Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भाजयुमो की बैठक

प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भाजयुमो की बैठक

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। महाराजा गंगा सिंह चौक पर भाजपा द्वारा 30 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन कोे लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक ग्रीन वैली रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ थे। अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष अवि दानेवालिया ने की। रजत स्वामी के अनुसार 30 को प्रस्तावित धरने में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, जिला प्रभारी नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सहित जिले के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक पूरे जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगे।प्रदीप धेरड़ ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का हरावल दस्ता है इस आंदोलन में कॉलेज के छात्र नेताओं को भी साथ जोड़ने का काम युवा मोर्चा द्वारा किया जाना चाहिए। इश्ववजीत सिंह दानेवालिया ने जिले की सभी विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए।बैठक के पश्चात सोशल मीडिया पर चीयर्स फॉर इंडिया चैलेंज के अं...
ऐसी प्रक्रिया अपनायें, खराब मशीन 72 घंटे में ठीक हो

ऐसी प्रक्रिया अपनायें, खराब मशीन 72 घंटे में ठीक हो

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को अवश्य मिले। मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में 20 सूत्री, 15 सूत्री व फ्लैगशिप योजनाओं की सभी विभागों से विस्तार से चर्चा की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीगंगानगर में पौधारोपण के लक्ष्य अगले 2-3 महीनों में पूर्ण कर लिये जायेंगे। डीएफओ ने बताया कि घर-घर औषधि वितरण योजना के तहत औषधीय पौधे परिवार चिन्हित कर दिये जा रहे हैं व 2 लाख से अधिक पौधे वितरित कर दिये गये है।डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि पौधे देते समय सभी से शपथ दिलवायें कि वे पौधों का ध्यान रखेंगे तथा कोई भी पौधा सूखने न पाये। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जामुन, शीशम, नीम, तु...
मोबाइल सेलर्स असो. का शपथ ग्रहण संपन्न

मोबाइल सेलर्स असो. का शपथ ग्रहण संपन्न

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर मोबाइल सेलर्स असोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह पदमपुर रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विकास गौड़ (विधायक-पुत्र) तथा विशिष्ट अतिथि संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता थे। मंच पर संरक्षक मंडल सदस्य अजय बंसल, संदीप अनेजा, उमेश अग्रवाल भी थे। अतिथियों ने असो. अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सचिव नवरंग वर्मा, उपाध्यक्ष विक्की सनेजा व रोहित भाटिया, कोषाध्यक्ष नरेश धींगड़ा तथा सह सचिव रवि कुक्कड़ को शपथ दिलाई। संदीप अनेजा ने कहा कि गत 16 वर्षों से संगठन मोबाइल उपभोक्ताओं की सेवा तथा मोबाइल सेलर्स की समस्याओं के निदान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एकता से हर मुश्किल को हल किया जा सकता है। विकास गौड़ ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए मोबाइल विक्रेताओं को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। तरसेम गुप्ता ने नई क...
पुलिस पहरे में हुआ वैक्सीनेशन

पुलिस पहरे में हुआ वैक्सीनेशन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। कोरोना बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन को लेकर जिलेभर में मारामारी हो रही है। किसी भी केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं पहुंच रही है। अधिकतर लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही जाना पड़ रहा है।जिला अस्पताल परिसर में बनाए केन्द्र पर वैक्सीन दोपहर को ही खत्म हो गई थी। इस कारण वहां लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल के अधिकारी आ गए। आक्रोशित लोगों को देखकर सदर थाना पुलिस को बुलवा लिया।मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल को बुधवार को करीब 450 वैक्सीन डोज मिली थी। अस्पताल प्रशाासन द्वारा लीला धर्मशला में वैक्सीन केन्द्र बना रखा है। इस केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने वाले सुबह 8 बजे ही पहुंचने शुरू हो गए थे। वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हुआ। इससे पहले वहां सैकड़ों लोग पहुच गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को बुलवा लिया। दोपहर को वैक्सीन खत्म होन...
सत्ता पक्ष पर भारी पड़ रहा निर्दलीय और एक पूर्व पार्षद !

सत्ता पक्ष पर भारी पड़ रहा निर्दलीय और एक पूर्व पार्षद !

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। नगर परिषद बोर्ड गठन के 18 माह बाद एक बार नगरपरिषद की राजनीति फिर से गर्मा रही है। बोर्ड गठन के बाद आॅटोटीपर,भू-रूपान्तरण, निर्माण कार्य टेण्डर सहित कई मामलों में हुई शिकायत के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की आपसी खींचतान और बढ गई। पिछले कुछ माह से नगरपरिषद द्वारा लगाए टेंडरों में हुई शिकायतों के बाद आयुक्त ने कुछ टेंडर निरस्त कर दिए। इसमें से अधिकांश टेंण्डर सत्तापक्ष के पार्षदों के थे। ऐसे में यह खींचतान और बढ गई। शिकायतों के बाद टेण्डर निरस्त करने की प्रक्रिया से नाराज सत्ता पक्ष के पार्षदों ने आनन फानन में बुधवार को प्रेस वार्ता कर इस सबके के लिए पूर्व पार्षद पवन गौड़ और निर्दलीय पार्षद विजेन्द्र स्वामी को जिम्मेवार ठहराया। प्रेस वार्ता में सबसे रोचक बात यह रही है कि इस मामले में मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले पत्र पर भाजपा पार्षदों के भी हस्ताक्षर है। नगर परिषद ...
डीटीओ के लिखित आश्वासन पर बनी बात, ट्रक आपरेटरों का अनशन खत्म

