Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

डॉ. बिंद्रा जन सेवा हॉस्पिटल के एमएस

डॉ. बिंद्रा जन सेवा हॉस्पिटल के एमएस

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डॉ. (कर्नल) एचएस बिन्द्रा टांटिया विवि परिसर स्थित जन सेवा हॉस्पिटल के नए मेडिकल सुपरिटेन्डेन्ट (एमएस) होंगे। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह कुलड़िया ने बताया कि भारतीय सेना में सराहनीय सेवाएं दे चुके डॉ. (कर्नल) बिन्द्रा कॉर्डियक सर्जन हैं। उन्हें विभिन्न जगह प्रशासन का भी लम्बा अनुभव प्राप्त है। भोपाल में अध्ययन के दौरान वे स्वर्णपदक विजेता रह चुके हैं और अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।...
न्यायिक कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट किया गया

न्यायिक कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट किया गया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में आए दिन बढ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बुधवार को न्यायालय परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टेस्टिंग कैंप लगाया गया। इसमें 63 कर्मचारियों का सैंपल लिये गये। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पिछले 3-4 दिन से रोजाना तीन या चार कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को करीब 20 कर्मचारियों की सीएमएचओ कार्यालय में सेंपलिंग करवाई गई थी। इनमें से 5 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कर्मचारी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं पिछले दिनों जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा प्रकरणों की सुनवाई आॅनलाइन वर्चुअल करने के आदेश मंगलवार दोपहर बाद जिला न्यायालय के अधिकारियों को मिले। जिसके चलते बुधवार से सख्ती की गई। वहीं न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया...
लोहड़ी से पहले 60 को मिली ‘खुशी’

लोहड़ी से पहले 60 को मिली ‘खुशी’

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कई सालों के अपने मकान के मालिकाना हक (पट्टा) मिलने की आश लगाए बैठे कई लोगों की यह उम्मीद लोहड़ी पर्व से एक दिन नगरपरिषद ने पूरी कर दी। बुधवार को नगरपरिषद में आयोजित एक साधारण कार्यक्रम के दौरान सभापति ने लगभग 60 लोगों को पट्टे बांटे। इस मौके पर सभापति श्रीमती चांडक ने कहा कि इंसान कड़ी मेहनत और कई मुश्किलें पार कर अपना घर बनाता है। जब उसे भवन का पट्टा मिलता है तो इसे वह अपने जीवन की सबसे बड़ी सफलता मानता है। सभापति ने कहा कि अभी प्रथम चरण के पट्टों का वितरण किया गया है। जल्द ही शेष आदेवनों का निस्तारण कर पट्टों का वितरण किया जाएगा। कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने कहा कि शहर में सैकड़ों निम्न आय वर्ग के परिवार ऐसे हैं, जो कच्ची बस्तियों में रहते हैं, लेकिन उनके नाम सर्वे सूची में दर्ज नहीं हो पाए। ऐसे परिवारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए गत दिनों स्वायत शासन विभाग के शास...
लोहड़ी और मकर संक्रान्ति को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

लोहड़ी और मकर संक्रान्ति को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। लोहड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर इन दिनों बाजार में चहल पहल बढ गई है। गुरुवार को पंजाबी समुदाय का प्रसिद्ध त्यौहार लोहड़ी और इसके एक दिन बाद मकर संक्रान्ति को लेकर लोगों में कोरोना संक्रमण के बावजूद उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में इन पर्व पर बिकने वाली खाद्य सामग्री की डिमाण्ड को देखते हुए कई जगह सड़कों किनारे तो बाजार में कई दुकानों पर अलग से अड्डे लगाए गए हैं। हलवाई की दुकानों पर जहां इन दिनों घेवर बनाने पर जोर है तो वहीं सड़क किनारे और कनफेंसरी की दुकानों पर मूंगफली, पापड़ी और रेवड़ी की डिमाण्ड की मांग को देखते हुए जगह-जगह ठेले और अस्थाई अड्डे लगे है। घरों में भी लोहड़ी पर तिल-गुड़ से व्यंजन बनाए जा रहे हैं। शहर में गोल बाजार, सुखाड़िया मार्ग, अग्रसेन चौक, सूरतगढ़ रोड, तह बाजार, पुरानी धानमण्डी सहित अलग-अलग इलाकों में लोकल डिमांड को देखते हुए अस्थाई दुकानें ...
राजीव गांधी ग्रामीण आॅलम्पिक खेलों पर कोरोना का साया

राजीव गांधी ग्रामीण आॅलम्पिक खेलों पर कोरोना का साया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। कोरोना के बढता संक्रमण का काला साया प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों पर पड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने कई पाबन्दियां लगाई है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों से लेकर कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या के साथ बाजार खुलने और बन्द करने का समय निर्धारण करते हुए वीकेण्ड कर्फ्यू लगाया है। ऐसे में 26 व 27 जनवरी को प्रस्तावित ग्रामीण ओलम्पिक खेलों पर संशय बना हुआ है कि यह खेल होंगे या नहीं। ऐसे में कोरोना ने ग्रामीण ओलंपिक की ग्राम स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने वाले खिलाड़ियों की तैयारियों व आशाओं को आशंकित कर दिया है। ग्रामीण खिलाड़ी लम्बे समय से ओलम्पिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने 27 दिसंबर...
पं. तनसुखराम शर्मा एवं डॉ. रामनारायण शर्मा का सम्मान

