Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

दूसरे साल भी कोरोना आपदा ने कारोबार को झकझोरा

दूसरे साल भी कोरोना आपदा ने कारोबार को झकझोरा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। कोरोना महामारी की चपेट में आया फर्नीचर कारोबारी अभी तक उबर नहीं पाए है। इस साल फर्नीचर कारोबार को उभरने की उम्मीद थी लेकिन दूसरी लहर ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जानकारी अनुसार फर्नीचर कारोबारियों को इस साल शादियों के सीजन से उम्मीद बंधी थी। अब कारोबार चलेगा जिसके चलते कई फर्नीचर कारोबारियों ने लाखों रुपये के फर्नीचर तैयार करावा लिए। परन्तु अप्रैल के शुरू में ही कोरोना की दूसरी लहर आ जाने से सारी तैयारी बेकार हो गई। शादी समारोहों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई। इस वजह से शादी समारोह टाल दिए गए। कोरोना कर्फ्यू लागू होने की वजह से फिर बाजार बंद हो गया। इस वजह से फर्नीचर के शोरूम और दुकानों पर ताले लग गए। विवाह समारोहों के टलने और आर्डर निरस्त होने से फर्नीचर गोदाम में रखा माल वहीं रह गया। फर्नीचर कारोबारियों ने बताया कि कोरोना काल की शुरुआत से स्थिति खराब है। काम नहीं होने के का...
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आॅनलाइन तैयारी स्टूडियो

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आॅनलाइन तैयारी स्टूडियो

श्री गंगानगर
डॉ. केके जाखड़ के 1.50 लाख व चन्द्रपाल जांदू के 1.40 लाख के सहयोग से हुआ है तैयारश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में विगत दिवस प्रतियोगी परीक्षाओं की आॅनलाइन कक्षाओं हेतु स्टूडियो का उद्घाटन जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. केके जाखड़ ने किया। स्टुडियो डॉ. जाखड़ द्वारा 1.50 लाख तथा इसी कॉलेज के सह आचार्य चन्द्रपाल जान्दू द्वारा दिए 1.40 लाख रुपए के योगदान से बना है। ‘उड़ान’ कोचिंग प्रभारी चन्द्रपाल जांदू ने बताया कि स्टूडियो बनने से पूरे राजस्थान के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले योग्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को नि:शुल्क आईएएस, आरएएस, व्याख्याता, एसआई, रीट, पटवारी आदि की तैयारी महाविद्यालय के अनुभवी प्रोफेसर और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों अर्थात राज्य की नं. वन टीम द्वारा करवाई जावेगी। उड़ान ने राज्य के युवाओं के लिए ‘प्रतियोगिता परी...
अरबों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे

अरबों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। जिले के सूरतगढ़ कस्बे में अरबों रुपए की सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जों के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय में राज्य सरकार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। यह मामला इन दिनों जयपुर के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगरपालिका सूरतगढ़ के पैरिफेरी क्षेत्र में खसरा नं. 335/6 की यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में आराजी राज के रूप में दर्ज है। यह क्षेत्र नगरपालिका के वार्ड नं. 1 अर्थात शहरी क्षेत्र के दायरे में आने के बाद से बेशकीमती हो गई है। उक्त भूमि पर किसी निजी व्यक्ति का स्वामित्व नहीं है। अरबों रुपए की इस भूमि पर कुछ समय से भू-माफिया कुछ लोगों के साथ मिलकर अतिक्रमण करने में जुटा है। अतिक्रमण कर यहां कमरे व चारदीवारी आदि बनाकर ये भू-माफिया इन भूखंडों व मकानों को आगे बेच रहा है। सरकारी भूमि होने के कारण इसक...
पत्नी,सालों और साढू से प्रताड़ित था ज्वैलर!

पत्नी,सालों और साढू से प्रताड़ित था ज्वैलर!

श्री गंगानगर
भाई की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्जश्रीगंगानगर। के-ब्लॉक निवासी एक ज्वैलर महेंद्र सोनी(45) द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी,दो सालों, साढू और उसकी पत्नी के विरुद्ध आज मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र सोनी पुत्र मोमनराम निवासी जे-ब्लाक द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके भाई महेंद्र सोनी को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने के आरोप में उसकी पत्नी रेखा,दो सालों मनोज व नरेश, साढू कृष्णलाल और उसकी पत्नी विनीता के विरुद्ध धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर ललिता राठौड़ ने बताया कि आज जिला अस्पताल के मुर्दाघर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी गई।सुरेंद्र सोनी ने दर्ज करवाए मुकदमे में बताया है कि पिछले काफी समय से रेखा, उसके...
सीआई फूलचंद शर्मा अनूपगढ़ थाना के नए प्रभारी

सीआई फूलचंद शर्मा अनूपगढ़ थाना के नए प्रभारी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पुलिस इंस्पेक्टर सीआई फूलचंद शर्मा को सीमावर्ती अनूपगढ़ थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा का जवाहरनगर थाना से अनूपगढ़ में सीआई सुरेंद्र पूनिया का अजमेर रेंज में तबादला हो जाने पर स्थानांतरण किया गया है। श्री शर्मा को पिछले महीने ही जवाहरनगर थाना के प्रभारी सीआई विश्वजीतसिंह के कई दिन के लिए अवकाश पर चले जाने पर नियुक्त किया गया था। अवकाश से लौटने पर विश्वजीतसिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध सहायक (सीए) के पद पर नियुक्त कर दिया गया था। अब सीआई सुरेंद्र पूनिया का अजमेर रेंज में तबादला हो जाने पर अनूपगढ़ थाना में रिक्त हुए प्रभारी के पद पर फूलचंद की नियुक्ति की गई है।श्री शर्मा आज रिलीव हो गए और विश्वजीतसिंह ने वापस जवाहर नगर थाना का कार्यभार संभाल लिया है।...
शातिर अपराधियों के गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी सहित चार काबू, कई वारदातों का खुलासा

