Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़े दामों और कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़े दामों और कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन

श्री गंगानगर
सादुलशहर (सीमा सन्देश)। तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर दो घंटे का सांकेतिक धरना लगाया गया। किसान नेता अनुराग सिंह बराड़ ने कहा कि डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस के बढ़ते भावों में आए दिन बढ़ोत्तरी से किसानों एवं आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। संस आॅफ फार्मर टीम के गग्गी गिल पट्टी सदीक, किसान नेता एडवोकेट सुभाष पटीर, एडवोकेट जगतार सिंह ने भी केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री की निंदा की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम हवाई सिंह यादव को दिया गया। इसमें तीनों कृषि बिल वापस लेने एवं डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी, किसान नेता करतार सिंह बराड़, चकमहाराजका के पूर्व सरपंच नाहर सिंह, सरपंच यूनियन अध्यक्ष ओम विकास याद...
विधायक गौड़ ने गणेशगढ़ में 17.30 लाख की लागत से जलाशय के चारों ओर पक्का कार्य का किया लोकार्पण

विधायक गौड़ ने गणेशगढ़ में 17.30 लाख की लागत से जलाशय के चारों ओर पक्का कार्य का किया लोकार्पण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात विधानसभा गंगानगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अनवरत विकास के कार्य संचालित किये जा रहे है। इन विकास कार्यों से शहर का कोई वार्ड या कोई गांव वंचित नहीं रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल पर विशेष जोर दिया जा रहा है।गौड़ गुरुवार को ग्राम पंचायत गणेशगढ़ में स्थानीय विधायक क्षेत्र विकास योजना में 3.47 लाख रुपए की राशि से वार्ड नम्बर 5 मुख्य गलियों में पेयजल परियोजना की टंकी से फिरनी तक पाईपलाईन के कार्य का कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण एवं ग्राम पंचायत गणेशगढ़ में ही जल संग्रहण एवं स्वच्छता के लिये मुख्य गुवाड में गिनानी के चारों और पक्का कार्य जिस पर 17 लाख 30 हजार 636 रुपए व्यय किये गये है, के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे। गौड़ ने कहा कि गत दो वर्षों में सड़क विकास, पेयजल, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश...
लोडिंग से हांफा विद्युत तंत्र; आधी रात पौने 2 बजे आई लाइट, फिर फाल्ट आने से दिनभर बत्ती गुल

लोडिंग से हांफा विद्युत तंत्र; आधी रात पौने 2 बजे आई लाइट, फिर फाल्ट आने से दिनभर बत्ती गुल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भयंकर गर्मी के बीच लोडिंग की वजह से आए बिजली फाल्ट के कारण बीती रात विद्युत तंत्र हांफने लगा। बुधवार को शहरी क्षेत्र में बिजली फाल्ट आने से आधी रात को बत्ती गुल हो गई। कई वार्डाें में हालात इतने खराब हो गए कि लोग आधी रात 1.30 बजे तक सड़कों पर नजर आए। बुधवार शाम से लेकर गुरुवार शाम तक 24 घण्टे श्रीगंगानगर के लोगों के लिए मुश्किल भरे रहे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार विद्युत लाइनों में आ रहे फाल्ट और ट्रांसफार्मरों के उड़ रहे फ्यूज के कारण आम जन परेशान है। पिछले सप्ताह भर से शाम से देर रात तक विद्युत लाइनों में फाल्ट के कारण लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है।लोगों ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों से बार बार सम्पर्क करने पर भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा। बुधवार देर रात और गुरुवार तो यह स्थिति रही कि अधिकारियों ने फोन उठाना ही बन्द दिया। अधिकांश स्थानों पर एक ही स्...
किसान संगठनों का आज कलेक्ट्रेट पर पड़ाव

किसान संगठनों का आज कलेक्ट्रेट पर पड़ाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। जिले में मूंग, ग्वार की बिजाई के दिनों में पंजाब से गंग कैनाल भी निर्धारित हिस्से का लगभग आधा पानी मिलने से उद्वेलित किसान संगठनों द्वारा कल गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डाला जाएगा। सभी किसान संगठन एकजुट होकर इस महापड़ाव के लिए अधिक से अधिक किसानों को जुटाने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा,ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) और जय किसान आंदोलन, गुरूबलपालसिंह संधू आदि संगठनों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता दो दिन से अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर गांवों में सफाई कर रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अमरसिंह बिश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट पर भी दो दिन से लगातार धरना चल रहा है। सभी संगठनों के पदाधिकारी गांवों में जनसंपर्क करने गए हुए हैं। इसलिए धरने पर कुछ ही लोग मौजूद रहते हैं। आज भाजपा के प्रदर्शन के दौरान भी इसी...
लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता खुला

लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता खुला

श्री गंगानगर
बालाराजपुरा (सीमा सन्देश)। स्थानीय ग्राम पंचायत हरिजन मोहले में रास्ते के अतिक्रमण को लेकर काफी लम्बे समय से जदोजहद चल रहा था। इस मामले में गत दिवस ग्राम पंचायत सरपंच सुनील कुमार सहारण, पूर्वसरपंच चौ. भागीरथ तरड. की अगुवाई में मेघवाल समाज के हजारी राम, अमीचंद, महेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने क्षेत्रीय विधायक स. गुरमीत सिंह कुन्नर को गुहार लगाई। कुन्नर ने पूरी स्थिति का फीडबैक लेकर विकास अधिकारी पदमपुर को नियमानुसार कार्यवाही कर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिये। इस पर विकास अधिकारी पदमपुर ने मौका स्थिति का अवलोकन किया और अतिक्रमणकारियों से समझाइस कर बिना किसी विवाद के रास्ता खुलवा दिया। जानकारी अनुसार बालाराजपुरा आबादी भुमि में प्लाट नं. 212, 223, 224 में से 223 प्लांट नं. ग्राम पंचायत का है।224 व 212 बीरूराम पुत्र सुखराम मेघवाल के थे, जो लम्बे समय से खाली पडे थे। करीब छह माह पहले प्लाट ...
दालों पर स्टॉक सीमा लगाने के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रही धान मंडी

