Thursday, October 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

मांगों को लेकर प्राइवेट बसों का रहा चक्का जाम

मांगों को लेकर प्राइवेट बसों का रहा चक्का जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रोडवेज और रेलवे में यात्रीभार बढ़ा, हड़ताल से यात्री परेशानश्रीगंगानगर। टैक्स माफ करने, बैंक ऋण की किश्तों को स्थगित करने तथा पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने सहित मांगों को लेकर गुरुवार को जिले में प्राइवेट बसों का चक्का जाम रहा। इस कारण राजस्थान रोडवेज द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने से यात्रियों को कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। प्राईवेट बसों की हड़ताल से रेलवे और रोडवेज का राजस्व में भी काफी बढ़ा है। हड़ताल से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक परिवहन सेवा और प्राइवेट बस आॅपरेटर एसो. द्वारा कोरोना लॉकडाउन में लगातार बसें बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विभिन्न प्रकार के टैक्स माफ करने, बैंक ऋण की किश्तों को स्थगित करने तथा पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी किए जाने की मांग को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस कारण दिनभर प्राईवेट बसों का किसी मार्ग पर संचालन नहीं हुआ है। जिले में बड़ी...
राहत वाली बारिश; फसलें बचेंगी, तापमान गिरा

राहत वाली बारिश; फसलें बचेंगी, तापमान गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में बुधवार को बारिश हुई। कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां बूंदाबांदी हुई और कुछ स्थानों पर बिन बरसे बादल लौट गए। श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र में सुबह 8-9 बजे के करीब बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर को निकली धूप के बाद उमस होने लगी। शाम को फिर बादल छा गए। शाम को काली घटाओं से आसमान घिरा रहा। लेकिन शाम के समय शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। आसपास एरिया में कुछ जगह मामूली बारिश हुई। रायसिंहनगर व केसरसिंहपुर क्षेत्र के आसपास सुबह बारिश हुई। पदमपुर के आसपास शाम को बारिश हुई।क्षेत्र में गांवों में जोरदार बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है। श्रीगंगानगर शहर में सुबह 10.8 एमएम बारिश हुई। देर शाम तक बादलों की आवाजाही जारी रही। क्षेत्र में सिंचाई पानी की मांग किसानों द्वारा काफी समय से की जा रही है। अब हुई बारिश नरमा-कपास व ...
कोरोना गाइडलाइन के साथ मनायी

कोरोना गाइडलाइन के साथ मनायी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। कोरोना महामारी के चलते कोविड-19 की पालना करते हुए मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहार ईद की नमाज इस बार भी मस्जिदों व घरों में अदा की गई। शहर में एफ ब्लॉक स्थित जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद चिरागदीन बताया कि कोविड गाइडलाइन के चलते ईद की नमाज इस बार ईदगाह में सामूहिक रूप से अदा नहीं करवाई गई। शहर की सभी मस्जिदों में समाज के निर्धारित संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की।नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी पालना की गई और देश की खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को बिना गले मिले ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया व दूरभाष पर भी ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला पूरे दिन चला। सदर चिरागदीन ने बताया कि ज्यादा भीड़ इकट्ठी ना हो जाए इसके मद्देनजर एफ ब्लॉक मस्जिद में प्रात: 6 बजे ईद की नमाज अदा करवा दी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अन्...
मियामी तकनीक से 1100 पौधे लगाए

मियामी तकनीक से 1100 पौधे लगाए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। सीमा सुरक्षा बल परिसर में मिनी फोरेस्ट प्रोजेक्ट मियामी तकनीक से 1100 पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के डॉ. संजीव जिन्दल ने बताया कि पदमपुर रोड पर प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई। प्रवीण जिंदल,नलिनी जिंदल, विजय गुप्ता, बीएसएफ कमांडेंट परमवीर सिंह, विश्वबंधु गुप्ता, राजीव गोयल, अशोक कटारिया, डॉ. शैलेश गोयल, भानुप्रकाश गर्ग, डॉ. एस. एम. लाहिड़ी, डॉ. देशबन्धु गुप्ता, अरविन्द सचदेवा, राजकुमार बोगी, सीए अजय अग्रवाल, विपुल बिहाणी, बीएसएफ का स्टाफ इस मौके पर मौजूद थे। प्रोजेक्ट के तहत 20 से अधिक किस्म के पौधे लगााए गए ।...
रोडवेज की आज अतिरिक्त चलाई जाएगी बसें

रोडवेज की आज अतिरिक्त चलाई जाएगी बसें

श्री गंगानगर
श्रीगंगागनर। टैक्स माफ करने सहित कई मांगों को लेकर कल गुरूवार को प्राईवेट बसों की हड़ताल रहेगी। इस कारण प्राईवेट बसों का किसी मार्ग पर संचालन नहीं होगा। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों की बुधवार को मुख्य प्रबंधक कार्यालय में बैठक हुई इसमें अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। श्रीगंगानगर आगार के टैÑफिक मनेजर सुरेन्द्र कुमार कासनिया ने बताया कि प्राईवेट बसों की कल हड़ताल होने के कारण यात्रिभार बढ़ने की सम्भावना है। कोरोना की गाइडलाइन से अधिक यात्रियों को बसों में बिठाया नहीं जा सकता है। इस कारण सूरतगढ़, अनूपगढ़, हनुमानगढ मार्ग सहित सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी बसों का संचालन केन्द्रीय बस स्टैण्ड से किया जाएगा। दिल्ली और जयपुर के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। लोक परिवहन ...
कोरोना को लेकर पंजाब सीमा पर सख्ती

