Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

दुर्घटना रोकने रेलवे फाटकों पर बताई सावधानियां

दुर्घटना रोकने रेलवे फाटकों पर बताई सावधानियां

हनुमानगढ़
अंतरराष्टÑीय समपार जागरूकता सप्ताह में किया जागरूकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रेलवे विभाग की ओर से 3 जून से मनाए जा रहे अंतरराष्टÑीय समपार जागरूकता सप्ताह का समापन गुरुवार को हुआ। सप्ताह के दौरान रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से दुर्घटना रोकने के लिए समपार फाटकों पर जाकर वाहन चालकों व राहगीरों को फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन मास्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 3 से 9 जून तक अंतरराष्टÑीय समपार जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी रेलवे फाटकों, पेट्रोल पंपों सहित सार्वजनिक स्थलों पर रेलवे विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से नागरिकों को जागरूक किया गया कि जब वे रेलवे फाटक पर पहुंचते हैं और वहां फाटक नहीं है तो वे दोनों तरफ देखें कि कोई गाड़ी तो नहीं आ रही। उसके बाद ही रेलवे लाइन को पार करे...
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

हनुमानगढ़
मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाना में सौंपा परिवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अश्लील व भद्दी टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए हिन्दू समाज के युवाओं ने गुरुवार को पीलीबंगा पुलिस थाना में एक जने के खिलाफ परिवाद सौंप मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान राजेन्द्र कुमार पुत्र भंवरलाल कुम्हार निवासी वार्ड 7, पीलीबंगा ने बताया कि मण्डी पीलीबंगा के एक व्यक्ति ने विश्वजीत कटारिया के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है। यह व्यक्ति अपनी फेसबुक आईडी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आश्य से हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अश्लील व भद्दी टिप्पणियां करता है। उसे कई बार ऐसी गलत पोस्ट करने से मना भी किया जा चुका है। बावजूद इसके उक्त व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट शेयर की कि जिसमें बाबा साहब अम्बेडकर की फोटो लगाकर नीचे गलत टिप्पणी की गई है। जब उसने ...
28.1 किलो पोस्त बरामद, तीन जने गिरफ्तार

28.1 किलो पोस्त बरामद, तीन जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सदर पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सदर पुलिस ने गांव डबलीराठान क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट की तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 28 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो जने पंजाब के मुक्तसर जिले के निवासी हैं। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। यह तीनों कार्रवाई गश्त व नाकाबंदी के दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आॅपरेशन फ्लैश आउट के तहत की गई। डबलीराठान के ग्रामीणों की ओर से पोस्त की बिक्री होने की शिकायत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी चन्द्रभान धुआं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बुधवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने डबलीराठान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 8 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर जीव...
रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रहित

हनुमानगढ़
रातवसर (सीमा सन्देश)। ग्राम पंचायत 22 एजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 37 यूनिट रक्तदान संग्रहण किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ वार्ड पंच प्रतिनिधि अनिलकुमार नाई, अन्य वार्ड पंचों व ग्रामीणों के सहयोग से सरपंच धर्मपाल थालोड़, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, नगरपालिका चैयरमेन श्यामसुंदर मेघवाल, पार्षदगणों तथा ग्रामीणों ने पौधे लगाकर किया। दिव्य ज्योति हॉस्पिटल पीलीबंगा द्वारा आंखों की नि:शुल्क जांच तथा दात्री टीम द्वारा स्टेम सेल पंजीकरण किए गए। महात्मा गांधी स्मृति राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ की टीम ने रक्त संग्रहण किया। सरपंच धर्मपाल थालोड़ ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा साथ पूर्व सरपंच कृष्णलाल सिहाग ने अपने पोते मनुज के जन्मदिन पर रक्तदान किया। अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान व स्टेम सेल पंजीकरण करवाया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। जय मां करणी जन सेव...
पेड़ और प्रकृति हमारे जीवन का आधार : ब्रह्माकुमारी

पेड़ और प्रकृति हमारे जीवन का आधार : ब्रह्माकुमारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर 75 दिवसीय कल्पतरू कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवधि में ब्रह्माकुमारीज के 5000 सेवा केंद्रों के द्वारा हर एक सेवा केंद्र 75 वृक्ष लगाए जाएंगे और उनका पालन पोषण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर बलवंत सिंह राजाराम, पार्षद रामजी लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी नीलिमा ने कहा, इस प्रोजेक्ट में केवल पौधारोपण ही नहीं साथ में मानव के अंदर शुभ संस्कारों का रोपण मूल्यों का रोपण करने का कार्यक्रम चलेगा।संस्था ने 75 दिनों में 40 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। हमारे जीवन का आधार पेड़ और प्रकृति है, इनकी रक्षा करना हमारा उत्तरदायित्व है।कार्यक्रम के अंत में सेवा केंद्र पर पौधारोपण किया गया। सभी भाई बहनों को प्रकृति की रक्...
8 वर्षों के शासन में नए भारत का सपना हुआ साकार : निहालचंद