दालों पर स्टॉक सीमा लगाने के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रही धान मंडी

श्री गंगानगर
सादुलशहर. केंद्र सरकार द्वारा दालों पर स्टॉक सीमा लगाने के विरोध में राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर सादुलशहर धान मंडी के व्यापारियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी कारोबार पूर्णतया बंद रखा। जिंसों की नीलामी नहीं हुई। चेकों का लेन-देन तक बंद रखा गया। व्यापारियों ने रोषस्वरूप कृषि उपज मंडी समिति के सचिव रामप्रताप कलवासिया के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भेजे। ज्ञापन में स्टॉक सीमा तुरंत खत्म कर व्यापारियों, किसानों एवं मजदूरों को राहत पहुंचाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र खीचड़, जिला खाद्य व्यापार संघ के संरक्षक रतनलाल गोयल, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र मक्कड़, प्रवेश गोयल, सचिव सुरेंद्र अग्रवाल, व्यापारी रोहित खीचड़, इंद्राज बेनीवाल, इंद्रचंद स्वामी आदि शामिल थे।वहीं किसान नेता ओम बिश्नोई एवं पूर्व प्रधान जसवंत सिंह ढिल्लों...
शहर में बढ़ी कुत्तों की संख्या गलियों से निकलना मुश्किल

शहर में बढ़ी कुत्तों की संख्या गलियों से निकलना मुश्किल

श्री गंगानगर
-आयुक्त ने नहीं कि सुनवाई तो कलक्टर से मिले पार्षदश्रीगंगानगर। कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार साथी कहा जाता है, लेकिन अब इसी वफादार साथी के आक्रामक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लोग इन आवारा कुत्तों के झुंड से परेशान हैं, जो हर आते-जाते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसके बावजूद इनकी संख्या पर नियंत्रण लगाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही। आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर हावी है कि बड़ी संख्या में डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक आवारा कुत्तों की दहशत से लोग बाजार में आने से डरने लगे हैें। इन की संख्या पर अंकुश लगाने और इन्हे शहर से बाहर निकलाने की मांग को लेकर काफी समय से पार्षदो द्वारा नगरपरिषद अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई गई है। इतना ही नहीं बोर्ड की बैठक में भी यह मुद्दा काफी गर्माया था। परन्तु आज तब इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लिहाजा...
महिला कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ सड़क पर बनाई चाय,  दिया  धरना

महिला कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ सड़क पर बनाई चाय, दिया धरना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पेट्रोल-डीजल, रसोई के बढते दाम और बढती मंहगाई के विरोध में महिला कांग्रेस मोर्चा की ओर से कलक्टरेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। बढती रसोई गैस के विरोध स्वरूप धरना स्थल पर चुल्हे पर चाय बनाई गई। महिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई की अगुवाई में सेंट्रल जेल से गंगासिंह चौक तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रीमती बिश्नोई ने कहा कि मोदी सरकार की ह्यआमजन को लूटो तथा आर्थिक व मानसिक शोषण करो की नीति के कारण आज मंहगाई ने विकराल रूप ले रखा है। इससे महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग पीड़ित व त्रस्त है। महंगाई से घरों में चूल्हे जलने बंद हो गए हैं। रसोई गैस के दाम 900 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। सरसों तेल 200 रुपए व रिफाइंड तेल 150 से अधिक में मिल रहा है। डीजल 60 रुपए प्रति लीटर होना चाहिए था, जो आज 100 रुपए से ऊपर है। परन्तु सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। इस दौरान उनके अलावा भी कांग्रेस नेताओं न...

18 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। जवाहरनगर पुलिस ने शहर के चहल चौक के निकट एक कार्रवाई करते की है। इसमें दो युवकों को मादक पदाथ वहित बरामद कर केस में गिरफ्तार कर लिया गया। सदर पुलिस के एसआई महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि नरेश(30) पुत्र धर्मवीर योगी और नीरज कुमार(21) पुत्र पवन कुम्हार को संदिग्ध मानते हुए पकड़ और पुछताछ में संतोजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से 18 ग्राम मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। आगामी कार्रवाई में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाए जाने के लिए जांच जवाहरनगर थाने की एसआई ललिता राठौड़ के सुपुर्द की है।...
केन्द्र की नीतियों के विरोध में मजदूर संगठनों ने किया पद्रर्शन

केन्द्र की नीतियों के विरोध में मजदूर संगठनों ने किया पद्रर्शन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी , लेबर कोड बिलों के द्वारा श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों के खिलाफ बुधवार को कलक्टरेट पर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया । इस दौरान सीटू मजदूरों प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के कार्यकर्ता पब्लिक पार्क में एकत्र हुए। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्टरेट पहुंचे। यहां एक सभा हुई। इसमें यूनियन से कई पदाधिकारियों से सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, कोरोना से बेरोजगार हुए मजदूरों को 75 सो रुपए महीना राहत राशि देने, मजदूर विरोधी लेबर कोर्ट बिलों तुरंत वापस लेने, कृषि कानून रद्द करने, नरेगा मजदूरों को 200 दिन काम व 700 रुपए दिहाड़ी देने और इसे शह...