कोरोना को लेकर पंजाब सीमा पर सख्ती

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पंजाब से आने वालों पर जिला प्रशासन ने बुधवार से एक बार फिर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। पंजाब से आने वालों की कोरोना जांच के बाद ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पंजाब सीमा पर तैनात किया गया है। वहां पर टीम के साथ पुलिस भी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने और कोरोना की तीसरी लहर आने की संम्भावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने साधूवाली और पतली के पास पंजाब से जिले में प्रवेश वाले मार्र्गों पर पंजाब सीमा पर डॉक्टरों की एक पांच टीमें लगाई गई है। सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि तीसरी लहर को रोकने के प्रयास शुरू किए गए है। पंजाब से आने वालों की कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेने की व्यवस्था साधूवाली और पतली के पास पंजाब सीमा पर ही की गई है।...
स्कूल क्रमोन्नत करने की मांग

स्कूल क्रमोन्नत करने की मांग

श्री गंगानगर
श्रीविजयनगर। निकटवर्ती गांव 14-15 बीजीडी के ग्रामीणों ने एसडीएम प्रियंका बिश्नोई को ज्ञापन देकर गांव की सार्वजनिक समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। ग्रामीणो ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत 6 बीएलएम के गांव 14-15 बीजीडी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत किया जाए। गांव में स्थित सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व सहायक नर्स मिडवाइफरी के दोनों पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिक्त पदों पर जल्द स्थाई नियुक्ति करवाने, गांव में ग्रामीण खैल मैदान के लिए भूमि आवंटन की गई थी, जिसकी चारदीवारी ना होने के कारण मैदान पर अतिक्रमण होने की स्थिति बनी हुई है। मैदान का समतलीकरण व चार दीवारी का निर्माण करवाया जाये ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को खेलने का मौका मिले। इस मौके पर ग्रामीण रघुवीर चौधरी, खेतपाल वर्मा, कृष्ण जाखड़, दौलत क...
आयुर्वेद चिकित्सा और वैक्सीन शिविर लगाया

आयुर्वेद चिकित्सा और वैक्सीन शिविर लगाया

श्री गंगानगर
सूरतगढ़। मारवाड़ी युवा मंच व महाराजा अग्रसेन आयुर्वेद हॉस्पीटल के सयुंक्त तत्वावधान में सूर्योदय नगर क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नं. 4 में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्ट कोविड समस्याओं, बवासीर व स्त्री रोग संबंधी समस्याओं को लेकर परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारम्भ सिटी थानाधिकारी रामकुमार लेघा, हर्ष कॉन्वेंट स्कूल के चैयरमैन अनिल धानुका व मंच अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने किया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. निशान्त स्वामी व स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. मीना स्वामी ने 23 रोगियों की जांच करने के साथ पोस्ट कोविड रोगियों को निशुल्क आयुर्वेद दवा का वितरण भी किया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय के अध्यापक रामकुमार, मंच सचिव अंकित कुक्कड़, भरत मूंदड़ा, महेन्द्र चैधरी, सोनू भटेजा, नितेश सोमानी, मनीष सोनी, भरत ऋषि रांका, कपिल गुप्ता, कपिल परनामी आ...
कॉमरेड श्योपतराम का अभिनंदन

कॉमरेड श्योपतराम का अभिनंदन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाता. रायसिंहनगर। तीनों कृषि कानूनों का विरोध व जिले भर में सिंचाई पानी, फसल के भाव सहित आमजन की बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर जन आंदोलनों का नेतृत्व करने के लिए कॉमरेड श्योपत मेघवाल का मुकलावा में अभिनंदन किया गया। इस दौरान शिव बिश्नोई, सुनील माल, कुंदन भादू, संजय बिश्नोई, अरविंद खीचड़, माणक थालोड़, अनिल बोला, अनुराग बिश्नोई, रामकुमार भादू, सुरेंद्र गोदारा, योगेश बिश्नोई, इन्द्र सहारण, देवीलाल टाक आदि लोगों ने पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही आश्वास्त किया कि किसान आंदोलन में साथ हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा की केंद्रीय किसान कौंसिल के सदस्य कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने कहा कि किसान व मजदूर के अधिकारों के लिए आंदोलन को निरन्तर जारी रखेंगे। दिल्ली से गांवों तक किसान आंदोलन लोगों में आपसी भाईचारे को कायम किया है। किसान सभा के तहसील अध्यक्ष संजय गोदारा ने क...
हर्ष कॉन्वेंट स्कूल के तीन पूर्व विद्यार्थी आरएएस चयनित

हर्ष कॉन्वेंट स्कूल के तीन पूर्व विद्यार्थी आरएएस चयनित

श्री गंगानगर
सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। एसएनएलडी हर्ष कॉन्वेंट स्कूल के तीन पूर्व विद्यार्थियों का आरएएस भर्ती परीक्षा में चयन होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के तीन पूर्व विद्यार्थी संजना जोशी, प्रिया ओझा व दिनेश राजपुरोहित का आरएएस परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के निदेशक राकेश बंसल, चेयरमैन अनिल बंसल व गौरव बंसल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राकेश बंसल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए हमेशा शोषित व जरूरतमंद लोगों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन अनिल बंसल ने सभी अभ्यर्थियों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत व लक्ष्य पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह जीवन के सफर पर सफलता का पहला कदम है। इसलिए हमेशा उत्साह व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद व गुरुजनों के ...