डीटीओ के लिखित आश्वासन पर बनी बात, ट्रक आपरेटरों का अनशन खत्म

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। धानमण्डी में ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों द्वारा किए जा रहे अवैध माल ढुलाई और परिवहन के खिलाफ ट्रक आॅपरेटरों का विरोध प्रदर्शन काम कर गया। प्रशासन द्वारा ट्रक आॅपरेटर यूनियन को लिखित में आश्वासन दिया गया कि अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद यूनियन द्वारा अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।जानकारी अनुसार धानमंडी से अनाज को गोदाम तक ले जाने के लिए खरीददार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नियम विरूद्ध उपयोग किया जा रहा है। इससे नाराज ट्रक आॅपरेटरों ने 22 जुलाई को प्रशासन को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके तहत सोमवार को ट्रक यूनियन के लोग प्रदर्शन करने पहुंचे।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि फसल का मंडी तक परिवहन करने के लिए ट्रैक्...
बी ब्लॉक में दिनदहाड़े युवती के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए तीन युवक

बी ब्लॉक में दिनदहाड़े युवती के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए तीन युवक

श्री गंगानगर
सीसीटीवी कैमरा में घटनाक्रम हुआ कैद श्रीगंगानगर। कोतवाली थाना अधीन घनी आबादी वाले बी-ब्लॉक में पैदल जा रही दो महिलाओं में से एक के गले में पहनी सोने की चैन को एक युवक पीछे से आकर झपट ले गया।यह युवक और उसके 2 साथी देखते ही देखते भाग गए।जिस युवती के गले से चेन तोड़ी गई,वह पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। मगर युवक मोटरसाइकिल पर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का चेतक गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस आसपास की गलियों में चक्कर काटती रही, मगर कोई पकड़ में नहीं आया। वारदात होने के 48 घंटे बाद तक पुलिस ने इसका मामला दर्ज नहीं किया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार परसों शनिवार शाम को बी-ब्लॉक में दो युवतियां पैदल एक पतली गली से होकर रविंद्र पथ की तरफ जा रही थी। यह युवतियां पदमपुर निवासी दो सगी बहने बताई जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक पैदल इनके पीछे-पीछे आ ...
अमृतसर के लिए बुक करवा कर अज्ञात बदमाश चालक से कार लूटकर फरार

अमृतसर के लिए बुक करवा कर अज्ञात बदमाश चालक से कार लूटकर फरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में सीमावर्ती चक 4-ओ(लखियां) के पास कल देर रात को दो कारों में सवार छह-सात बदमाश अमृतसर के लिए बुक करवा कर मंगवाई नई अर्टिको गाड़ी चालक से लूट कर फरार हो गए। कल रात 9:30 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन तब तक बदमाश कार को श्रीगंगानगर से होते हुए पंजाब की तरफ भगा ले गए। बदमाशों में 2-3 सिख युवक भी शामिल हैं, जिनके पास हथियार भी थे। सभी पंजाबी बोल रहे थे। पुलिस ने कार चालक विनोद निवासी चक 9-एफ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक विनोद के पास 2020 मॉडल की अर्टिको कार (आरजे 13 यूए 9792) है,जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाता है। कल रविवार को वह कार लेकर गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 57-एफ गया हुआ था। शाम करीब 5 बजे उसके पिता भागीरथ को किसी ने फोन करके कहा कि अमृतसर जाने ...
वायुसेना स्टेशन से मेगा प्लान्टेशन ड्राइव की शुरूआत

वायुसेना स्टेशन से मेगा प्लान्टेशन ड्राइव की शुरूआत

श्री गंगानगर
सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। सीआरपीएफ के अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 20 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत मेगा प्लान्टेशन ड्राइव-2021 का आयोजन किया गया। वायु सेना स्टेशन से शुरूआत कर वायुसेना परिसर व रोड पर पौधारोपण किया गया। थर्मल व केन्द्रीय कृषि फार्म सूरतगढ़ में भी पौधारोपण किया गया। नीम, गुलमोहर, अमलतास, अशोक, अर्जुन, करंज, पीपल, कैशीयर समां, बकायन आदि के छायादार पौधे लगाए गए। अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र प्रमुख कमांडेंट महिपाल सिंह शेखावत ने बताया कि गृह मंत्रालय के इस अभियान के तहत सीआरपीएफ महानिदेशक के निर्देशन में रविवार को देशभर में मेगा प्लान्टेशन ड्राइव का आयोजन किया गया है। यहां के लिए निर्धारित लक्ष्य के तहत सीआरपीएफ संस्थान के नजदीकी क्षेत्रों में वायुसेना, केन्द्रीय कृषि फार्म, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित अन्य स्थानीय संस्थाओं व प्रशासन के साथ मिलकर पौधारोपण किया जा रहा ह...
किसानों को टीटी के निवास पर जाने से पुलिस ने रोका, प्रदर्शन

किसानों को टीटी के निवास पर जाने से पुलिस ने रोका, प्रदर्शन

श्री गंगानगर
श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश)। पदमपुर -श्रीकरणपुर रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में जीकेएस से जुुड़े किसानोंं द्वारा केंद्र सरकार की ओर से कृषि सबंधी लाऐ तीन अध्यादेशों के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर किसानों द्वारा पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी को आमंत्रित किया गया था कि वे भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों के संबंध में हमें उचित जानकारी दें , अगर किसानों को वे पूर्ण रूप से इन कानूनों के संबंध में संतुष्ट कर देते हैं तो दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को वे समाप्त करने की सिफारिश करेंगे, जो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार भी है और दूसरी बात सोशल मीडिया के माध्यम से उन तमाम बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया था, परंतु वहां कोई नहीं आया। वक्तताओं ने कहा कि किसानों का आंदोलन सही रास्ते पर है और किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं ,यही हकीकत है। इसके बाद किसानों ने गुरू...