सीडब्ल्यूसी टीम व एएसपी पहुंचे अस्पताल, पीड़ित बालक के लिए बयान
समिति अध्यक्ष बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई, नहीं करती जाएगी कोई कोताहीअपहरण के बाद 15 वर्षीय बालक को अमानवीय यातनाएं देने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय बालक का अपहरण कर अमानवीय यातनाएं देने के मामले को लेकर बाल कल्याण समिति व पुलिस गंभीर हो गई है। मामला संज्ञान में आने पर गुरुवार को बाल कल्याण समिति की टीम अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के साथ टाउन स्थित एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंची तथा भर्ती बालक व डॉक्टरों से बात की। इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने भी अस्पताल पहुंच बालक के बयान दर्ज किए। बाल कल्याण समिति की टीम व पुलिस ने परिजनों को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति जितेन्द्र गोयल ने कहा कि यह मामला समिति के संज्ञान में ...