8 वर्षों के शासन में नए भारत का सपना हुआ साकार : निहालचंद

हनुमानगढ़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर भाजपा की प्रेस वार्ताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता रखी गई। प्रेस वार्ता में सांसद निहालचंद मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया व जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद निहालचंद ने कहा कि देश के इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 2014 में नरेन्द्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री के रूप में आगमन से एक बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन आया। सुंदर सनातन देश की व्यवस्था में अनेकों ऐसे अवसर आए जब देश को चुनौतियों का मुकाबला करना पड़ा। सांसद ने कहा कि 75 वर्ष...
जिला कलक्टर पहुंचे धानमंडी, जानी गेहूं खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्या

जिला कलक्टर पहुंचे धानमंडी, जानी गेहूं खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्या

हनुमानगढ़
गेहूं की ढेरियों का किया अवलोकन, अधिकारी-किसान प्रतिनिधि रहे मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गेहूं खरीद प्रक्रिया में उत्पन्न हो रही समस्याओं से बार-बार किसान प्रतिनिधियों व व्यापारियों की ओर से अवगत करवाए जाने के बाद गुरुवार दोपहर को जिला कलक्टर नथमल डिडेल स्वयं जंक्शन की धान मंडी पहुंचे और समस्याओं के बारे में किसानों व व्यापारियों से जानकारी ली। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी, किसान प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ थे। इस दौरान मौजूद व्यापारियों व किसानों ने अपनी-अपनी समस्या से जिला कलक्टर को अवगत करवाया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में हर साल गेहूं की बड़ी मात्रा में सरकारी खरीद होती है। इस वर्ष शुरूआती दिनों में बाजार के भाव अच्छे थे। इसलिए एफसीआई की तरफ से खरीद नहीं की जा सकी। जबकि एफसीआई की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद के...
हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र निवासी बैंक मैनेजर की कश्मीर में हत्या

हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र निवासी बैंक मैनेजर की कश्मीर में हत्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
बैंक शाखा में घुसकर आतंकवादियों ने मारी गोलीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कश्मीर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए गुरुवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। करीब बीस वर्षीय बैंक मैनेजर विजय कुमार बेनीवाल पुत्र ओमप्रकाश बेनीवाल नोहर थाना क्षेत्र के गांव भगवान के निवासी थे। विजय बेनीवाल जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) में मैनेजर थे। आतंकियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियों से भून दिया। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्द्ध सैनिक बल की एक संयुक्त टीम ने आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय का व्यवहार बहुत...
अखंड संगीतमय सुंदरकांड महोत्सव का आयोजन

अखंड संगीतमय सुंदरकांड महोत्सव का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सुंदरकांड महिला समिति की ओर से जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी के चिल्ड्रन पार्क में प्रतिदिन नियमित रूप से किए जा रहे सुंदरकांड पाठ व भजन कार्यक्रम के 17 वर्ष पूर्ण होने पर अखंड संगीतमय सुंदरकांड महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान गाए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। टाउन की श्री सुंदरकांड मित्र मंडल समिति के सदस्यों की ओर से पाठ किया गया। प्राचीन चांदी दरबार की फूलों से सजावट की गई। पार्क में विशेष लाइटिंग करवाई गई। इससे पहले पार्षद संतोष बंसल की ओर से बालाजी महाराज की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। इससे पूर्व विधि विधान से संकटमोचन यज्ञ करवाया गया। इसमें क्षेत्र में सुख व शांति की कामना की गई। महिला मंडल सदस्यों ने बताया कि मंडल सदस्यों की ओर से नियमित रूप से 17 वर्षों से सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। इससे जो भी चढ़ावा राशि इक...
दुर्व्यसनों एवं कुरीतियों से दूर होने की आवश्यकता

दुर्व्यसनों एवं कुरीतियों से दूर होने की आवश्यकता

हनुमानगढ़
महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महाराणा प्रताप जयंती पर गुरुवार को राजपूत समाज की ओर से जंक्शन में करणी चौक के नजदीक स्थित राजपूत भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समाज के नागरिकों ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि भेंट कर राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप बनने के लिए केवल राजपूत होना ही काफी नहीं है, उसके लिए प्रकृति, मानव और पशु सभी से प्रेम करने का भाव मन में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज को दुर्व्यसनों एवं कुरीतियों से दूर होने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप और वर्तमान राजपूत समाज विषय को जोड़कर दिए उद्बोधन में कहा कि गलत परंपराओं को छोड़कर वर्तमान में समाज की युवा पीढ़ी को जमाने के साथ में कंधे...