पं. तनसुखराम शर्मा एवं डॉ. रामनारायण शर्मा का सम्मान

श्री गंगानगर
नाथद्वारा में साहित्य मण्डल ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया अभिनन्दनश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। श्री सनातन सुख श्रेयस संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ लेखक व सनातन संस्कृति के विचारक पं. तनसुखराम शर्मा एवं राजकीय जिला पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनारायण शर्मा को नाथद्वारा में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। श्री सनातन सुख श्रेयस संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि नाथद्वारा में साहित्य मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘हिन्दी पुरोधा-राष्ट्रभाषा सेनानी श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह’ में पं. तनसुखराम शर्मा को ‘हिन्दी साहित्य भूषण’ की मानद उपाधि से विभूषित कर उनका अभिनन्दन किया गया। रामनारायण शर्मा को राष्ट्रभाषा हिन्दी के क्षेत्र में उनके अनुपम योगदान के फलस्वरूप ‘साहित्य सुधाकर’ की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। दे...
ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की जाए

ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की जाए

श्री गंगानगर
जिला ट्रक आॅपरेटर यूनियन ने कलक्टर व एसपी को दिया ज्ञापनश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला ट्रक आॅपरेटर यूनियन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। अध्यक्ष मेजर सिंह गिल तथा कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र बिश्नोई के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, एफसीआई शाखा प्रबन्धक आदि अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तथा केन्द्रीय मंत्रियों को ईमेल भेजकर ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ओवरलोड वाहनों द्वारा अवैध माल परिवहन व ढुलाई से हर समय दुर्घटना व जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। कृषि जिंसों का धानमण्डी तथा एफसीसीआई व सीसीआई गोदामों से धड़ल्ले से अवैध परिवहन हो रहा है। मिट्टी-बजरी के अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों द्वारा परिवहन से पर्यावरण असंतुलन के साथ-साथ सरकार को भी भारी राजस्व की हानि हो रही ह...
नैशनल कबड्डी में जीते और टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए जिले के 3 खिलाड़ी

नैशनल कबड्डी में जीते और टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए जिले के 3 खिलाड़ी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया फॉर डिसएबल द्वारा पुष्कर में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाराष्ट्र की टीम को हराकर राजस्थान के खिलाड़ी ने ट्रॉफी जीती। श्रीगंगानगर जिले के तीन खिलाड़ी अनिल माहिया, कुलदीप जिनागल व राहुल भादू ने दमखम दिखाते हुए उम्दा प्रदर्शन किया, जिसके चलते इन्हें इंडिया टीम में सेलेक्ट किया गया है। टीम इंडिया थाइलैंड में खेलने जाएगी। भारत की पहली दिव्यांग कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राजस्थान ने महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में हराकर जीता है। श्रीगंगानगर रीको में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में गोल्डन नागरिक असोसिएशन के अध्यक्ष रवि मलेठिया, उग्रसेन नैण, ओम चौधरी, हंसराज माहिया, मनीष डूडी, पवन छिंपा, सुरेंद्र वर्मा, ओम कस्वा आदि मौजूद रहे।10 राज्यों के 150 खिलाड़ी हुए शामिलराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान, दिल...
प्रिकॉशन डोज से कोरोना पर तीसरा वार

प्रिकॉशन डोज से कोरोना पर तीसरा वार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले में कोरोना के 117 एक्टिव केस सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोविड प्रिकॉशन डोज देना शुरू की है। शुरुआत में यह डोज केवल हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और साठ साल से ज्यादा के गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को ही लगाई जा रही है। सरकारी अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. जीएल मेहरड़ा, पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह, सरकारी अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. प्रेम बजाज और अन्य अफसरों ने डोज लगवाई। इन लोगों ने शहर के लेागों से भी ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने का आग्रह किया है। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना से सबसे ज्यादा जूझने वालों में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। इन लोगों को प्रिकॉशन डोज देने का बड़ा कारण यह है कि कोरोना से संघर्ष में यहीं लोग सबसे आगे रहते हैं। इसमें केवल वही हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स डोज लगवा सकेंगे जिन्हें दूसरी डोज लिए नौ माह या उ...
कोहरे का येलो अलर्ट, विजिब्लिटी जीरो:दो मीटर दूर भी देख पाना हुआ मुश्किल

कोहरे का येलो अलर्ट, विजिब्लिटी जीरो:दो मीटर दूर भी देख पाना हुआ मुश्किल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में रविवार दिन में खिली धूप से सर्दी से कुछ राहत मिलती नजर आई लेकिन सोमवार को एक बार फिर छाए कोहरे ने सर्दी के तेवर तीखे कर दिए। सुबह लोग जागे तो हर तरफ कोहरा नजर आया। शहर से बाहर की ओर जाने वाले रास्तों श्रीकरणपुर रोड, हनुमानगढ़ रोड, सूरतगढ़ रोड और पंजाब रोड पर तो हाल और भी बुरा था। वाहन चालकों को दिन में भी वाहनों की हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा वहीं सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर लौटे किसानों का तो और भी बुरा हाल था। वाहनों की रफ्तार धीमीसुबह शहर के सुखाड़िया मार्ग, ब्लॉक एरिया, सूरतगढ़ रोड, सुखाड़िया सर्किल आदि इलाकों में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। अल सुूबह शहर से रवाना हुई बसों और ट्रेनों में याात्रियों की संख्या बेहद कम थी। वहीं बाजार में बिजनेस एक्टिविटीज भी करीब दस बजे के बाद ही शुरू हुई। शहर और बाहरी इलाकों में लोग बेहद संभलकर वाहन चलाते दिखे। अलाव का सहाराश...