जिला पुलिस का मादक-नशीले पदार्थां पर प्रहार
आठ पुलिस थानों की मादक-नशीले पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशानुसार मादक व नशीले पदार्थांे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत जिले के अलग-अलग पुलिस थानों की टीमों ने शनिवार रात अपने-अपने थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट की ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आठ पुलिस थानों की टीमों ने मादक-नशीले पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन), अफीम, गांजा व पोस्त बरामद किया। जिला पुलिस की इस कार्रवाई से नशीले व मादक पदार्थांे की तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कम्प मच गया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस की टीम एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में शनिवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ...








