड़क पर जा गिरा। उसका हाथ खिड़की से बाहर निकला हुआ था। दर्द से बिलखती लहूलुहान लड़की और उसकी एक सहेली को बस ड्राइवर वहीं उतारकर चला गया। रोती-बिलखती सहेली ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। फिर उसने बारां में रहने वाली अपनी दूसरी सहेली को कॉलकर बुलाया। दोनों सहेलियां घायल युवती और कटे हाथ को बैग में रखकर 8 किलोमीटर दूर बारां जिला हॉस्पिटल पहुंची। युवती की हालत गंभीर होने के चलते उसे कोटा रेफर कर दिया। उसकी जान तो बच गई, लेकिन हाथ नहीं जोड़ा जा सका। फिलहाल कोटा जिला हॉस्पिटल में युवती का इलाज चल रहा है। बारां जिला हॉस्पिटल चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुकेश चौधरी ने बताया कि मांगरोल निवासी ज्योति (18) पुत्री अमर चंद के साथ बुधवार शाम हादसा हुआ था। वह निजी कॉलेज से बीए फर्स्ट ईयर मे...
वैक्सीन की दोनों डोज के बावजूद घातक है ओमिक्रॉन:लंग्स पर तेजी से अटैक करता है, एक्सपर्ट से जानें कैसे कर सकते हैं बचाव

वैक्सीन की दोनों डोज के बावजूद घातक है ओमिक्रॉन:लंग्स पर तेजी से अटैक करता है, एक्सपर्ट से जानें कैसे कर सकते हैं बचाव

जयपुर
जयपुर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से देश-दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत में भले ही इस वैरिएंट ने अभी दस्तक नहीं दी हो, लेकिन कोरोना के इस रूप ने केन्द्र, राज्य सरकारों से लेकर आमजन तक को अलर्ट कर दिया है। दैनिक भास्कर ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भण्डारी से इस नए वैरिएंट को लेकर बात की। डॉ. भण्डारी ने बताया कि ये वैरिएंट भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। ये इतना खतरनाक है कि डबल डोज लगाकर इम्यूनिटी डेवलप कर चुके व्यक्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि इस विषय पर अभी शोध चल रहा है, जिसकी वास्तविकता का पता आने वाले कुछ हफ्तों में ही चलेगा। उन्होंने बताया कि नए वैरिएंट में 30 से ज्यादा स्पाइक्स का म्यूटेशन पाया गया है, जो लंग्स को बहुत तेजी से डैमेज कर सकता है।...
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की नाराजगी दूर

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की नाराजगी दूर

जयपुर
जयपुर कटरीना कैफ को लेकर विवादित बयान देने और सरकार से नाराजगी को लेकर चर्चित सैनिक कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राजेंद्र गुढ़ा के तेवर नरम हो गए हैं। गुढ़ा ने बुधवार को प्रदेश प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद सरकारी गाड़ी वापस ले ली है। माकन से मुलाकात के बाद गुढ़ा सरकारी गाड़ी से अपने क्षेत्र में गए। पहले नाराजगी दिखाते हुए गुढ़ा ने सरकारी गाड़ी लौटा दी थी। जबकि इससे पहले झुंझुनूं में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि माकन बुला रहे हैं लेकिन भाई गया नहीं। बुधवार को अजय माकन के सामने गुढ़ा ने बसपा से कांग्रेस में आने वाले अन्य पांच विधायकों को भी सम्मानजनक पद देने की मांग उठाई। हालांकि अभी सचिवालय में जाकर उन्होंने राज्य मंत्री का चार्ज नहीं संभाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वे चार्ज भी संभाल लेंगे।...
कोटा के DSP और पूर्व सरपंच ने कॉन्स्टेबल से किया गैंगरेप; 3 दिन में सोना 300 रुपए, चांदी प्रति किलो 1600 रुपए सस्ती

कोटा के DSP और पूर्व सरपंच ने कॉन्स्टेबल से किया गैंगरेप; 3 दिन में सोना 300 रुपए, चांदी प्रति किलो 1600 रुपए सस्ती

जयपुर
जयपुर कोटा पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विजय शंकर शर्मा और पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि दोनों महिला कॉन्स्टेबल को मथुरा ले गए और वहां रेप किया। इसी मामले में विजय शंकर निलंबित चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठा-पटक का असरअंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठा-पटक का असर सोने-चांदी की कीमत पर पड़ने लगा है। राजस्थान में लगातार रिकॉर्ड कीमत पर पहुंच रहे सोने-चांदी की कीमत अब कम हो रही है। पिछले तीन दिन में सोना 24 कैरट (प्रति 10 ग्राम) 300 रुपए, जबकि चांदी में प्रति किलो 1600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार, गुरुवार को जयपुर में 24 कैरट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत घटकर 49 हजार 100 रुपए पर आ गई है। 22 कैरट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत 46 हज...
विक-कैट की शादी में शामिल होंगे PMO के ऑफिसर

विक-कैट की शादी में शामिल होंगे PMO के ऑफिसर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सवाई माधोपुर विक्की कौशल-कटरीना कैफ की शादी की को लेकर होटल व इवेंट कपंनी पूरी तैयारी में लगी हुई है। दोनों की शादी में स्पेशल गेस्ट में फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स, एक्टर, एक्टर्स के अलावा पीएमओ के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए पीएमओ की ओर से कलेक्टर ऑफिस में प्रोटोकॉल देने के लिए संपर्क किया गया है। इसके साथ ही पीएमओ की ओर से कलेक्टर ऑफिस से रूट चार्ट भी मांगा है। कटरीना की शादी में शिरकत करने पीएमओ के 5 अधिकारी सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर के साथ अब घड़ियाल सफारी भी करवाई जाएगी।...
आचार्य प्रमोद ने आंदोलन के लिए CM को जिम्मेदार ठहराया

आचार्य प्रमोद ने आंदोलन के लिए CM को जिम्मेदार ठहराया

जयपुर
जयपुर राजस्थान के बेरोजगारों का विरोध अब सियासी रंग लेने लगा है। इस आंदोलन के लिए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। आचार्य प्रमोद ने ट्वीट कर खुद की मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में डालने का आरोप भी लगाया। आचार्य प्रमोद ने ट्वीट किया है- यूपी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे राजस्थान के बेरोजगारों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को तत्काल बातचीत कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी जी के गले में डाल देना उचित नहीं है। बेरोजगार आचार्य प्रमोद के ट्वीट को रिट्वीट कर मुख्यमंत्री से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।...
राजस्थान में आज से शुरू होगी बारिश

राजस्थान में आज से शुरू होगी बारिश

जयपुर
जयपुर अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर आज से गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ घंटों में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,पाली, टोंक, बूंदी, अजमेर कई जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है, वहीं, उदयपुर के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 80 फीसदी एरिया में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। बादल छाने की वजह से राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। शेखावाटी एरिया के इलाकों में रात के पारे में 6 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दिन के तापमान में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 3 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह स...