शातिर अपराधियों के गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी सहित चार काबू, कई वारदातों का खुलासा

श्री गंगानगर
गिरोह में शामिल कई युवक अभी भी हैं फरार श्रीगंगानगर । शातिर अपराधियों के गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी सहित चार युवकों को काबू किया गया है। यह गिरोह जिले के पदमपुर,मुकलावा, जैतसर, रायसिंहनगर समेजा कोठी और रावला थाना क्षेत्रों में चोरी, छीना-झपटी और लूटपाट की कई वारदातों में लिप्त है।इन चार युवकों के पकड़े जाने से कई वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरोह में एक दर्जन से अधिक बदमाश प्रवृत्ति के युवक शामिल हैं, जो रात को राहजनी की वारदातें भी करते हैं।गिरोह में शामिल लगभग 10 युवक अभी भी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि हरविंदरसिंह उर्फ डेम्पी (22) पुत्र बलविंदरसिंह मजहबी सिख, राहुल (19) पुत्र सुखमहेंद्र सिंह मजहबी सिख और जगतारसिंह (20) पुत्र सुखदेवसिंह मजहबी सिख निवासी चक 3-टीके थाना मुकलावा को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। मुकलावा ...
राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध भाजपा का जन जागरण अभियानए 30 जुलाई को दिया जाएगा धरना

राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध भाजपा का जन जागरण अभियानए 30 जुलाई को दिया जाएगा धरना

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भाजपा की जिला कार्यसमिति ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने और केंद्र सरकार की योजनाओं वह नीतियों का लाभ जनता तक न पहुंचने देने के मुद्दे को लेकर जन जागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पदमपुर मार्ग पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आज दोपहर प्रेस वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय सांसद निहालचंद मेघवालए विधायक बलबीर लूथराए संतोष देवी बावरीएरामप्रताप कासनियाए पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटीए पूर्व विधायक राजेंद्रभादू जिला अध्यक्ष आत्माराम तरडए पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ीए पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने कहा कि सरकार की विफलताओं के खिलाफ 30 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट के समीप महाराजा गंगासिंह चौक में एक दिन का धरना दिया जाएगा। इसी दिन जन जागरण अभियान के आगे कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। सांसद निहालचंद मेघव...
घायल को एंबुलेंस में लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस, विधायक निवास पर भी पहुंचे परिजन

घायल को एंबुलेंस में लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस, विधायक निवास पर भी पहुंचे परिजन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को रात्रि को रुपए देने के बहाने जस्सासिंह मार्ग पर बुलाकर तलवार व अन्य घातक हथियारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी क कचरे के ढेर में फेंक देने की घटना में शामिल सभी मुलजिमों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज परिवारजनों अगुवाई में लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विधायक निवास पर जाकर सारे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मांग की कि सभी मुलजिमों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाया जाए। विगत दो-तीन जुलाई की रात को सेतिया कॉलोनी निवासी युवक निश्चय नारंग(21) को जस्सासिंह मार्ग पर बसंती चौक में बुलाकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था।वह बाद में इसी मार्ग पर एक टाइल फैक्ट्री के बाहर कचरे में पड़ा मिला। उसका कान कटा हुआ था। सिर में भी घातक वार किए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय एच ब्लॉक निवासी एक युवक अंकित ...
थोपे शासन और कानून के ढो रहे अवशेष : जाखड़

थोपे शासन और कानून के ढो रहे अवशेष : जाखड़

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। देश पर हमलावारों द्वारा थोपे शासन और कानून के अवशेष हम आज भी ढो रहे है। इस्ट इंण्डिया कम्पनी ने 1947 में देश को भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बांटते हुए डोमिनिनियन स्टेड बनाए। देश में वर्तमान में जो कानून है जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता के कानून नहीं है। यह बात स्वेदशी कानून सोसायटी अध्यक्ष पूर्व आइपीएस अधिकारी दिलीप जाखड़ ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। जाखड़ ने कहा कि आजादी के बाद भी भारत में अनेक विदेशी कानून लागू हैं।वर्तमान व्यवस्था में स्वदेशी कानून बनाए जाने की बेहद आवश्यकता है। इसलिए स्वदेशी कानून के लिए श्रीगांनगर जिला मुख्यालय पर स्वदेशी कानून सोसायटी द्वारा 25 जुलाई को प्रात: 11 बजे दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन परिसर में लोक संसद को आयोजन किया जाएगा। जाखड़ ने बताया कि जनता को न समझ आने वाली फारसी परिभाषाओं का आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है। व...
संभागीय आयुक्त मेहरा ने मिर्जेवाला में बीएडीपी के कार्यों का किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त मेहरा ने मिर्जेवाला में बीएडीपी के कार्यों का किया निरीक्षण

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजमिर्जेवाला। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने श्रीगंगानगर जिले के दौरे के दौरान गुरूवार को सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। मेहरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र-छात्रा मिर्जेवाला में सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत संचालित भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिजली फिटिंग का कार्य भी चल रहा था। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। संभागीय आयुक्त ने मिर्जेवाला के दोनों शिक्षण संस्थाओं में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को भी पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा करने के लिये पौधे लगाने चाहिएं एवं उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा, ग्राम पंचायत मिर्जेवाला के सरपंच जसवीर सिंह सेखों, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश स्वामी, अधिशाषी अभियंता सुखमंदरसिंह, विकसा...